"राशि" के लिए 993 परिणाम मिले
धर्म
महासंयोग : ज्येष्ठ अधिकमास शिवरात्रि पर बनने जा रहा है त्रिवेणी योग
अधिकमास शिवरात्रि 2026 इस वर्ष 13 जून, शनिवार को मनाई जाएगी। ज्येष्ठ अधिकमास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 13 जून शाम 4:07 बजे से शुरू होकर 14 जून दोपहर 12:19 बजे तक रहेगी, लेकिन निशिता काल में पूजा होने के कारण शिवरात्रि 13 जून को ही मान्य होगी। इस बार शिवरात्रि पर सुकर्मा, धृति, सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि जैसे अत्यंत शुभ योगों का दुर्लभ संयोग बन रहा है, जिससे शिव साधना का महत्व कई गुना बढ़ जाता है।
जांजगीर-चांपा
पुलिस सख्त : छत ढलाई को लेकर विवाद बना बवाल, दो पक्षों में मारपीट, पांच लोगों पर कार्रवाई
अकलतरा थाना क्षेत्र के कोटमीसोनार पुलिस सहायता केंद्र अंतर्गत ग्राम पिपरसत्ती में छत ढलाई के लिए मिक्सर मशीन ले जाने को लेकर हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडों से मारपीट हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
राज्य सरकार
जनदर्शन : ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं, कलेक्टर ने अधिकारियों को किया निर्देशित
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने जिलेवासियों की समस्याएं सुनीं। जनदर्शन में कुल 77 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें पाइपलाइन निर्माण, नामांतरण, बंदोबस्त त्रुटि सुधार, फाइनेंस कंपनी की शिकायत, विद्युत पोल हटाने, निस्तारी तालाब संरक्षण, पीएम किसान सम्मान निधि, अतिक्रमण और लंबित भुगतान से जुड़े मामले शामिल रहे।
सेहत
करोड़ का कर्ज : जीवन रक्षक उपकरण ठप, सर्जरी में देरी, संकट के बीच वर्चुअल पोस्टमार्टम और CSR फंड से कायाकल्प की तैयारी
केरल का स्वास्थ्य विभाग गंभीर वित्तीय संकट का सामना कर रहा है। स्वास्थ्य मंत्री के. मुरलीधरन के अनुसार विभाग पर कुल 2,493 करोड़ रुपये का बकाया है, जिसमें 476 करोड़ रुपये दवा कंपनियों और 2,017 करोड़ रुपये करुणा स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (KASP) के तहत देय हैं।
खेल
अफगानिस्तान सीरीज : भारत का जलवा, बांग्लादेश ने 21 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को हराया
भारतीय क्रिकेट टीम को अफगानिस्तान वनडे, रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या ने फिटनेस टेस्ट पास, जबकि विराट कोहली पहले ही टीम से बाहर हो चुके हैं। वहीं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बांग्लादेश ने बड़ा उलटफेर करते हुए पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 86 रन से हराकर 21 साल बाद कंगारू टीम पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। नाहिद राणा ने 4 विकेट लेकर बांग्लादेश की जीत में अहम भूमिका निभाई।
राष्ट्रीय
प्लांट में भीषण त्रासदी : 1600°C का पिघला स्टील गिरने से 8 श्रमिकों की मौत
आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम स्थित राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (RINL) स्टील प्लांट में सोमवार को हुए भीषण औद्योगिक हादसे में 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा तब हुआ जब लगभग 1600 डिग्री सेल्सियस तापमान वाला पिघला हुआ स्टील क्रेन से ले जाते समय अचानक गिर गया और नीचे काम कर रहे मजदूर उसकी चपेट में आ गए।
राज्य सरकार
पीएम आवास : मोंगरा गांव में खुशियों की दस्तक, पुष्पा साहू को मिला पक्का घर
पुष्पा साहू, ग्राम मोंगरा (महासमुंद), लंबे समय से कच्चे मकान में बारिश के दौरान होने वाली परेशानियों से जूझ रही थीं। हर वर्ष घर की मरम्मत और खपरैल सुधारने की मजबूरी के कारण परिवार को आर्थिक और मानसिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।
फुटबॉल
महाकुंभ का शंखनाद : इतिहास का सबसे बड़ा, भव्य और हाई-टेक फीफा वर्ल्ड कप, टूटेंगे कमाई के सारे रिकॉर्ड!
11 जून 2026 से शुरू होने जा रहा FIFA World Cup 2026 अब तक का सबसे बड़ा और भव्य फुटबॉल टूर्नामेंट होगा। पहली बार अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको संयुक्त रूप से इसकी मेजबानी करेंगे। इस संस्करण में 48 टीमें, 104 मैच और 38 दिनों तक चलने वाला रोमांच देखने को मिलेगा।
रायगढ़
हत्याकांड : बच्चे को लेकर हुए झगड़े में बड़े साले की हत्या, आरोपी को उम्रकैद
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के कापू थाना क्षेत्र में बच्चे को जबरन ले जाने के विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जहां आरोपी दाताराम सारथी ने अपने बड़े साले महेश सारथी की चाकू से हत्या कर दी। घटना 1 मई 2022 की है, जब आरोपी अपनी ससुराल पहुंचकर एक वर्षीय बेटे को लेकर जाने लगा और रोकने पर हमला कर दिया।
जांजगीर-चांपा
सनसनीखेज खुलासा : चोरी की फर्जी कहानी रची, जांच में निकला व्यापारी का ही खेल
अकलतरा पुलिस ने 3.15 लाख रुपए की कथित चोरी के मामले का खुलासा करते हुए बताया कि यह असल में एक फर्जी शिकायत थी। तरौद निवासी व्यापारी चिराग अग्रवाल ने निजी उधारी और पारिवारिक डर के कारण रकम को खुद ही छिपाकर झूठी चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
रायपुर
बड़ी सौगात : महतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त खातों में ट्रांसफर
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर के हेमूनगर में आयोजित सुशासन तिहार शिविर के दौरान महतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त जारी की। इस तहत प्रदेश की 68.54 लाख महिलाओं के खातों में 642.27 करोड़ रुपये से अधिक की राशि डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की गई।
रायगढ़
युवक से लूट : खरसिया पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया मामला, 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़ जिले के खरसिया में एटीएम से ₹35,000 निकालकर लौट रहे युवक से लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने लिफ्ट के बहाने युवक को सुनसान इलाके में ले जाकर लूटपाट की थी।