Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम महासमुंद बारिश बनी आफत : मजदूर महिला का आशियाना ढहा, जनप्र…
भारी बारिश में गिरी कच्ची झोपड़ी
भारी बारिश में गिरी कच्ची झोपड़ी
महासमुंद

बारिश बनी आफत : मजदूर महिला का आशियाना ढहा, जनप्रतिनिधियों ने संभाला मोर्चा

महासमुंद के वार्ड क्रमांक 18 स्थित पीपल चौक में लगातार बारिश के कारण मजदूर महिला ललिता यादव की खपरैल झोपड़ी की छत ढह गई। हादसे के समय परिवार घर के भीतर मौजूद था, लेकिन सभी सुरक्षित बच गए। सूचना पर जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और प्रशासन से तत्काल आर्थिक सहायता, पंचनामा तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्थायी आवास उपलब्ध कराने की मांग की।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 01 Aug 2026, 09:48 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
महासमुंद शहर में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच वार्ड क्रमांक 18 स्थित पीपल चौक के पास एक गरीब परिवार पर संकट टूट पड़ा। शुक्रवार को मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करने वाली ललिता यादव की खपरैल (कवेलू) वाली झोपड़ी की छत अचानक गिर गई। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य घर के अंदर मौजूद थे, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी को चोट नहीं आई और बड़ा हादसा टल गया।
घटना की सूचना मिलते ही वार्ड पार्षद माधुरी घनिराम, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी और एल्डरमेन हनीश बग्गा मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हालात का जायजा लिया और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिया।

प्रशासन से तत्काल राहत देने का आग्रह 

नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी ने तहसीलदार जुगल किशोर पटेल और पटवारी खम्मन साहू से दूरभाष पर चर्चा कर मौके का निरीक्षण कराने, पंचनामा तैयार करने तथा शासन के नियमों के अनुसार पीड़ित परिवार को शीघ्र आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि ललिता यादव मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करती हैं, जबकि उनके पति अस्वस्थ हैं। ऐसे में पूरा परिवार उनकी आय पर निर्भर है, इसलिए प्रशासन को संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल राहत उपलब्ध करानी चाहिए।

प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग

देवीचंद राठी ने संबंधित भूमि का खसरा, बी-1 और नक्शा उपलब्ध कराने की मांग भी की, ताकि पात्रता के आधार पर ललिता यादव को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्थायी पक्का मकान दिलाया जा सके। उन्होंने तहसील प्रशासन से शहर के स्लम इलाकों का सर्वे कराने की मांग करते हुए कहा कि बारिश से क्षतिग्रस्त अन्य मकानों और झोपड़ियों का भी समय पर पंचनामा तैयार किया जाए, ताकि पात्र परिवारों को शासन की राहत योजनाओं का लाभ मिल सके।

पार्षदों से की अपील 

नगर पालिका उपाध्यक्ष ने शहर के सभी पार्षदों से अपील की कि यदि उनके वार्ड में भी बारिश के कारण किसी गरीब परिवार का मकान या झोपड़ी क्षतिग्रस्त हुई हो, तो राजस्व विभाग के प्रावधानों के तहत पंचनामा तैयार कर प्रकरण तत्काल तहसील कार्यालय भेजें, जिससे राहत राशि समय पर मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के कारण बड़ी संख्या में गरीब परिवारों को पक्के मकान मिल चुके हैं। इसी का परिणाम है कि इस वर्ष लगातार हो रही भारी बारिश के बावजूद शहरी क्षेत्र में जन-धन की हानि अपेक्षाकृत कम हुई है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें