"छत्तीसगढ़" के लिए 3415 परिणाम मिले
राज्य सरकार
साइबर सुरक्षा : डिजिटल सेवाओं की सुरक्षा के लिए छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा कदम
रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय साइबर सुरक्षा कार्यशाला में सरकारी डेटा, डिजिटल सेवाओं और महत्वपूर्ण आईटी अवसंरचना की सुरक्षा मजबूत करने पर मंथन हुआ। कार्यशाला में साइबर सुरक्षा रोडमैप, डेटा गवर्नेंस, SOC, जीरो ट्रस्ट आर्किटेक्चर और नियमित सुरक्षा ऑडिट जैसे विषयों पर विशेषज्ञों ने सुझाव दिए।
राज्य सरकार
अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक : छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, खिलाड़ियों को मिला सम्मान
नवा रायपुर के ग्राम पलोद में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रुद्राक्ष का पौधा रोपित कर खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और वन विभाग के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में 2036 ओलंपिक मेजबानी के राष्ट्रीय संकल्प के प्रतीक के रूप में 2036 पौधों के रोपण का अभियान शुरू किया गया।
महासमुंद
बड़ी खबर : महासमुंद में मिले हीरे, छत्तीसगढ़ के खनिज विकास को मिली नई उड़ान
महासमुंद जिले के सरायपाली स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक परीक्षण के दौरान 1.22 कैरेट वजन के 5 हीरे मिले हैं। इस खोज से क्षेत्र में हीरा खनिजीकरण की संभावनाओं को बल मिला है। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे भविष्य में निवेश, रोजगार और राज्य के विकास को नई दिशा मिल सकती है।
राष्ट्रीय
छत्तीसगढ़ में 15 दिन बाद मानसून की एंट्री : दंतेवाड़ा के रास्ते पहुंचे बदरा, तमिलनाडु में आया बवंडर तो मेघालय में 24 घंटे में रिकॉर्ड बारिश
पिछले 15 दिनों से राज्य की सीमा पर अटका हुआ मानसून आखिरकार दंतेवाड़ा के रास्ते प्रदेश में दाखिल हो गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने मजबूत सिस्टम की वजह से मानसून आगे बढ़ा है। इसके आगमन के साथ ही बस्तर संभाग के कई इलाकों में तेज बारिश का अलर्ट (heavy rain alert) जारी कर दिया गया है। अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में मानसूनी हवाएं पूरे राज्य को अपनी चपेट में ले लेंगी, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से पूरी तरह निजात मिल जाएगी।
रायपुर
आस्था का संदेश : सोमनाथ को नमन करने निकला छत्तीसगढ़, साथ ले गया अपनी धरती की खुशबू
रायपुर रेलवे स्टेशन से सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा में 1000 से अधिक श्रद्धालु, कलाकार और साहित्यकार शामिल हुए, जो छत्तीसगढ़ के शिवालयों की पावन माटी और नदियों का जल सोमनाथ धाम में अर्पित करेंगे।
राज्य सरकार
सोमनाथ यात्रा का शंखनाद : छत्तीसगढ़ की संस्कृति और माटी लेकर रवाना होंगे 1000 दिग्गज
सीएम साय दिखाएंगे हरी झंडी: रायपुर रेलवे स्टेशन पर सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस ऐतिहासिक मौके पर संस्कृति व धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे जबकि रायपुर के कई सांसद विधायक और महापौर भी यात्रियों का उत्साह बढ़ाने पहुंचेंगे।
रायपुर
खेती का हाईटेक अंदाज : छत्तीसगढ़ में शुरू हुआ ड्रोन दीदी अभियान महिला किसान बनेंगी पायलट
तकनीक के फायदे ड्रोन तकनीक की मदद से फसलों पर बेहद कम समय और कम लागत में उर्वरकों व कीटनाशकों का सटीक छिड़काव किया जा सकेगा, जिससे किसानों की आय और फसल की गुणवत्ता बढ़ेगी।
रायपुर
चमकी किस्मत : छत्तीसगढ़ के 24 लाख किसानों को मिले ₹490 करोड़, सीएम साय ने जताया आभार
पीएम मोदी की बड़ी सौगात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर से वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना की 23वीं किस्त जारी कर दी है। इसके तहत देश भर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 18,880 करोड़ रुपये सीधे ट्रांसफर (DBT) किए गए हैं।
कांग्रेस
माफियाराज की आग में जलता छत्तीसगढ़ : भाजपा शासन में कानून व्यवस्था ध्वस्त, सत्ता संरक्षण में फल-फूल रहा अपराध - डॉ. रश्मि चंद्राकर
भाजपा नेता को कथित रूप से जिंदा जलाने की घटना पर कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. रश्मि चंद्राकर ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में माफियाराज और अपराध बढ़ रहे हैं तथा कानून व्यवस्था पूरी तरह कमजोर हो गई है। डॉ. चंद्राकर ने मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है।
राज्य सरकार
बड़ी पहल : पीएम-जनमन योजना से छत्तीसगढ़ में 807 सड़कों को मिली मंजूरी, 872 बसाहटों को मिलेगा लाभ
छत्तीसगढ़ में पीएम-जनमन योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजातियों की 872 बसाहटों को बारहमासी सड़क संपर्क से जोड़ने के लिए 807 सड़कों (2902 किमी) के निर्माण हेतु 2007 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। यह देश में सबसे बड़ी स्वीकृति है। योजना का उद्देश्य आदिवासी समुदायों की सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक स्थिति में सुधार लाना है।
राज्य सरकार
नई उड़ान : हर पात्र परिवार तक खुद पहुंचेगी योजना सुघ्घर छत्तीसगढ़ का आगाज
‘सुघ्घर छत्तीसगढ़’ अभियान राज्य में सुशासन का एक नया मॉडल है, जिसके तहत 23 जिलों में 31 योजनाओं का शत-प्रतिशत संतृप्तिकरण किया जाएगा। डिजिटल निगरानी, तीन-चरणीय क्रियान्वयन और अभिसरण आधारित प्रशासन के माध्यम से सरकार का लक्ष्य हर पात्र परिवार तक योजनाओं की सीधी और पारदर्शी पहुँच सुनिश्चित करना है।
रायपुर
महासमागम : संतों के चरणों में झुके लोकसभा अध्यक्ष और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री
मुख्य अतिथि इस ऐतिहासिक अवसर पर भारत सरकार के लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने जैन मुनियों का आशीर्वाद लिया और आचार्य पद पर प्रतिष्ठित हो रहे पूज्य विनयकुशल मुनि जी महाराज का अभिनंदन किया।