"अमेरिकी सरकार" के लिए 15 परिणाम मिले
रक्षा
अमेरिकी वायुसेना में हड़कंप : क्यों जंग की हालत में चीन के आगे पस्त हो सकता है सुपरपावर का सबसे घातक F-35 स्टील्थ फाइटर?
अमेरिका का सबसे आधुनिक पांचवीं पीढ़ी का F-35 स्टील्थ फाइटर जेट प्रोग्राम गंभीर रखरखाव और तकनीकी समस्याओं से जूझ रहा है। अमेरिकी जांच एजेंसी GAO की रिपोर्ट के अनुसार, F-35 विमानों की फुल मिशन-कैपेबल दर 2021 के 38% से घटकर लगभग 25% रह गई है। इसका अर्थ है कि हर चार में से केवल एक विमान ही सभी प्रकार के युद्ध अभियानों के लिए पूरी तरह तैयार है।
अन्य
ड्रैगन बनाम ईगल : ट्रंप की चीन यात्रा में इस बार किसके हाथ होगी वैश्विक व्यापार की कमान
अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump की आगामी चीन यात्रा एक औपचारिक कूटनीतिक दौरा नहीं, वैश्विक आर्थिक शक्ति संतुलन की नई परीक्षा मानी जा रही है। करीब एक दशक बाद किसी अमेरिकी राष्ट्रपति की यह पहली चीन यात्रा ऐसे समय में हो रही है, जब अमेरिका और चीन के बीच व्यापार, तकनीक, सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रिक वाहन और वैश्विक सप्लाई चेन को लेकर तनाव चरम पर है। राष्ट्रपति Xi Jinping के साथ ट्रंप की मुलाकात इस सवाल का जवाब तलाशेगी कि क्या दोनों देश व्यापार युद्ध को स्थायी समझौते में बदल पाएंगे या फिर दुनिया एक नए आर्थिक शीत युद्ध की ओर बढ़ेगी।
विदेश
नया फरमान : H-1B वीजा पर ट्रंप प्रशासन का नया दांव, भारतीय IT सेक्टर में बढ़ी बेचैनी
अमेरिका में H-1B वीजा नियमों को लेकर बड़ा बदलाव प्रस्तावित किया गया है। अमेरिकी श्रम विभाग विदेशी कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन में औसतन 30 प्रतिशत तक बढ़ोतरी करना चाहता है। इस कदम का सबसे बड़ा असर भारतीय IT प्रोफेशनल्स और टेक कंपनियों पर पड़ सकता है, क्योंकि H-1B वीजा का सबसे ज्यादा लाभ भारतीय कर्मचारी उठाते हैं। विशेषज्ञ मान रहे हैं कि इससे अमेरिका में भारतीय युवाओं के लिए नौकरी पाना कठिन और महंगा हो सकता है।