"ग्राम पंचायत" के लिए 449 परिणाम मिले
राज्य सरकार
Bastar Bank Sakhi: बैंकिंग से डिजिटल सेवाओं तक, बस्तर की ललिता ने बदली ग्रामीणों की राह
Bastar Bank Sakhi: बस्तर के डोंगरीगुड़ा की बैंक सखी ललिता बघेल वर्ष 2019 से तीन ग्राम पंचायतों में बैंकिंग और डिजिटल सेवाएं पहुंचा रही हैं। उन्होंने अब तक चार करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया है। पेंशन, महतारी वंदन, छात्रवृत्ति, मानदेय भुगतान के साथ आयुष्मान, पैन, श्रम कार्ड और एग्रीस्टैक पंजीयन जैसी सेवाएं भी ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर मिल रही हैं।
रायपुर संभाग
Inauguration : डॉ. शिवकुमार डहरिया ने किया पटेल भवन का लोकार्पण।
Inauguration: आरंग के ग्राम बनरसी में 6.50 लाख रुपये की लागत से बने पटेल भवन का पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने लोकार्पण किया। भवन के लिए राशि उनके मंत्री कार्यकाल में स्वीकृत हुई थी। कार्यक्रम में पटेल समाज के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।
सरगुजा संभाग
Ration Crisis Baikunthpur: आखिरी सप्ताह तक नहीं मिला राशन, बंजारी डांड के ग्रामीण परेशान
Ration Crisis Baikunthpur: कोरिया जिले के बैकुंठपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत बंजारी डांड में शासकीय उचित मूल्य दुकान से राशन वितरण नहीं होने के कारण हितग्राहियों की परेशानी बढ़ गई है। महीने का अंतिम सप्ताह शुरू होने के बावजूद ग्रामीणों को चावल नहीं मिला है।
रायपुर संभाग
PM Ujjwala Yojana : गोढ़ी में उज्ज्वला योजना के तहत 24 महिलाओं को मिला गैस कनेक्शन
PM Ujjwala Yojana: ग्राम गोढ़ी में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 24 महिला हितग्राहियों को घरेलू गैस कनेक्शन वितरित किए गए। लाभार्थियों ने योजना से खाना पकाने में सुविधा और पारंपरिक ईंधन के धुएं से राहत मिलने की बात कही।
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
Khairagarh Road Accident: चालक को झपकी आने से हुआ हादसा, यात्री बस ने स्कूटी को मारी टक्कर
Khairagarh Road Accident: खैरागढ़ के सलगापाट में यात्री बस ने सामने से आ रही स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार घायल हो गया, जबकि बस चालक मौके से फरार बताया जा रहा है।
राज्य सरकार
सुशासन तिहार बना जनसंवाद का सशक्त माध्यम, गांव-गांव पहुंचकर समस्याओं का हुआ त्वरित समाधान
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित सुशासन तिहार ने शासन और जनता के बीच सीधा संवाद मजबूत किया। अभियान के दौरान गांवों और शहरी क्षेत्रों में शिविर लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और कई सार्वजनिक जरूरतों का मौके पर समाधान किया गया। अधिकारियों ने गांवों में पहुंचकर सरकारी योजनाओं, पीडीएस, रोजगार, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, पेंशन और राजस्व प्रकरणों की स्थिति की समीक्षा की।
राज्य सरकार
बिहान योजना ने खोली नई राह, मिट्टी के उत्पाद बनाकर आत्मनिर्भर बनी सावित्री
रायगढ़ जिले की ग्राम पंचायत सियारपाली की सावित्री राणा बिहान योजना से जुड़कर कुम्हारी के पारंपरिक हुनर को स्वरोजगार में बदल रही हैं। स्व-सहायता समूह, वित्तीय सहयोग और बैंक ऋण की मदद से उन्होंने कारोबार खड़ा किया और अब हर महीने करीब 8 से 9 हजार रुपये कमा रही हैं।
राज्य सरकार
बिहान से बदली जिंदगी: राखी बनाकर आत्मनिर्भर बन रहीं सरगुजा की महिलाएं
सरगुजा जिले के अम्बिकापुर विकासखंड के किशुन नगर की जय मां दुर्गा स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बिहान योजना से जुड़कर राखी निर्माण के जरिए आय अर्जित कर रही हैं। 12 महिलाओं का समूह स्थानीय और घरेलू सामग्री से आकर्षक राखियां तैयार कर बाजार व घर से बेच रहा है। सीजनल गतिविधियों से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने का अवसर मिल रहा है।
महासमुंद
बागबाहरा में लोमड़ी का आतंक : बच्ची समेत 3 लोगों पर हमला, गांव में दहशत
बागबाहरा के ग्राम सुनसुनिया में शनिवार शाम लोमड़ी ने एक ही दिन में तीन लोगों पर हमला कर दिया। घायलों में पांच वर्षीय बच्ची खुशी नायक समेत दो बुजुर्ग शामिल हैं। बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद महासमुंद रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
खैरागढ़-छुईखदान के गांवों को बड़ी सौगात, 50.70 लाख के विकास कार्यों को मिली मंजूरी
खैरागढ़-छुईखदान के ग्रामीण क्षेत्रों में मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना के तहत 50.70 लाख रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी मिली है। इस राशि से विभिन्न गांवों में सीसी रोड और सामुदायिक भवनों का निर्माण कराया जाएगा।
राज्य सरकार
लखनपुर में मछली बीज वितरण, ग्रामीणों को आजीविका से जोड़ने पर जोर
लखनपुर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान एवं आकांक्षी विकासखण्ड कार्यक्रम के तहत मछली बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। मंत्री राजेश अग्रवाल ने ग्रामीणों को मछली पालन से जोड़कर आय बढ़ाने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर विकसित करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में हितग्राहियों को मछली बीज वितरित किए गए।
राज्य सरकार
सरगुजा में ग्रामीण विकास योजनाओं पर संभागायुक्त सख्त, समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश
सरगुजा संभागायुक्त नरेंद्र कुमार दुग्गा ने विकसित भारत-जी राम जी, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण समेत ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधूरे आवास जल्द पूरे करने, मानव दिवस सृजन बढ़ाने, जल संरक्षण कार्यों को प्राथमिकता देने और पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने के निर्देश दिए।