"प्रदर्शन" के लिए 1628 परिणाम मिले
चुनाव
Rajasthan Nikay Chunav Result: 10 नगर निगमों में बीजेपी की धाक, 6 पर कब्जा, कांग्रेस को 3 तो भरतपुर में निर्दलीय का दबदबा
Rajasthan Nikay Chunav Result: भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 प्रमुख नगर निगमों में से 6 पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस को 3 नगर निगमों में सफलता मिली, जबकि भरतपुर में निर्दलीय प्रत्याशी ने बड़ा उलटफेर किया। दो चरणों में हुए मतदान के बाद अब शहरी सत्ता की तस्वीर साफ हो गई है।
राज्य सरकार
International Chakradhar Festival: रायगढ़ में 10 दिन तक गूंजेगी कला और संस्कृति की धुन
International Chakradhar Festival: रायगढ़ में 14 से 23 सितंबर तक 41वां अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 आयोजित होगा। राज्यपाल रमेन डेका इसका शुभारंभ करेंगे। दस दिवसीय समारोह में देश-प्रदेश के प्रसिद्ध कलाकार शास्त्रीय नृत्य, लोककला, संगीत और साहित्य की प्रस्तुतियां देंगे। पद्मश्री उषा बारले, अनुज शर्मा और कविता कृष्णमूर्ति सहित कई कलाकार कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण होंगे।
भाजपा
Chhattisgarh Politics: विष्णुदेव साय की पहचान पर कांग्रेस के बयान से गरमाई सियासत, धरमलाल कौशिक ने साधा निशाना
Chhattisgarh Politics: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के बयान पर भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की पहचान तय करने का अधिकार कांग्रेस को नहीं है। वहीं उन्होंने कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर और शराब घोटाले को लेकर भी निशाना साधा।
दंतेवाड़ा (दक्षिण बस्तर)
Eklavya Sports Complex Jawanga: प्रतिभाओं को नहीं मिल रही पर्याप्त सुविधाएं, खिलाड़ियों ने मांगा समाधान
Eklavya Sports Complex Jawanga: 150 से अधिक आदिवासी खिलाड़ियों ने खेल सामग्री, डाइट, मैदान की लाइट व्यवस्था और हॉस्टल सुविधाओं को लेकर शिकायतें की हैं। खिलाड़ियों ने जरूरी संसाधनों की कमी और व्यवस्थाओं में सुधार की मांग उठाई है।
खेल
FIBA Women Basketball World Cup: यूएसए ने फ्रांस को 97-79 से हराकर जीता 12वां खिताब
FIBA Women Basketball World Cup: यूएसए महिला बास्केटबॉल टीम ने फाइनल मुकाबले में फ्रांस को 97-79 से शिकस्त देकर 12वीं बार एफआईबीए महिला बास्केटबॉल वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया है।
शेयर बाजार
Shankara Buildpro Stock Split: 5 हिस्सों में बंटेंगे शेयर, 8 अक्टूबर है रिकॉर्ड डेट
Shankara Buildpro Stock Split: Shankara Buildpro Ltd के निवेशकों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। कंपनी अपने शेयरों का स्टॉक स्प्लिट (Stock Split) करने जा रही है। इसके तहत कंपनी के मौजूदा एक शेयर को 5 हिस्सों में बांटा जाएगा। यानी अगर किसी निवेशक के पास कंपनी का 1 शेयर है, तो स्टॉक स्प्लिट के बाद उसके पास 5 शेयर हो जाएंगे।
राज्य सरकार
Teacher Samman Ceremony: बेमेतरा में शिक्षकों का गौरव सम्मान, CM साय ने कहा- गुरु ही बनाते हैं नई पीढ़ी का भविष्य
Teacher Samman Ceremony: बेमेतरा में आयोजित जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 81 सेवानिवृत्त शिक्षकों और 42 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बेमेतरा के विकास के लिए गौरव पथ और विद्युत सब-स्टेशन जैसी योजनाओं की घोषणा भी की।
खेल
Junior Asia Cup: भारत ने दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर जीता जूनियर एशिया कप 2026, वर्ल्ड कप में बनाई जगह
Junior Asia Cup: दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर जूनियर एशिया कप 2026 का खिताब जीत लिया। टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाते हुए एफआईएच जूनियर वर्ल्ड कप 2027 के लिए क्वालिफाई कर लिया है। शानदार प्रदर्शन के बाद हॉकी इंडिया ने खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए इनाम की घोषणा भी की है।
खेल
Archery World Cup Final: भारत के धीरज बोम्मादेवरा का कमाल, शूट-ऑफ में जीतकर जीता विश्व कप फाइनल का स्वर्ण
Archery World Cup Final: भारतीय तीरंदाज धीरज बोम्मादेवरा ने मैक्सिको के साल्टिलो में आयोजित विश्व कप फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। वह पुरुष रिकर्व तीरंदाजी में विश्व कप फाइनल का गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने शूट-ऑफ में जापान के नाकानिशी जुन्या को हराकर यह उपलब्धि हासिल की।
क्रिकेट
India vs Afghanistan T20: भारत की धमाकेदार जीत, अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया, अभिषेक-बुमराह ने बनाए रिकॉर्ड
India vs Afghanistan T20: भारत ने पहले टी-20 मुकाबले में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराकर सीरीज में बढ़त बना ली। मैच में अभिषेक शर्मा ने 32 गेंदों में 82 रन की तूफानी पारी खेली, जबकि जसप्रीत बुमराह ने टी-20 क्रिकेट में 350 विकेट पूरे कर इतिहास रचा। मुकाबले की शुरुआत वंदे मातरम से हुई, जो भारतीय क्रिकेट में पहली बार देखने को मिला। इस मैच में कई बड़े रिकॉर्ड भी बने।
क्रिकेट
India Women Cricket Team: श्रीलंका को 72 रन से रौंदकर जीता खिताब, लेकिन प्रेजेंटेशन सेरेमनी में हुआ भारी हंगामा
India Women Cricket Team: एशिया कप 2026 के फाइनल में श्रीलंका को 72 रनों से हराकर खिताब जीत लिया। हालांकि, जीत के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी विवादों में आ गई, जब टीम ने ACC अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। लंबे इंतजार के बाद बिना ट्रॉफी सौंपे ही सेरेमनी समाप्त कर दी गई।
कोरबा
Education News CG: त्रैमासिक परीक्षा सिर पर, लेकिन कोरबा के आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में 79 पद खाली
Education News CG: कोरबा जिले के स्वामी आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी से शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है। अंग्रेजी माध्यम के 15 स्कूलों में करीब 79 शिक्षक पद खाली हैं, जबकि त्रैमासिक परीक्षाएं नजदीक हैं। कई छात्र बिना विषय शिक्षकों की पढ़ाई के परीक्षा देने को मजबूर हैं। वहीं, अटैचमेंट व्यवस्था और लंबित भर्ती प्रक्रिया के कारण सरकारी स्कूलों में शिक्षकों का संकट लगातार बढ़ता जा रहा है।