Saturday, 14 Nov 2026 भारत
"इलेक्ट्रिक वाहन" के लिए 30 परिणाम मिले
मिशन मोड में साय सरकार : पीएम मोदी की अपील पर वित्त विभाग का बड़ा एक्शन, अफसरों की विदेश यात्रा पर रोक
मिशन मोड में साय सरकार : पीएम मोदी की अपील पर वित्त विभाग का बड़ा एक्शन, अफसरों की विदेश यात्रा पर रोक
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और उसके आर्थिक प्रभावों के बीच छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने राज्य में वित्तीय अनुशासन और संसाधनों की बचत के लिए बड़ा फैसला लिया है। वित्त विभाग ने 30 सितंबर 2026 तक लागू रहने वाली नई गाइडलाइन जारी की है, जिसमें अफसरों की विदेश यात्राओं पर रोक, सरकारी कारकेड में कटौती, इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा, कार पूलिंग, ऑनलाइन बैठकों, बिजली बचत और पेपरलेस कामकाज जैसे निर्देश शामिल हैं।
अप्पू धीवर | कीर्तिमान न्यूज 16 May 2026
बड़ा संदेश : ईंधन संरक्षण बने जन-आंदोलन, EV और कारकेड नीति में बदलाव की घोषणा
बड़ा संदेश : ईंधन संरक्षण बने जन-आंदोलन, EV और कारकेड नीति में बदलाव की घोषणा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन संरक्षण आह्वान का समर्थन करते हुए इसे राष्ट्रीय जिम्मेदारी बताया। उन्होंने कहा कि ऊर्जा संरक्षण पर्यावरण और भविष्य दोनों के लिए जरूरी है। राज्य सरकार शासकीय स्तर पर ईंधन खपत घटाने, वाहनों के सीमित उपयोग और चरणबद्ध तरीके से इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) को अपनाने की दिशा में काम करेगी।
कीर्तिमान डेस्क 13 May 2026
ड्रैगन बनाम ईगल : ट्रंप की चीन यात्रा में इस बार किसके हाथ होगी वैश्विक व्यापार की कमान
अन्य
ड्रैगन बनाम ईगल : ट्रंप की चीन यात्रा में इस बार किसके हाथ होगी वैश्विक व्यापार की कमान
अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump की आगामी चीन यात्रा एक औपचारिक कूटनीतिक दौरा नहीं, वैश्विक आर्थिक शक्ति संतुलन की नई परीक्षा मानी जा रही है। करीब एक दशक बाद किसी अमेरिकी राष्ट्रपति की यह पहली चीन यात्रा ऐसे समय में हो रही है, जब अमेरिका और चीन के बीच व्यापार, तकनीक, सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रिक वाहन और वैश्विक सप्लाई चेन को लेकर तनाव चरम पर है। राष्ट्रपति Xi Jinping के साथ ट्रंप की मुलाकात इस सवाल का जवाब तलाशेगी कि क्या दोनों देश व्यापार युद्ध को स्थायी समझौते में बदल पाएंगे या फिर दुनिया एक नए आर्थिक शीत युद्ध की ओर बढ़ेगी।
अप्पू धीवर | कीर्तिमान न्यूज 13 May 2026
मुट्ठी में आया सूरज : 256 GW बिजली मांग के बावजूद नहीं हुआ ब्लैकआउट, लेकिन भारत के सामने अब खड़ी है नई ऊर्जा चुनौती
देश
मुट्ठी में आया सूरज : 256 GW बिजली मांग के बावजूद नहीं हुआ ब्लैकआउट, लेकिन भारत के सामने अब खड़ी है नई ऊर्जा चुनौती
25 अप्रैल 2026 को भारत ने बिजली खपत का नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया, जब देश की पीक डिमांड 256.1 गीगावॉट तक पहुंच गई। भीषण गर्मी, बढ़ते AC-कूलर, इलेक्ट्रिक वाहनों और उद्योगों के बीच सबसे बड़ी बात यह रही कि देश में कहीं बड़े पैमाने पर बिजली संकट या ब्लैकआउट नहीं हुआ। इसकी सबसे बड़ी वजह सौर ऊर्जा रही, जिसने अकेले करीब 57 GW बिजली उपलब्ध कराई। हालांकि इस उपलब्धि ने एक नई चुनौती भी सामने ला दी है—बिजली उत्पादन नहीं, बल्कि सोलर ऊर्जा को स्टोर करने की क्षमता। विशेषज्ञ मानते हैं कि यदि भारत को भविष्य में AI डेटा सेंटर, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और मैन्युफैक्चरिंग हब बनना है तो बैटरी स्टोरेज और ऊर्जा अवसंरचना पर तेज निवेश अनिवार्य होगा।
कीर्तिमान ब्यूरो 07 May 2026
अफरा-तफरी : इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, बाल-बाल बचे कई परिवार
छत्तीसगढ़
अफरा-तफरी : इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, बाल-बाल बचे कई परिवार
रायगढ़ रोड स्थित कोयला फैक्ट्री वाली गली में रविवार सुबह एक दो मंजिला मकान के बरामदे में खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि पूरा भवन धुएँ से भर गया और लोग घबराकर बाहर निकल आए। स्कूटी पूरी तरह जल गई और पास खड़ी एक एक्टिवा भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
कीर्तिमान डेस्क 03 May 2026
रायपुर–मुंबई रूट पर 1 मई से इंडिगो की अतिरिक्त फ्लाइट शुरू, एयरपोर्ट पर EV चार्जिंग सुविधा भी लॉन्च
छत्तीसगढ़
रायपुर–मुंबई रूट पर 1 मई से इंडिगो की अतिरिक्त फ्लाइट शुरू, एयरपोर्ट पर EV चार्जिंग सुविधा भी लॉन्च
रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से जुड़ी बड़ी अपडेट में 1 मई से IndiGo रायपुर–Mumbai रूट पर एक अतिरिक्त फ्लाइट शुरू करने जा रही है, जिससे इस मार्ग पर कुल 4 उड़ानें हो जाएंगी और यात्रियों को बेहतर समय विकल्प व कम भीड़ का लाभ मिलेगा। वहीं रायपुर–जयपुर कनेक्टिंग फ्लाइट को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। इसके अलावा एयरपोर्ट पर 60 kW क्षमता वाला नया EV चार्जिंग स्टेशन भी शुरू किया गया है, जिससे यात्रियों को आधुनिक और पर्यावरण-अनुकूल सुविधा मिलेगी।
कीर्तिमान डेस्क 15 Apr 2026
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें