"बड़ा हादसा" के लिए 219 परिणाम मिले
दुर्ग
भिलाई में जानलेवा स्टंट : टेस्टिंग से पहले ही सेल्फी प्वाइंट बनी पानी की टंकी, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप
भिलाई के आजाद चौक स्थित 70 फीट ऊंची नई पानी की टंकी पर बच्चे और युवाओं के स्टंट का वीडियो वायरल हुआ है। टंकी की टेस्टिंग अभी बाकी है, लेकिन यह सेल्फी और रील बनाने का नया स्पॉट बन गई है। स्थानीय लोगों ने संभावित हादसे को देखते हुए नगर निगम से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की मांग की है।
महासमुंद
बारिश बनी आफत : मजदूर महिला का आशियाना ढहा, जनप्रतिनिधियों ने संभाला मोर्चा
महासमुंद के वार्ड क्रमांक 18 स्थित पीपल चौक में लगातार बारिश के कारण मजदूर महिला ललिता यादव की खपरैल झोपड़ी की छत ढह गई। हादसे के समय परिवार घर के भीतर मौजूद था, लेकिन सभी सुरक्षित बच गए। सूचना पर जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और प्रशासन से तत्काल आर्थिक सहायता, पंचनामा तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्थायी आवास उपलब्ध कराने की मांग की।
बीजापुर
आफत : तीन दिन की मूसलाधार बारिश से बीजापुर बेहाल, बाढ़ जैसे हालात के बीच रेस्क्यू में जुटा प्रशासन
लगातार तीन दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है। नदी-नाले उफान पर हैं और कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। जलभराव और बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए प्रशासन अलर्ट है। नगर सेना और प्रशासनिक टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। वहीं, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को दो दिनों के लिए बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है।
बलौदाबाज़ार
आफत : भारी बारिश के बीच राहत अभियान, बल्दाकछार रिसॉर्ट से 24 लोगों को निकाला गया
लगातार हो रही भारी बारिश के चलते महानदी का जलस्तर बढ़ गया, जिससे बल्दाकछार स्थित ‘द ट्री ऑफ लाइफ रिसॉर्ट’ पानी से घिर गया। रिसॉर्ट में फंसे 24 लोगों को नगर सेना, पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। प्रशासन ने लोगों से नदी किनारे और जलभराव वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने की अपील की है।
राष्ट्रीय
एयरबैग ने बचाई जान : सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ बीजेपी अध्यक्ष किरण सिंहदेव घायल, ललितपुर में ट्रक से टकराई कार
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण सिंहदेव उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में सड़क हादसे में घायल हो गए। बागेश्वर धाम से लौटते समय उनकी इनोवा कार NH-44 पर खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में उन्हें कमर में गंभीर चोट आई है, जिसके बाद उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गरियाबंद
लापरवाही बनी जानलेवा : फिंगेश्वर में बारिश का कहर, सरगी नाला पार करते समय ग्रामीण की मौत
गरियाबंद जिले में लगातार बारिश के कारण उफनते सरगी नाला को पार करना एक 55 वर्षीय ग्रामीण की जान ले गया। सहसपुर निवासी थनवार यादव धूर्सा गांव से लौटते समय तेज बहाव में बह गए। करीब एक घंटे की तलाश के बाद उनका शव घटनास्थल से 5 किलोमीटर दूर खूंटेरी गांव के पास बरामद हुआ। प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों को पार करने से बचने की अपील की है।
सरगुजा संभाग
आकाशीय बिजली का कहर : चपेट में आकर 3 लोगों की मौत, 5 झुलसे, इलाके में दहशत का माहौल
कोरिया जिले के खड़गवां ब्लॉक में आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हुआ है। अलग-अलग गांवों में हुई घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग झुलस गए। शिवपुर में धान रोपाई के दौरान बिजली गिरने से दो लोगों की जान चली गई, वहीं मंगोरा में मवेशी चराने गए चरवाहे की मौत हो गई। घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खड़गवां में जारी है।
दंतेवाड़ा (दक्षिण बस्तर)
हादसों का कहर : रफ्तार और लापरवाही ने छीनी जिंदगी, छत्तीसगढ़ में अलग-अलग हादसों में 3 मौतें
छत्तीसगढ़ के तीन जिलों में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। बस्तर के जगदलपुर-चित्रकोट मार्ग पर तेज रफ्तार टिप्पर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों ने दम तोड़ दिया। वहीं मनेन्द्रगढ़ में एक महिला पहले कार की चपेट में आई और बाद में विद्युत विभाग के वाहन ने उसे कुचल दिया, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दंतेवाड़ा में कन्वेयर बेल्ट से भरा ट्रेलर पलटने से यातायात प्रभावित हुआ, हालांकि यहां कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस ने सभी मामलों में जांच शुरू कर दी है।
रायपुर
अस्पताल में आग : मेकाहारा के इमरजेंसी वार्ड में लगी आग, मरीजों को सुरक्षित निकालने कवायद
रायपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा) के कैजुअल्टी वार्ड में मंगलवार सुबह अचानक आग लग गई। घटना के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई और मरीजों को सुरक्षा के लिहाज से दूसरे वार्डों में शिफ्ट किया गया। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, जबकि आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच जारी है।
बिलासपुर
बारिश का कहर : उफनते नाले में बही कार, अरपा नदी में मिला युवक का शव
छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश के बीच रविवार को दो अलग-अलग घटनाओं ने चिंता बढ़ा दी। सारंगढ़-बिलाईगढ़ में उफनते नाले को पार करते समय एक कार तेज बहाव में बह गई, जिसमें एक व्यक्ति के लापता होने की आशंका है। वहीं बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र में अरपा नदी से एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। दोनों मामलों में पुलिस जांच और आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।
राष्ट्रीय
भीषण आग : धार में दुकान उद्घाटन के बीच मची अफरा-तफरी, 150 लोग सुरक्षित निकाले गए
धार जिले के धर्मपुरी में राज इलेक्ट्रॉनिक्स के उद्घाटन समारोह के दौरान अचानक भीषण आग लग गई। घटना के समय दुकान और ऊपर बने मकान में 100 से 150 लोग मौजूद थे। पुलिस, दमकल और नगर परिषद की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। प्रारंभिक जांच में आग का कारण इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। एक व्यक्ति को धुएं के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जशपुर
आफत : हाथियों का तांडव, कटहल की खुशबू से साजापानी गाँव में घुसा 18 हाथियों का दल, दो मकान जमींदोज
कंसाबेल वन परिक्षेत्र स्थित साजापानी गांव में 18 हाथियों के दल ने धावा बोल दिया। हमले का कारण: माना जा रहा है कि घरों में रखे कटहल की खुशबू से आकर्षित होकर हाथी रिहायशी इलाके में दाखिल हुए।नुकसान: हाथियों ने दो ग्रामीणों के मकानों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया और घर में रखा सारा अनाज खा गए।