Thursday, 05 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Cyber Fraud: मोबाइल बैंकिंग सिखाने के बहाने बुजुर्ग से 5.46 लाख की ठगी, बैंक कर्मचारी बनकर लिया OTP Robbery Case: अकेली बुजुर्ग महिला को बनाया निशाना, मारपीट कर सोना-चांदी लेकर फरार Raipur Murder Case: 18 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या, तीन नाबालिग हिरासत में Diwali Traffic Rules: दिवाली की खरीदारी से पहले जान लें ट्रैफिक प्लान, इंदिरा मार्केट में कार और ऑटो की एंट्री बंद Korba Road Accident: 24 घंटे के भीतर तीन भीषण दुर्घटनाएं, 5 लोगों की दर्दनाक मौत ने खड़े किए गंभीर सवाल Education News: कांकेर में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल, नशे में स्कूल पहुंचे प्रधानपाठक निलंबित Cyber Fraud: मोबाइल बैंकिंग सिखाने के बहाने बुजुर्ग से 5.46 लाख की ठगी, बैंक कर्मचारी बनकर लिया OTP Robbery Case: अकेली बुजुर्ग महिला को बनाया निशाना, मारपीट कर सोना-चांदी लेकर फरार Raipur Murder Case: 18 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या, तीन नाबालिग हिरासत में Diwali Traffic Rules: दिवाली की खरीदारी से पहले जान लें ट्रैफिक प्लान, इंदिरा मार्केट में कार और ऑटो की एंट्री बंद Korba Road Accident: 24 घंटे के भीतर तीन भीषण दुर्घटनाएं, 5 लोगों की दर्दनाक मौत ने खड़े किए गंभीर सवाल Education News: कांकेर में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल, नशे में स्कूल पहुंचे प्रधानपाठक निलंबित
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › एयरबैग ने बचाई जान : सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ बीज…
किरण सिंहदेव का हुआ सड़क हादसा
किरण सिंहदेव का हुआ सड़क हादसा
राष्ट्रीय

एयरबैग ने बचाई जान : सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ बीजेपी अध्यक्ष किरण सिंहदेव घायल, ललितपुर में ट्रक से टकराई कार

छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण सिंहदेव उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में सड़क हादसे में घायल हो गए। बागेश्वर धाम से लौटते समय उनकी इनोवा कार NH-44 पर खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में उन्हें कमर में गंभीर चोट आई है, जिसके बाद उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 30 Jul 2026, 09:00 AM · अपडेट: 30 Oct 2026, 04:39 PM
ललितपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर से विधायक किरण सिंहदेव बुधवार (29 जुलाई) को उत्तर प्रदेश के ललितपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे में उनके कमर में गंभीर चोट आई है। घटना के तुरंत बाद उन्हें झांसी के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, किरण सिंहदेव अपने परिवार के साथ मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम में दर्शन-पूजन करने के बाद लौट रहे थे। यह दुर्घटना उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले की तालबेहट कोतवाली अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-44 (NH-44) पर टेकरी गांव के पास हुई। 

एयरबैग से टला बड़ा हादसा

बताया जा रहा है कि हाईवे पर पहले से खड़े एक ट्रक में पीछे से उनकी तेज रफ्तार इनोवा कार जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में किरण सिंहदेव और उनके कार चालक गौतम कुमार दोनों घायल हो गए। गनीमत यह रही कि दुर्घटना के समय कार के एयरबैग सही समय पर खुल गए, जिससे एक बहुत बड़ा हादसा टल गया और जान-माल का भारी नुकसान होने से बच गया। 

घायलों को उपचार के लिए ले जाते
मेडिकल कॉलेज रेफर 

घटना के फौरन बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तालबेहट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया। वहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उनकी स्थिति को देखते हुए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। किरण सिंहदेव के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर फैलते ही छत्तीसगढ़ के राजनीतिक हलकों में चिंता की लहर दौड़ गई। सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों ही दलों के नेताओं ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

  • डिप्टी सीएम विजय शर्मा का भावुक संदेश:

    छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सोशल मीडिया पर अपनी चिंता व्यक्त करते हुए लिखा:

    "उत्तर प्रदेश के ललितपुर में हुए सड़क हादसे में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव जी के घायल होने का समाचार अत्यंत दुखद और चिंताजनक है। भाई साहब, आपकी मुस्कुराहट ही हम सभी कार्यकर्ताओं की सबसे बड़ी ताकत है। ईश्वर से आपके शीघ्र और पूर्ण स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूँ।"

  • कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने जताई संवेदना:

    विपक्ष के नेता और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने भी एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने लिखा:

    "बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव जी के सड़क दुर्घटना में घायल होने का समाचार मिला। मैं ईश्वर से उनके जल्द से जल्द पूरी तरह स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं उनके और उनके परिवार के साथ हैं।"

  • क्या यह खबर उपयोगी लगी?
    शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
    WhatsApp Telegram
    इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
    हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
    कीर्तिमान
    छत्तीसगढ़ ▾
    सभी छत्तीसगढ़ ›
    रायपुर संभाग ▾
    दुर्ग संभाग ▾
    बिलासपुर संभाग ▾
    सरगुजा संभाग ▾
    बस्तर संभाग ▾
    देश ▾
    विदेश
    सरकारी सूचना ▾
    राजनीति ▾
    खेल ▾
    मनोरंजन ▾
    कारोबार ▾
    कीर्तिमान विशेष ▾
    तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
    वीडियो
    अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
    अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
    टिप्पणियाँ
    शेयर करें
    Clip & Share

    अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

    सावधान: संवेदनशील सामग्री
    इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
    ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
    पुश नोटिफिकेशन चालू करें