Tuesday, 28 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
अस्पताल में आग : मेकाहारा के इमरजेंसी वार्ड में लगी आग, मरीजों को सुरक्षित निकालने कवायद ओडिशा से रायपुर जा रही गांजा की बड़ी खेप बरामद, दो नाबालिगों समेत 3 आरोपी गिरफ्तार गिरफ्तारी करने गई पुलिस टीम पर हमला, अब आरोपियों की तलाश तेज नशे के सौदागर पर कसा शिकंजा, कुम्हारी पुलिस ने बरामद की 1000 प्रतिबंधित गोलियां अमरनाथ यात्रा में बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बस 50 फीट खाई में गिरी, 40 लोग घायल खुलासा : घर का रसोइया ही निकला चोर, 70 लाख की चोरी का सामान बरामद, नागपुर से गिरफ्तारी अस्पताल में आग : मेकाहारा के इमरजेंसी वार्ड में लगी आग, मरीजों को सुरक्षित निकालने कवायद ओडिशा से रायपुर जा रही गांजा की बड़ी खेप बरामद, दो नाबालिगों समेत 3 आरोपी गिरफ्तार गिरफ्तारी करने गई पुलिस टीम पर हमला, अब आरोपियों की तलाश तेज नशे के सौदागर पर कसा शिकंजा, कुम्हारी पुलिस ने बरामद की 1000 प्रतिबंधित गोलियां अमरनाथ यात्रा में बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बस 50 फीट खाई में गिरी, 40 लोग घायल खुलासा : घर का रसोइया ही निकला चोर, 70 लाख की चोरी का सामान बरामद, नागपुर से गिरफ्तारी
W 𝕏 f
होम रायपुर अस्पताल में आग : मेकाहारा के इमरजेंसी वार्ड में ल…
0:00
मेकाहारा अस्पताल में आग
🔴 BREAKING रायपुर Featured

अस्पताल में आग : मेकाहारा के इमरजेंसी वार्ड में लगी आग, मरीजों को सुरक्षित निकालने कवायद

रायपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा) के कैजुअल्टी वार्ड में मंगलवार सुबह अचानक आग लग गई। घटना के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई और मरीजों को सुरक्षा के लिहाज से दूसरे वार्डों में शिफ्ट किया गया। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, जबकि आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच जारी है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
28 Jul 2026, 03:17 PM
रायपुर
राजधानी के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल डॉ. भीमराव आंबेडकर स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा) के कैजुअल्टी यानी इमरजेंसी वार्ड में मंगलवार सुबह अचानक आग लगने की घटना सामने आई। आग लगते ही अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मरीजों, उनके परिजनों और अस्पताल स्टाफ के बीच कुछ देर के लिए हड़कंप की स्थिति रही। 
फायर ब्रिगेड कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन, सुरक्षा कर्मी और संबंधित विभाग के अधिकारी सक्रिय हो गए। तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। एहतियात के तौर पर इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों को सुरक्षित तरीके से अस्पताल के दूसरे हिस्सों में शिफ्ट किया गया, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।

दमकल की गाड़ियों ने संभाला मोर्चा

आग की जानकारी मिलने के बाद दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। काफी प्रयास के बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया। अस्पताल प्रशासन और दमकल विभाग के अधिकारी लगातार मौके की निगरानी करते रहे। फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।
शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। अधिकारियों के अनुसार, आग पूरी तरह बुझने के बाद नुकसान का आकलन किया जाएगा और घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जाएगी। राहत की बात यह है कि अब तक इस घटना में किसी भी तरह के जनहानि की सूचना सामने नहीं आई है।

पहले भी हो चुकी है आग की घटना 

गौरतलब है कि मेकाहारा अस्पताल में इससे पहले भी आग लगने की घटना सामने आ चुकी है। उस समय सर्जरी के दौरान ऑपरेशन थिएटर के पास एसी का कंप्रेसर फटने से आग लग गई थी। घटना के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई थी। हालांकि, दमकल विभाग की तीन गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया था और बड़ा हादसा टल गया था।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें