"मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय" के लिए 297 परिणाम मिले
रायपुर
बुलडोजर विवाद : नकटी गांव कार्रवाई पर कांग्रेस पहुंची राजभवन, राज्यपाल से हस्तक्षेप की मांग
नकटी गांव बुलडोजर कार्रवाई के मुद्दे पर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और प्रभावित परिवारों के लिए न्याय की मांग की। राज्यपाल ने विधानसभा सत्र के बाद मुख्यमंत्री से इस मामले पर चर्चा करने का आश्वासन दिया।
राज्य सरकार
सुशासन तिहार का असर : किसान को मिली आधुनिक खेती की सौगात, धान रोपाई मशीन से आसान होगी खेती
सुशासन तिहार-2026 के तहत मरवाही के किसान विनय अभिषेक सिंह को कृषि विभाग ने अनुदान पर आधुनिक धान रोपाई मशीन उपलब्ध कराई है। इससे खेती में समय और लागत दोनों की बचत होगी।
राज्य सरकार
तेंदूपत्ता संग्राहकों को सौगात : महासमुंद के 76 हजार से अधिक परिवारों के खाते में पहुंचेगी 12.40 करोड़ का बोनस
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2023 के लिए प्रोत्साहन पारिश्रमिक (बोनस) वितरण की शुरुआत की है। महासमुंद जिले के 76,650 तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों को 12.40 करोड़ रुपये की बोनस राशि सीधे बैंक खातों में भेजी जाएगी। अब तक 3.28 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है, जबकि शेष राशि हस्तांतरण की प्रक्रिया जारी है।
महासमुंद
मां के नाम एक पेड़ : विधानसभा परिसर में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में आयोजित एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मंत्रीगण और विधायकों ने पौधरोपण किया। महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने भी पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प लिया। उन्होंने आमजन से पर्यावरण संरक्षण के लिए इस अभियान से जुड़ने की अपील की।
राज्य सरकार
परिसर में गूंजा हरियाली का संदेश : एक पेड़ मां के नाम 3.0 अभियान में विधायकों ने लगाया पौधा
छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम 3.0’ अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह सहित सभी विधायकों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संकल्प लिया।
धर्म
रायपुर भागवत कथा : देवकीनंदन ठाकुर का संदेश, तीर्थों की पवित्रता रखना जरूरी
रायपुर के WRS कॉलोनी मैदान में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने तीर्थों की गिरती मर्यादा पर चिंता जताई। उन्होंने श्रद्धालुओं से तीर्थ स्थलों को पिकनिक स्पॉट न बनाने और धार्मिक अनुशासन बनाए रखने की अपील की।
राज्य सरकार
चिरायु योजना : धमतरी के 10 वर्षीय त्रिशांत को मिला नया जीवन
धमतरी जिले के सिंधौरीखुर्द निवासी 10 वर्षीय त्रिशांत यादव को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) की चिरायु योजना से नई जिंदगी मिली। स्कूल स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान जन्मजात हृदय रोग की पहचान के बाद चिरायु टीम ने बच्चे का निःशुल्क इलाज कराया और रायपुर के MMI हॉस्पिटल में सफल हार्ट सर्जरी हुई।
रायपुर
शिक्षा का अवसर : रायपुर में JNM मेडिकल कॉलेज में बढ़ीं MBBS सीटें, अब 250 छात्रों को मिलेगा प्रवेश
रायपुर के JNM मेडिकल कॉलेज में NMC ने 20 नई MBBS सीटों को मंजूरी दी है। अब 2026-27 सत्र से कॉलेज में 250 सीटों पर प्रवेश होगा।
राज्य सरकार
बड़ी सौगात : सीएम साय ने जारी की महतारी वंदन की 29वीं किश्त, महिलाओं को मिला आर्थिक सहारा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महतारी वंदन योजना की 29वीं किश्त जारी कर प्रदेश की 66 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में 626.25 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना महिलाओं के सम्मान, आर्थिक स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।
राज्य सरकार
रोजगार का नया अवसर : सुकमा में आत्मसमर्पित युवाओं को दिया मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में आत्मसमर्पित युवाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण दिया गया। कृषि विज्ञान केंद्र और कृषि विभाग के 15 दिवसीय कार्यक्रम में 25 युवाओं ने वैज्ञानिक खेती और स्वरोजगार की तकनीक सीखी।
राज्य सरकार
बोनस वितरण : तेन्दूपत्ता संग्राहकों को बड़ी राहत, 46 हजार से अधिक हितग्राहियों के खाते में पहुंचे 17.43 करोड़ रुपये
वर्ष 2023 के तेन्दूपत्ता संग्रहण के लिए धरमजयगढ़ जिला वनोपज सहकारी यूनियन के संग्राहकों को 17.43 करोड़ रुपये का बोनस वितरण शुरू किया गया है। 46,840 संग्राहकों के बैंक खातों में राशि ऑनलाइन अंतरित की जा रही है।
भाजपा
सियासी बवाल : भाजपा पार्षदों के इस्तीफे का पत्र वायरल, उपाध्यक्ष ने बताया फर्जी
समोदा नगर पंचायत में इस्तीफा पत्र वायरल होने के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। पत्र में भाजपा के उपाध्यक्ष सहित 5 पार्षदों द्वारा प्रशासनिक उपेक्षा और विकास कार्यों में बाधा का आरोप लगाया गया है। हालांकि उपाध्यक्ष अंगेश्वर देवांगन ने वायरल खबर को गलत बताया है। वहीं, पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने इसे लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।