Tuesday, 24 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Cyber Fraud: मोबाइल में अपने आप डाउनलोड हुआ ऐप, इंजीनियर के खाते से 2.96 लाख रुपए पार Child Trafficking: नवजात बच्ची की खरीद-बिक्री का मामला, एक और आरोपी गिरफ्तार Ambikapur News: चोरी की जांच में ढिलाई पर भड़के मंत्री, टीआइ से बोले- व्यापारियों ने मुझे बंधक बना लिया है, छुड़वाने आइए Road Accident: जागरण में जा रहे चार चचेरे भाई-बहनों की सड़क हादसे में मौत, पिकअप से हुई भिड़ंत Paddy Procurement: कसडोल और लिप्ती में 146 क्विंटल से ज्यादा धान जब्त, अब तक की कुल जब्ती 2528 क्विंटल पहुंची Mahadev Betting App Case: मामला रफा-दफा कराने के नाम पर 15 करोड़ की डील का आरोप, मुंबई एयरपोर्ट से दबोचा गया वकील हिमांशु शेखर Cyber Fraud: मोबाइल में अपने आप डाउनलोड हुआ ऐप, इंजीनियर के खाते से 2.96 लाख रुपए पार Child Trafficking: नवजात बच्ची की खरीद-बिक्री का मामला, एक और आरोपी गिरफ्तार Ambikapur News: चोरी की जांच में ढिलाई पर भड़के मंत्री, टीआइ से बोले- व्यापारियों ने मुझे बंधक बना लिया है, छुड़वाने आइए Road Accident: जागरण में जा रहे चार चचेरे भाई-बहनों की सड़क हादसे में मौत, पिकअप से हुई भिड़ंत Paddy Procurement: कसडोल और लिप्ती में 146 क्विंटल से ज्यादा धान जब्त, अब तक की कुल जब्ती 2528 क्विंटल पहुंची Mahadev Betting App Case: मामला रफा-दफा कराने के नाम पर 15 करोड़ की डील का आरोप, मुंबई एयरपोर्ट से दबोचा गया वकील हिमांशु शेखर
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › देश में आफत की बारिश : सूरत डूबा, गुरुग्राम में ह…
देश में आफत की बारिश: सूरत डूबा
देश में आफत की बारिश: सूरत डूबा
राष्ट्रीय

देश में आफत की बारिश : सूरत डूबा, गुरुग्राम में हाईवे धंसा और जबलपुर में गिरी पांच मंजिला इमारत

देश के कई राज्यों में भारी बारिश यानी हैवी रेन ने भारी तबाही मचाई है। गुजरात से लेकर हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश तक जनजीवन यानी पब्लिक लाइफ पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। कहीं सड़कें नदियां बन चुकी हैं तो कहीं इमारतें ताश के पत्तों की तरह ढह रही हैं।

व
प्रकाशित: 08 Jul 2026, 02:10 PM · अपडेट: 17 Nov 2026, 12:10 PM
सूरत
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

देश के कई राज्यों में भारी बारिश ने भारी तबाही मचाई है। गुजरात से लेकर हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश तक जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। कहीं सड़कें नदियां बन चुकी हैं तो कहीं इमारतें ताश के पत्तों की तरह ढह रही हैं। 

गुजरात के सूरत शहर में सिर्फ 36 घंटों के भीतर 18 इंच पानी बरस गया। इस भारी बारिश से पूरे शहर में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। सड़कों पर पानी का बहाव इतना तेज था कि खड़ी कारें उसमें बहती नजर आईं। प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए निचले और जलभराव वाले इलाकों से करीब 2100 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। हालात को देखते हुए सूरत और नवसारी में सभी स्कूल, कॉलेज और आंगनवाड़ी केंद्रों को बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने लोगों को बहुत जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलने की सलाह दी है।

गुरुग्राम में हाईवे धंसा, लगा 10 किलोमीटर लंबा जाम

हरियाणा के गुरुग्राम में भी बारिश ने बुरा हाल कर दिया है। शहर के कई इलाकों में दो-दो फीट तक पानी जमा हो गया है। सबसे खराब स्थिति दिल्ली से जयपुर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 48 की हुई, जहां सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया। इस वजह से हाईवे पर 10 किलोमीटर लंबा भारी जाम लग गया। पानी से भरे एक नाले में स्कूल बस भी फंस गई, जिसे क्रेन की मदद से निकाला गया। ट्रैफिक जाम और जलभराव से बचने के लिए पुलिस ने निजी कंपनियों से अपने कर्मचारियों को घर से ही काम करने की इजाजत देने की अपील की है।

राजस्थान में बिजली गिरने से मौतें, मध्य प्रदेश में गिरी इमारत

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के 3 लोगों की जान चली गई। वहीं जालोर में तेज बहाव के कारण एक जीप नदी में पलट गई। दूसरी तरफ, मध्य प्रदेश के जबलपुर में मंगलवार शाम को एक बड़ा हादसा हुआ, जहां भारी बारिश के बीच एक पांच मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई। राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचकर मलबे को हटाने के काम में जुटा हुआ है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें