Sunday, 08 Nov 2026 भारत
"कांस्य पदक" के लिए 44 परिणाम मिले
जसपाल राणा का निधन : शूटिंग के गोल्डन बॉय ने 49 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
खेल
जसपाल राणा का निधन : शूटिंग के गोल्डन बॉय ने 49 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज खिलाड़ी और राष्ट्रीय कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। कॉमनवेल्थ गेम्स में 15 पदक जीतने वाले राणा ने खिलाड़ी के रूप में देश को कई उपलब्धियां दिलाईं और बाद में कोच बनकर मनु भाकर, सौरभ चौधरी तथा अनीश भनवाला जैसे निशानेबाजों को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत खेल जगत की कई हस्तियों ने शोक व्यक्त किया।
कीर्तिमान नेटवर्क 12 Jun 2026
पैरालंपिक चैंपियन : सुमित अंतिल का ऐतिहासिक प्रदर्शन, नया वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम
ओलंपिक
पैरालंपिक चैंपियन : सुमित अंतिल का ऐतिहासिक प्रदर्शन, नया वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम
दो बार के पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट भारतीय पैरा जैवलिन थ्रोअर सुमित अंतिल ने बेंगलुरु में आयोजित इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में 74.82 मीटर दूर भाला फेंककर अपना ही विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया। यह उनके करियर का सातवां विश्व रिकॉर्ड है। सुमित इससे पहले भी टोक्यो और पेरिस पैरालंपिक में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। सड़क दुर्घटना में पैर गंवाने के बाद उन्होंने पैरा एथलेटिक्स में कदम रखा और आज दुनिया के सबसे सफल पैरा जैवलिन खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। उनके इस नए रिकॉर्ड के बाद भारतीय खेल जगत में खुशी की लहर है।
कीर्तिमान नेटवर्क 28 May 2026
विनेश फोगाट :  दिल्ली हाईकोर्ट से मिली राहत, फिर भी एशियन गेम्स पर बना संशय
खेल
विनेश फोगाट :  दिल्ली हाईकोर्ट से मिली राहत, फिर भी एशियन गेम्स पर बना संशय
भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट को दिल्ली हाईकोर्ट से एशियन गेम्स चयन ट्रायल में हिस्सा लेने की राहत मिल गई है, लेकिन उनका एशियन गेम्स खेलना अब भी तय नहीं माना जा रहा। विवाद इसलिए बढ़ा क्योंकि एशियन गेम्स के लिए भेजी गई प्रारंभिक लांग लिस्ट में उनका नाम शामिल नहीं था। ऐसे में ट्रायल जीतने के बाद भी अंतिम फैसला ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (OCA) और खेल अधिकारियों के हाथ में रहेगा। हाईकोर्ट ने WFI की चयन नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि “मदरहुड को सजा नहीं बनाया जा सकता” और चयन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के निर्देश दिए।
कीर्तिमान नेटवर्क 26 May 2026
दीक्षण समारोह : कृषि शिक्षा, एआई और ड्रोन तकनीक से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था
दीक्षण समारोह : कृषि शिक्षा, एआई और ड्रोन तकनीक से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था
छत्तीसगढ़ के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित 11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका ने कृषि में वैल्यू एडिशन, आधुनिक तकनीक और कम जमीन में अधिक उत्पादन की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने एआई, ड्रोन, डिजिटल कृषि, हाइड्रोपोनिक्स और प्राकृतिक खेती को भविष्य की जरूरत बताया। समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किसानों के हित में सरकार की योजनाओं और कृषि के आधुनिकीकरण पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर 128 शोधार्थियों को पीएचडी, 518 विद्यार्थियों को स्नातकोत्तर और 1234 विद्यार्थियों को स्नातक उपाधियां प्रदान की गईं।
अप्पू धीवर | कीर्तिमान न्यूज 15 May 2026
प्रदेश का गौरव : ज्ञानेश्वरी यादव ने बढ़ाया भारत का मान, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में दो पदक जीते
खेल
प्रदेश का गौरव : ज्ञानेश्वरी यादव ने बढ़ाया भारत का मान, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में दो पदक जीते
राजनांदगांव की युवा वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव ने सीनियर एशियाई वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के 53 किलोग्राम वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर और कांस्य पदक जीते। उन्होंने स्नैच में 88 किलो और क्लीन एंड जर्क में 106 किलो वजन उठाकर कुल 194 किलो का प्रदर्शन किया। उनकी उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बधाई देते हुए इसे प्रदेश की बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया।
कीर्तिमान डेस्क 14 May 2026
चैंपियन : बिलासपुर की शिविका पांडेय ने राज्य स्तरीय स्केटिंग में रचा इतिहास
चैंपियन : बिलासपुर की शिविका पांडेय ने राज्य स्तरीय स्केटिंग में रचा इतिहास
रायपुर के सरोना में 9–10 मई 2026 को आयोजित प्रथम छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय रोलर स्पोर्ट्स रैंकिंग चैंपियनशिप में बिलासपुर की शिविका पांडेय ने शानदार प्रदर्शन किया। 400 मीटर रेस के दौरान चोट लगने के बावजूद उन्होंने कांस्य पदक जीता और अगले दिन 200 मीटर रेस में स्वर्ण पदक जीतकर अपने आयु वर्ग की ओवरऑल चैंपियन बनीं। वे छठवीं कक्षा की छात्रा हैं और रॉयल स्केटिंग क्लब, बिलासपुर में प्रशिक्षण लेती हैं।
कीर्तिमान डेस्क 12 May 2026
महासमुंद के खिलाड़ियों का अंतरराष्ट्रीय मंच पर जलवा, 8वीं इंडियन ओपन इंटरनेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में लक्की और सुकदेव करेंगे प्रतिनिधित्व
खेल
महासमुंद के खिलाड़ियों का अंतरराष्ट्रीय मंच पर जलवा, 8वीं इंडियन ओपन इंटरनेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में लक्की और सुकदेव करेंगे प्रतिनिधित्व
महासमुंद जिले के खिलाड़ी लक्की यादव और सुकदेव 25–28 अप्रैल 2026 को बेंगलुरु में आयोजित 8वीं इंडियन ओपन इंटरनेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में भाग लेंगे। लक्की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत चुके हैं और World Para Athletics के मापदंडों के अनुसार योग्य हैं, जबकि सुकदेव जूनियर एशियन यूथ पैरा गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता हैं। इस प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर एशियन पैरा गेम्स 2026 के लिए चयन किया जाएगा।
कीर्तिमान डेस्क 21 Apr 2026
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 : कर्नाटक बना ओवरऑल चैंपियन, मेजबान छत्तीसगढ़ नौवें स्थान पर
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 : कर्नाटक बना ओवरऑल चैंपियन, मेजबान छत्तीसगढ़ नौवें स्थान पर
कर्नाटक ने 23 स्वर्ण पदकों के साथ तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि ओडिशा और झारखंड क्रमशः 21 और 16 स्वर्ण के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे, पश्चिम बंगाल ने फाइनल में छत्तीसगढ़ को 1-0 से हराकर पुरुष फुटबॉल का स्वर्ण पदक जीता, झारखंड ने अंतिम दिन महिला रिकर्व व्यक्तिगत और पुरुष रिकर्व टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किए।
कीर्तिमान ब्यूरो 03 Apr 2026
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें