"हादसा" के लिए 610 परिणाम मिले
राष्ट्रीय
Akbarnagar Train Accident: ट्रेन की चपेट में आने से दंपती की मौत, मासूम बच्चा घायल
Akbarnagar Train Accident: भागलपुर के अकबरनगर रेलवे स्टेशन के पास हुए दर्दनाक हादसे में ट्रेन की चपेट में आने से एक दंपती की मौत हो गई, जबकि उनका मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार ट्रेन पकड़ने के लिए रेलवे ट्रैक से होकर स्टेशन जा रहा था, तभी हादसा हुआ। घटना के बाद आरपीएफ जवान ने घायल बच्चे को अस्पताल पहुंचाया।
राष्ट्रीय
Dhar Road Accident: मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर, बच्चों समेत 12 लोग घायल, 5 गंभीर
Dhar Road Accident: इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बच्चों समेत 10 से 12 मजदूर घायल हो गए। घायलों में 5 की हालत गंभीर होने पर उन्हें धार जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राष्ट्रीय
Jwalapur Road Accident: हादसे में किशोरी की मौत के बाद सड़क पर उतरे ग्रामीण, शव रखकर किया प्रदर्शन
Jwalapur Road Accident: 15 वर्षीय किशोरी की मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों ने आरोपी कार चालक की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की। करीब दो घंटे तक चले प्रदर्शन के दौरान यातायात प्रभावित रहा।
राष्ट्रीय
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला PG इमारत ढही, मौत का आंकड़ा बढ़कर 6 हुआ, मकान मालिक पर FIR दर्ज
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में पांच मंजिला PG इमारत ढहने से मृतकों की संख्या 6 हो गई। हादसे के बाद FIR दर्ज कर मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं, जबकि MCD ने अवैध निर्माणों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
राष्ट्रीय
Building Collapse: 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी, मलबे में 40 लोगों के दबे होने की आशंका
Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत गिरने से PG में रह रहे कई छात्रों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। मलबे से मदद की आवाजें आ रही हैं और NDRF, पुलिस व फायर टीमों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। प्रशासन ने आसपास की इमारतें भी खाली करा दी हैं।
राष्ट्रीय
Shajapur Bus Accident : डिवाइडर से टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई स्लीपर बस, 32 यात्री घायल
Shajapur Bus Accident: नेशनल हाईवे-52 पर स्लीपर बस डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में 32 यात्री घायल हुए, जबकि ड्राइवर और क्लीनर को गंभीर हालत में इंदौर रेफर किया गया।
मुंगेली
Mungeli News : मटका फोड़ कार्यक्रम में हाईटेंशन तार की चपेट में आया छात्र, हालत गंभीर
Mungeli News: मुंगेली जिले के बरेला नगर पंचायत स्थित माइंड्स आई इंटरनेशनल स्कूल में मटका फोड़ कार्यक्रम के दौरान एक गंभीर हादसा हो गया। कार्यक्रम की तैयारी के बीच सातवीं कक्षा का छात्र वैभव जायसवाल हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से छात्र बुरी तरह झुलस गया और उसके चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं।
राष्ट्रीय
Gohana farmer death: जर्जर बिजली तार टूटकर गिरा, किसान की करंट लगने से मौत
Gohana farmer death: जर्जर बिजली का तार टूटकर गिरने से 50 वर्षीय किसान सतबीर की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। थाना बरोदा पुलिस ने धारा 106 BNS के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बिलासपुर
Bilaspur News: रतनपुर में बिजली का टूटा तार बना जानलेवा, करंट लगने से युवक की मौके पर ही मौत
Bilaspur News: रतनपुर में मंदिर जा रहे युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। आठाबिसा तालाब के पास टूटा एलटी तार सड़क पर गिरा था, जिसकी चपेट में आने से ईश्वर अनंत उर्फ राजू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसी जगह पहले भी करंट से मौत की घटना सामने आ चुकी है, जिसके बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है।
राष्ट्रीय
Kolar Road Collapse: आम्रवेली परिसर के बाहर धंसी सड़क, जमीन में समाईं 3 गाड़ियां, भदभदा के खुले गेट, कई जिलों में स्कूल बंद
Kolar Road Collapse: भोपाल में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच कोलार में सड़क धंसने से तीन गाड़ियां जमीन में समा गईं। बड़ा तालाब FTL तक पहुंच गया है और कई जिलों में स्कूल बंद किए गए हैं।
महासमुंद
Mahasamund Road Accident: खतरनाक मोड़ बना ब्लैक स्पॉट, डिवाइडर से टकराया ट्रक
Mahasamund Road Accident: खल्लारी के पास ओमकार बांध का मोड़ हादसों का ब्लैक स्पॉट बनता जा रहा है। रात में डिवाइडर नजर नहीं आने से ट्रक हादसे का शिकार हुआ। स्थानीय लोगों ने सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग की है।
धमतरी
Dhamtari News: गंगरेल डैम के मुहाने पर जान जोखिम में डालकर मछली पकड़ रहे लोग, चेतावनी के बावजूद लापरवाही
Dhamtari News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जिले के प्रमुख जलाशयों में तेजी से पानी भर रहा है। जलस्तर बढ़ने के साथ जिला प्रशासन ने भी निगरानी बढ़ा दी है। नदियों और जलाशयों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है, वहीं निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है।