Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम दुर्ग पूजा-पाठ से समाधान का दावा : महिला से 85 लाख की ठ…
85 लाख ठगी का आरोपी गिरफ्तार
85 लाख ठगी का आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग

पूजा-पाठ से समाधान का दावा : महिला से 85 लाख की ठगी कर फरार हुआ आरोपी

दुर्ग में एक महिला से पूजा-पाठ, शेयर ट्रेडिंग में निवेश और पारिवारिक समस्याओं के समाधान का झांसा देकर करीब 85 लाख रुपये की ठगी की गई। शिकायत के बाद भिलाई नगर पुलिस ने आरोपी पवन बधोरिया को इंदौर से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। उसके बैंक खातों और वित्तीय लेनदेन की जांच जारी है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 10 Jul 2026, 11:40 AM · अपडेट: 15 Sep 2026, 04:08 AM
दुर्ग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
दुर्ग जिले में एक महिला से पूजा-पाठ, शेयर ट्रेडिंग में निवेश और पारिवारिक समस्याओं का समाधान कराने का झांसा देकर करीब 85 लाख रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। मामले में भिलाई नगर पुलिस ने मुख्य आरोपी पवन बधोरिया को मध्यप्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी पर रकम वापस मांगने पर महिला को जान से मारने की धमकी देने और लगातार अवैध वसूली करने का भी आरोप है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। साथ ही उसके बैंक खातों और वित्तीय लेनदेन की जांच भी की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर ने बताया कि पीड़ित महिला ने शिकायत में कहा है कि वर्ष 2023 में रायपुर में आयोजित एक पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान उसकी मुलाकात पवन बधोरिया से हुई थी। 

किस्तों में लिए 85 लाख रुपए

बातचीत के दौरान महिला ने अपने परिवार से जुड़ी परेशानियों का जिक्र किया, जिस पर आरोपी ने पूजा-पाठ के जरिए सभी समस्याओं का समाधान कराने का भरोसा दिलाया। शिकायत के अनुसार आरोपी ने पूजा-पाठ कराने, निजी जरूरतों और शेयर ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर अलग-अलग समय में महिला से करीब 85 लाख रुपये ले लिए। दो साल बीत जाने के बाद भी न तो महिला को किसी तरह का लाभ मिला और न ही उसकी रकम वापस की गई। जब महिला ने अपने पैसे लौटाने की मांग की तो आरोपी ने पहले नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया और बाद में जान से मारने की धमकी देकर रकम लौटाने से साफ इनकार कर दिया। 

इंदौर से हुई गिरफ्तारी

जांच के दौरान पुलिस को धमकी देकर अवैध वसूली किए जाने के भी साक्ष्य मिले, जिसके बाद मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की अतिरिक्त धाराएं भी जोड़ी गईं। भिलाई नगर थाना में धारा 318(4), 351(3) और 308(3) के तहत मामला दर्ज कर विशेष टीम बनाई गई। पुलिस टीम ने इंदौर में दबिश देकर आरोपी पवन बधोरिया को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। उसके पास से बैंक खाते से लिंक मोबाइल फोन और आधार कार्ड बरामद किए गए हैं। फिलहाल पुलिस उसके वित्तीय लेनदेन और बैंक खातों की गहन जांच कर रही है, ताकि ठगी से जुड़ी पूरी रकम और अन्य पहलुओं का पता लगाया जा सके।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें