"छत्तीसगढ़" के लिए 3415 परिणाम मिले
भाजपा
BJP की राष्ट्रीय टीम में छत्तीसगढ़ की मजबूत दस्तक, रूपकुमारी चौधरी बनीं राष्ट्रीय अध्यक्ष
भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में छत्तीसगढ़ को बड़ा प्रतिनिधित्व मिला है। सांसद रूप कुमारी चौधरी को महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष और दीपक म्हस्के को राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक नियुक्त किया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने 69 पदाधिकारियों की नई टीम का ऐलान किया है।
राज्य सरकार
अटल जी की पुण्यतिथि पर CM साय ने दी श्रद्धांजलि, छत्तीसगढ़ निर्माण में योगदान को किया याद
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव भी उपस्थित रहे।
रायपुर
छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, बांगो डैम के 5 गेट खुले, 35 गांवों में बाढ़ का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय है और कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है। कोरबा के मिनीमाता बांगो डैम का जलस्तर 92.48% पहुंचने पर 5 गेट खोलकर 3005 क्यूसेक पानी हसदेव नदी में छोड़ा गया है। प्रशासन ने 35 गांवों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने उत्तर छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना जताई है। प्रदेश में अब तक सामान्य से 9% कम बारिश हुई है।
राज्य सरकार
छत्तीसगढ़ में ग्रीन स्टील को बढ़ावा, ₹13,840 करोड़ के निवेश से 10,921 रोजगार की उम्मीद
छत्तीसगढ़ शासन और भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के सहयोग से आयोजित ‘छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग ऑन ग्रीन स्टील’ में 13,840 करोड़ रूपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि ग्रीन स्टील और डाउनस्ट्रीम मैन्युफैक्चरिंग के माध्यम से प्रदेश की खनिज संपदा को अधिक मूल्य और निवेश में बदला जाएगा।
राज्य सरकार
छत्तीसगढ़ में 8 लाख करोड़ के निवेश का वादा, 1.6 लाख रोजगार की उम्मीद
नई औद्योगिक नीति लागू होने के बाद छत्तीसगढ़ में पिछले 18 महीनों में 8 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। इससे विभिन्न क्षेत्रों में 1.6 लाख से ज्यादा रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है। डेटा सेंटर, आईटी, फार्मा, सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रिकल-इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे क्षेत्रों में निवेश से राज्य के औद्योगिक विकास को नई गति मिलने की संभावना है।
राज्य सरकार
मुख्यमंत्री निवास में हरेली की धूम: पारंपरिक खेल, छत्तीसगढ़ी व्यंजन और लोक संस्कृति रही आकर्षण
नया रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में हरेली पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। पारंपरिक खेल, छत्तीसगढ़ी व्यंजन, लोकगीत-नृत्य और रहचुली आयोजन के प्रमुख आकर्षण रहे।
रायपुर
छत्तीसगढ़ को मिला GeM सस्टेनेबल प्रोक्योरमेंट अवार्ड, सरकारी खरीदी पहुंची ₹3,935 करोड़
छत्तीसगढ़ को GeM के 10वें स्थापना दिवस समारोह में ‘सस्टेनेबल प्रोक्योरमेंट अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। वित्तीय वर्ष 2025-26 में GeM के जरिए सरकारी खरीदी 113% बढ़कर ₹3,935 करोड़ पहुंची और राज्य को ₹130 करोड़ की बचत हुई। MSE, महिला उद्यमियों और स्टार्टअप से खरीदी में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज हुई।
रायपुर
हरेली तिहार पर छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक अवकाश, 12 अगस्त को बंद रहेंगे स्कूल-दफ्तर
छत्तीसगढ़ में 12 अगस्त को हरेली तिहार मनाया जाएगा। पर्व के अवसर पर राज्य सरकार ने सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। स्कूल-कॉलेज, सरकारी कार्यालय और बैंक समेत कई संस्थान बंद रहेंगे। हरेली पर किसान कृषि औजारों और पशुधन की पूजा करते हैं।
राज्य सरकार
हरेली तिहार : गेड़ी की खट-खट, खेतों की हरियाली और छत्तीसगढ़ी परंपराओं से सजा गांव
छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था में खेती-किसानी की अहम भूमिका है। प्रदेश सरकार का कहना है कि गांव, गरीब और किसान उसकी प्राथमिकताओं में हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में बीते ढाई वर्षों में किसानों के हित में कई फैसले लिए गए हैं।
रायपुर
छत्तीसगढ़ के 7 जिलों में मेडिकल स्टोर्स पर कार्रवाई, 36 तरह की दवाएं जब्त लाइसेंस भी निलंबित
छत्तीसगढ़ में दवाओं की अवैध बिक्री और नियमों की अनदेखी के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। विभाग की टीमों ने राजनांदगांव, बिलासपुर, जशपुर, कोरबा, सारंगढ़ समेत 7 जिलों में मेडिकल स्टोर्स और अन्य संबंधित प्रतिष्ठानों की जांच की। इस दौरान 36 प्रकार की दवाएं जब्त की गईं, जबकि कई संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं।
राजनांदगांव
छत्तीसगढ़ में सरकारी बिजली कनेक्शन होंगे प्रीपेड, लेकिन एडवांस भुगतान ने रोकी रफ्तार
छत्तीसगढ़ में सरकारी विभागों के बिजली कनेक्शनों को प्रीपेड व्यवस्था में बदलने की योजना एडवांस भुगतान नहीं होने के कारण अटक गई है। ऊर्जा विभाग ने 1 अगस्त से योजना शुरू करने की तैयारी की थी, लेकिन अधिकांश विभागों ने तीन महीने का अग्रिम बिजली बिल जमा नहीं किया। वहीं, राजनांदगांव संभाग के तीन जिलों में सरकारी विभागों पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजली बिल बकाया है।
खेल
हॉकी में नया इतिहास लिखेगा छत्तीसगढ़, पहली लीग में ऑक्शन से चुने जाएंगे खिलाड़ी
छत्तीसगढ़ में पहली बार हॉकी लीग का आयोजन होने जा रहा है। सितंबर में शुरू होने वाली इस प्रतियोगिता में छह टीमें हिस्सा लेंगी। खिलाड़ियों का चयन IPL की तर्ज पर ऑक्शन के जरिए किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के साथ अनुभवी और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी शामिल हो सकते हैं। मुकाबले रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में फ्लड लाइट में खेले जाएंगे।