"आजीविका मिशन" के लिए 58 परिणाम मिले
राज्य सरकार
Lakhpati Didi: बिहान योजना ने बदली तकदीर, राजनांदगांव की दिनेश्वरी की सालाना आय पहुंची डेढ़ लाख
Lakhpati Didi: राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड की दिनेश्वरी सोरी ने बिहान योजना और स्वसहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है। समूह से मिले सहयोग के जरिए उन्होंने अगरबत्ती, मशरूम, साबुन, मोमबत्ती सहित कई उत्पादों का निर्माण शुरू किया। स्वरोजगार से जुड़ने के बाद उनकी पारिवारिक आय 52 हजार रुपए से बढ़कर करीब 1.50 लाख रुपए सालाना हो गई है।
राज्य सरकार
Chhattisgarh Agriculture: गाय पालन और सब्जी बाड़ी से बदली निधि तिवारी की जिंदगी, अब सालाना कमाई ढाई लाख रुपए
Chhattisgarh Agriculture: पेण्ड्रा विकासखंड की निधि तिवारी ने स्व सहायता समूह से जुड़कर पशुपालन और सब्जी बाड़ी को अपनी आजीविका का आधार बनाया। 10 हजार रुपये की सहायता से शुरू हुआ उनका सफर आज सालाना करीब ढाई लाख रुपये की आय तक पहुंच गया है। गाय पालन और टमाटर सहित मौसमी सब्जियों की खेती से वे परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश कर रही हैं।
राज्य सरकार
Bihan Mission Success: ग्रामीण महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का सहारा, 13.96 लाख महिलाएं बनीं लखपति दीदी
Bihan Mission Success: छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के तहत संचालित लखपति महिला पहल ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वर्ष 2023-26 के लिए केंद्र सरकार द्वारा तय 7.82 लाख महिलाओं के लक्ष्य के मुकाबले प्रदेश में अब तक 13.96 लाख ग्रामीण महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जा चुका है। यह उपलब्धि निर्धारित लक्ष्य का 179 प्रतिशत है।
राज्य सरकार
CG Bihan Yojana: फोटो कॉपी से मशरूम तक का सफर, बबली यादव ने बनाई अपनी अलग पहचान
CG Bihan Yojana: चुकतीपानी की बबली यादव ने ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान से जुड़कर फोटो कॉपी एवं कंप्यूटर कार्य, मशरूम उत्पादन और महुआ खरीदी जैसी गतिविधियों के माध्यम से अपनी आय बढ़ाई। आज वह आत्मनिर्भर बनकर गांव की अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा का उदाहरण बन रही हैं।
राज्य सरकार
Mahasamund News: आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ा नया सवेरा महिला स्व सहायता समूह, हुनर को मिला बाजार
Mahasamund News: महासमुंद जिले के भंवरपुर की नया सवेरा महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं ने पारंपरिक हुनर को आजीविका का माध्यम बनाकर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है। बिहान योजना के सहयोग से तैयार कोसा साड़ी, शॉल, दुपट्टा और अन्य उत्पाद सरस मेलों के जरिए बड़े शहरों तक पहुंचे।
राज्य सरकार
PM Surya Ghar Yojana: बिहान की महिलाओं की नई पहल, सोलर दीदी बनकर घर-घर पहुंचा रहीं सौर ऊर्जा
PM Surya Ghar Yojana: छत्तीसगढ़ में ग्रामीण स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं अब ‘सोलर दीदी’ के रूप में नई पहचान बना रही हैं। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना और नवीकरणीय ऊर्जा पहलों के तहत बिहान से जुड़ी महिलाएं सोलर पैनल लगाने का कार्य कर रोजगार और उद्यमिता से जुड़ रही हैं। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम दसरमा में 3 किलोवाट क्षमता का सोलर सिस्टम स्थापित कर इस पहल की शुरुआत की गई है।
राज्य सरकार
Bihaan Yojana: दंतेवाड़ा जिले में ग्रामीण महिलाओं को मिला रोजगार, रामबती ने मुर्गी पालन से कमाए 25 हजार रूपए
Bihaan Yojana: दंतेवाड़ा जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) की इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर योजना ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार और आत्मनिर्भरता का जरिया बन रही है। योजना के तहत 2,200 परिवारों को आजीविका से जोड़ा गया है। ग्राम मुड़ापारा की रामबती नाग ने मुर्गी पालन शुरू कर करीब 25 हजार रुपये की आय अर्जित की है। जिले में अब तक 450 से अधिक महिलाएं इस गतिविधि से जुड़कर आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं।
राज्य सरकार
Bihan Yojana: रायगढ़ की रुकमणी ने सीमेंट से मंदिर बनाकर बदली किस्मत, अब कमा रहीं 45 हजार रुपए महीना
Bihan Yojana: रायगढ़ जिले के तमनार विकासखंड की रुकमणी कुंवर ने बिहान योजना से जुड़कर अपने हुनर को रोजगार का रूप दिया। स्व-सहायता समूह से ऋण लेकर उन्होंने सीमेंट से मंदिर और सजावटी सामग्री बनाना शुरू किया। आज वह इस काम से हर महीने करीब 45 हजार रुपए तक की आय अर्जित कर आत्मनिर्भर बन रही हैं। उनका सफर ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गया है।
राज्य सरकार
Chhattisgarh Women Farmers: बिहान समूह की 35 महिलाओं ने कमाए 6 लाख रुपए, 600 क्विंटल उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड
Chhattisgarh Women Farmers: सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के रिसोरा गांव की 35 महिला किसानों ने सामूहिक खेती के जरिए आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है। बिहान योजना से जुड़े उजाला उत्पादक समूह ने आधुनिक तकनीक अपनाकर लौकी, करेला और खीरे की खेती की, जिससे 600 क्विंटल सब्जियों का उत्पादन हुआ और करीब 6 लाख रुपए की आय अर्जित की। महिलाओं ने बिचौलियों से दूरी बनाकर सीधे थोक बाजार से जुड़कर अपनी मेहनत का बेहतर मूल्य हासिल किया।
राज्य सरकार
National Nutrition Month: आंगनबाड़ी से समुदाय तक चलेगा पोषण जागरूकता अभियान
National Nutrition Month के तहत आंगनबाड़ी, पंचायत, स्कूल और समुदाय के जरिए पोषण जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। बैठक में विभागीय समन्वय और डिजिटल मॉनिटरिंग की रूपरेखा तय की गई।
राज्य सरकार
Bihan Mission : बिहान से जुड़कर सुभद्रा मंडल ने शुरू की खीरे की खेती
Bihan Mission: अम्बिकापुर की सुभद्रा मंडल ने बिहान स्व-सहायता समूह से 1 लाख रुपए का ऋण लेकर एक एकड़ में खीरे की खेती शुरू की। अब उनका लक्ष्य लखपति दीदी बनना है।
राज्य सरकार
Bihan Yojana: मछली पालन से आत्मनिर्भर बन रही लखनपुर की महिलाएं
Bihan Yojana: लखनपुर के पुहपुटरा गांव की मुनिता स्व-सहायता समूह की महिलाएं ‘बिहान’ से जुड़कर मछली पालन को आजीविका का साधन बना रही हैं। समूह ने 1.20 लाख रुपये का ऋण लेकर 10 वर्ष की लीज पर तालाब में मछली पालन शुरू किया है। सामूहिक प्रयास से महिलाएं आय बढ़ाने और ‘लखपति दीदी’ बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।