Wednesday, 15 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
हड़कंप : हरदा में जमीन विवाद से परेशान किसान ने जनसुनवाई में खाया जहर, इलाज के दौरान मौत भारत का दम : अंतरिक्ष मिशन में बड़ी उपलब्धि, अनिल मेनन पहुंचे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन घर में लगी आग : सोते समय बुजुर्ग दंपती की जलकर मौत, ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका एंटी-डोपिंग अभियान : रायपुर में क्रिकेटरों को डोपिंग से बचने के बताए गए तरीके, NADA ने किया जागरूक राम मंदिर चोरी केस : 15 हजार वेतन से करोड़ों की संपत्ति तक, संदिग्ध महेश की कुंडली खंगाल रही पुलिस छात्रों से मारपीट : शराब के लिए छात्रों से मांगते थे पैसे, भिलाई पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा हड़कंप : हरदा में जमीन विवाद से परेशान किसान ने जनसुनवाई में खाया जहर, इलाज के दौरान मौत भारत का दम : अंतरिक्ष मिशन में बड़ी उपलब्धि, अनिल मेनन पहुंचे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन घर में लगी आग : सोते समय बुजुर्ग दंपती की जलकर मौत, ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका एंटी-डोपिंग अभियान : रायपुर में क्रिकेटरों को डोपिंग से बचने के बताए गए तरीके, NADA ने किया जागरूक राम मंदिर चोरी केस : 15 हजार वेतन से करोड़ों की संपत्ति तक, संदिग्ध महेश की कुंडली खंगाल रही पुलिस छात्रों से मारपीट : शराब के लिए छात्रों से मांगते थे पैसे, भिलाई पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा
W 𝕏 f
होम खेल महासमुंद के खिलाड़ियों का अंतरराष्ट्रीय मंच पर जल…
चयन के बाद कलेक्टर से मिलने पहुचें खिलाड़ी
चयन के बाद कलेक्टर से मिलने पहुचें खिलाड़ी
खेल

महासमुंद के खिलाड़ियों का अंतरराष्ट्रीय मंच पर जलवा, 8वीं इंडियन ओपन इंटरनेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में लक्की और सुकदेव करेंगे प्रतिनिधित्व

महासमुंद जिले के खिलाड़ी लक्की यादव और सुकदेव 25–28 अप्रैल 2026 को बेंगलुरु में आयोजित 8वीं इंडियन ओपन इंटरनेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में भाग लेंगे। लक्की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत चुके हैं और World Para Athletics के मापदंडों के अनुसार योग्य हैं, जबकि सुकदेव जूनियर एशियन यूथ पैरा गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता हैं। इस प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर एशियन पैरा गेम्स 2026 के लिए चयन किया जाएगा।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
21 Apr 2026, 03:16 PM
महासमुंद
8 वां इंडियन ओपन इंटरनेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में का आयोजन बैंगलोर में दिनांक 25 से 28 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया जाएगा। जिसमें महासमुंद जिले से 02 खिलाड़ी लक्की यादव एवं सुकदेव शामिल होंगे। लक्की यादव अंतरराष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी के सम्मिलित होने के लिए विश्व पैरा एथलेटिक्स के मापदंड के अनुसार योग्यता रखते हैं, जिसमें कोच निरंजन साहू एवं गाइड रनर प्रशांत निषाद शामिल होंगे। 
लक्की यादव पिता कुमार यादव ग्राम तुमाड़बरी महासमुंद में निवास निवासी हैं, जो फॉर्चून नेत्रहीन उ. मा. वि. विद्यालय कर्मापटपर बागबाहराकला बागबाहरा एवं वन विद्यालय सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक महासमुंद में विश्व पैरा एथलेटिक्स के लिए अभ्यास कर रहे हैं। लक्की यादव के साथ प्रशिक्षक प्रशांत निषाद गाईड रनर एवं ऑफिशियल निरंजन साहू संचालक फॉर्चून फाउंडेशन महासमुंद शामिल होंगे। 
कई प्रतियोगिता में हासिल की सफलता 
इससे पहले भी लक्की ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भागीदारी करने के साथ ही 2022-23 में 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक एवं 400 मीटर व 1500 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतने में सफलता हासिल किया है। वर्ष 2023-24 से 2025-26 तक लगातार भागीदारी निभाते हुए विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रांड प्रिक्स में भागीदारी कर रजत पदक जीतने में सफलता हासिल किया हैं। सुकदेव ने जूनियर एशियन यूथ पैरा गेम्स दुबई में 800 मीटर एवं 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतने में सफलता हासिल कर चुके हैं। 
जापान में चयनित होने की संभावना 
बंगलौर में आयोजित इंडियन ओपन इंटरनेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में क्वालीफाई करने वाले खिलाड़ी एशियन पैरा गेम्स 2026 जो कि जापान में आयोजित होगा उसके लिए चयनित होंगे। जिले से सुकदेव से इंटरनेशनल एशियन पैरा गेम्स में बेहतर प्रदर्शन करने एवं पदक जीतने के साथ ही जापान के लिए चयनित होने की संभावना जताई गई हैं।
इन्होंने दी शुभकामनाएं 
इंटरनेशनल पैरा एथलेटिक्स में जिले के खिलाड़ियों के चयनित होने पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, सीईओ हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर रवि साहू, सचिन भूतड़ा, उप संचालक समाज कल्याण संगीता सिंह, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण मनोज धृतलहरे, प्रदेश सचिव डीकेश टंडन, अलका नरेश चंद्राकर, डॉ विश्वनाथ पाणिग्रही, विश्वनाथ अग्रवाल, पारस चोपड़ा, डॉ. विकास अग्रवाल, डॉ पुरेंद्र चंद्राकर, जिला पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन महासमुंद अध्यक्ष निरंजन साहू, सचिव तोरण यादव, विजू पटनायक, विपिन मोहंती, पुष्पेंद्र चंद्राकर, अपूर्व पांडे, सविता निषाद, आकाश जैन, अतुल बग्गा, भोजराम वर्मा, हरीश पांडे, भूमिका यादव, रश्मि साहू, दिव्यलोचन साहू, भेखलाल साहू, तुलसीराम बरिहा, दिलेश्वर चंद्राकर, मायाराम पटेल, किशोर मोहंती, विकास बग्गा, जिला एथलेटिक्स संघ महासमुंद सचिव डॉ. सुनील कुमार भोई, चारूलता गजपाल, लक्ष्मीप्रिया साहू, फॉर्चून फाउंडेशन विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं स्टॉफ ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें