Friday, 06 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Kanker News: तीन साल पुराने माओवादी केस में फैसला, तीनों आरोपियों को 10-10 साल की सजा Cyber Fraud: महिला के बैंक खाते से 5.58 लाख रुपए पार, APK फाइल के जरिए बनाया शिकार POCSO Act: नाबालिग को शादी का झांसा देकर ले गया पश्चिम बंगाल, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा Student Death Case: 12वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के मकान में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस Kanker News: तीन साल पुराने माओवादी केस में फैसला, तीनों आरोपियों को 10-10 साल की सजा Cyber Fraud: महिला के बैंक खाते से 5.58 लाख रुपए पार, APK फाइल के जरिए बनाया शिकार POCSO Act: नाबालिग को शादी का झांसा देकर ले गया पश्चिम बंगाल, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा Student Death Case: 12वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के मकान में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम › दुर्ग › भिलाई में जानलेवा स्टंट : टेस्टिंग से पहले ही सेल…
भिलाई की 70 फीट पानी टंकी पर स्टंट करने चढ़े युवक
भिलाई की 70 फीट पानी टंकी पर स्टंट करने चढ़े युवक
दुर्ग

भिलाई में जानलेवा स्टंट : टेस्टिंग से पहले ही सेल्फी प्वाइंट बनी पानी की टंकी, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

भिलाई के आजाद चौक स्थित 70 फीट ऊंची नई पानी की टंकी पर बच्चे और युवाओं के स्टंट का वीडियो वायरल हुआ है। टंकी की टेस्टिंग अभी बाकी है, लेकिन यह सेल्फी और रील बनाने का नया स्पॉट बन गई है। स्थानीय लोगों ने संभावित हादसे को देखते हुए नगर निगम से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की मांग की है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 01 Aug 2026, 11:41 AM · अपडेट: 30 Oct 2026, 04:19 PM
दुर्ग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

भिलाई के जोन-2 अंतर्गत वार्ड-26 स्थित आजाद चौक में हाल ही में निर्मित करीब 70 फीट ऊंची पानी की टंकी अब स्थानीय लोगों के लिए चिंता का विषय बन गई है। टंकी का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन अभी इसकी तकनीकी जांच (टेस्टिंग) नहीं हुई है। इसके बावजूद बच्चे और युवा टंकी पर चढ़कर फोटोशूट, सेल्फी और खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे हैं। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

70 फीट की ऊंचाई पर खतरनाक करतब

वायरल वीडियो में कुछ बच्चे और युवक पानी की टंकी के सबसे ऊपरी हिस्से तक पहुंचते दिखाई दे रहे हैं। वहां वे बेखौफ होकर फोटो खिंचवा रहे हैं और स्टंट कर रहे हैं। वीडियो में एक बच्चा टंकी के किनारे बैठकर दो बार अपने दोनों पैर बाहर लटकाता नजर आता है। इतनी अधिक ऊंचाई पर की गई यह लापरवाही किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकती थी। वीडियो देखने वाले लोग भी इसे बेहद जोखिम भरा बता रहे हैं।

चेतावनी के बावजूद नहीं थम रही लापरवाही

स्थानीय लोगों के अनुसार टंकी की सुरक्षा के लिए नीचे गार्ड की तैनाती की गई है, लेकिन इसके बावजूद बच्चे और युवक किसी न किसी तरीके से ऊपर पहुंच जाते हैं। गार्ड कई बार उन्हें समझाने और रोकने का प्रयास कर चुका है, लेकिन उसकी बात को गंभीरता से नहीं लिया जाता। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सख्ती नहीं की गई तो भविष्य में किसी गंभीर दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता। जानकारी के मुताबिक, यह पानी की टंकी भिलाई नगर निगम ने रामनगर क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति को मजबूत करने के उद्देश्य से बनवाई है। इसकी क्षमता करीब 2000 किलोलीटर है और ऊंचाई लगभग 70 फीट है। निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन अभी परीक्षण प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है और नियमित जलापूर्ति भी शुरू नहीं की गई है।

सेल्फी और रील का नया स्पॉट बनी टंकी

नई टंकी बनने के बाद से यह स्थान युवाओं के बीच सेल्फी और रील बनाने के लिए लोकप्रिय हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार बच्चे और युवक टंकी पर चढ़कर वीडियो बनाते हैं और सोशल मीडिया के लिए फोटो शूट करते हैं। उन्हें कई बार समझाया भी गया, लेकिन अब तक इस पर कोई खास असर देखने को नहीं मिला। घटना के बाद स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम से टंकी के आसपास सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि ऊपर जाने वाले रास्ते को पूरी तरह बंद किया जाए, जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जाए और चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं। उनका मानना है कि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है, जिसकी जिम्मेदारी तय करना मुश्किल होगा।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें