"दिल्ली पुलिस" के लिए 85 परिणाम मिले
फिल्में
Amitabh Bachchan: जलसा पर फायरिंग की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने 2 शार्पशूटरों को किया गिरफ्तार
Amitabh Bachchan: बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन की सुरक्षा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मुंबई स्थित उनके बंगले 'जलसा' पर फायरिंग की कथित साजिश रचने के आरोप में दो शार्पशूटरों को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में आरोपियों के विदेश में बैठे गैंगस्टर्स से संपर्क होने की बात सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पूछताछ में 1984 के सिख दंगों से जुड़े एक कथित बयान को साजिश की वजह बताया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में अन्य आरोपियों और नेटवर्क की जांच कर रही है।
मनोरंजन
Diljit Dosanjh Delhi Concert: 30 अक्टूबर को ही होगा शो, दिल्ली पुलिस से मिली मंजूरी
Diljit Dosanjh Delhi Concert: 30 अक्टूबर को होने वाला उनका लाइव शो तय कार्यक्राम के अनुसार ही आयोजित जाएगा। दिल्ली पुलिस से मंजुरी मिलने के बाद आयोजकों ने भी कॉन्सर्ट की तारीख में बदलाव नही होने की पुष्टि की है।
अन्य
रिहाई के बाद अक्रामक हुई CJP, सरकार और दिल्ली पुलिस पर लगाए किडनैपिंग व कस्टोडियल टॉर्चर के आरोप
CJP: 50 हजार रुपए के मुचलके पर रिहा होने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्ली पुलिस और सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। पार्टी ने हिरासत में कथित उत्पीड़न, बंगला साहिब गुरुद्वारे में अनादर और IB की निगरानी का मुद्दा उठाया। नेताओं ने विपक्षी एकजुटता का समर्थन करते हुए आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग की।
राष्ट्रीय
Jantar Mantar: महिला पत्रकारों से बदसलूकी का आरोप, दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को सौंपी गई जांच, ACP पर उंगली
Jantar Mantar: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की कवरेज कर रहीं तीन महिला पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस अधिकारियों पर कथित यौन उत्पीड़न और बदसलूकी के गंभीर आरोप लगाए हैं। एक पत्रकार ने ACP विवेक भगत पर शारीरिक दुर्व्यवहार का आरोप लगाया। शिकायत पर कार्रवाई को लेकर सवाल उठने के बाद दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी है। प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने भी निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
क्रिकेट
Arshdeep Singh: भारत-अफगानिस्तान पहला टी-20 मैच 13 सितंबर को, दिल्ली पुलिस के सुझाव और BRICS समिट के बीच शेड्यूल तय
Arshdeep Singh: भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर से शुरू होने वाली T20 सीरीज का पहला मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में तय समय पर खेला जाएगा। BRICS सम्मेलन के चलते सुरक्षा को लेकर उठी चिंताओं के बाद भी DDCA और प्रशासन ने मैच आयोजन को हरी झंडी दे दी है। मुकाबले का लाइव प्रसारण Sony Sports Network पर और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग FanCode व JioTV पर उपलब्ध होगी।
राष्ट्रीय
CJP Protest: 5 सितंबर को इंडिया गेट से दिल्ली पुलिस मुख्यालय तक मार्च का ऐलान, FIR वापसी की मांग
CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने 5 सितंबर को इंडिया गेट से दिल्ली पुलिस मुख्यालय तक विरोध मार्च निकालने की घोषणा की है। उनका दावा है कि छात्रों पर दर्ज FIR वापस लेने का आश्वासन पूरा नहीं होने के कारण यह आंदोलन किया जाएगा।
राष्ट्रीय
राजधानी में हाई अलर्ट : दिल्ली पुलिस ने जारी किए 19 मोस्ट वांटेड आतंकियों के पोस्टर, सूचना देने पर इनाम का ऐलान
स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाते हुए 19 मोस्ट वांटेड आतंकियों के पोस्टर लगाए हैं। लाल किला, रेलवे स्टेशन और सार्वजनिक स्थलों पर निगरानी बढ़ाई गई है।
राष्ट्रीय
अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी का मामला, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की जीरो FIR, संबंधित राज्य को सौंपी जांच
दिल्ली में हुए एक प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने शिकायत दर्ज करते हुए जीरो FIR दर्ज की है। मामले की जांच में वीडियो की सत्यता, उसमें शामिल लोगों की पहचान और घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।
राष्ट्रीय
दिल्ली पुलिस का दावा : जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन में शामिल थे 100 से ज़्यादा हत्या के आरोपी
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने दावा किया है कि फेशियल रिकग्निशन सिस्टम की जांच में 2,873 लोगों का आपराधिक रिकॉर्ड सामने आया है। पुलिस के अनुसार, इनमें 989 लोगों पर गंभीर अपराधों के मामले दर्ज हैं। मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने भी प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई के लिए स्पष्ट प्रोटोकॉल की जरूरत बताई है।
राष्ट्रीय
संसद का मॉनसून सत्र : दिल्ली पुलिस ने जारी की नई ट्रैफिक एडवाइजरी, देखें बंद रास्ते
संसद का मॉनसून सत्र 20 जुलाई 2026 से शुरू हो रहा है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने नई एडवाइजरी जारी कर कई रास्तों पर डायवर्जन और मेट्रो इस्तेमाल की सलाह दी है।
राष्ट्रीय
सोनम वांगचुक : सेहत पर आया बड़ा अपडेट, दिल्ली पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया
लंबे अनशन के कारण तबीयत बिगड़ने पर जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत स्थिर है, जबकि पत्नी ने परिवार और निजी डॉक्टरों की अनुमति के बिना कोई दवा या आईवी फ्लूइड नहीं देने की मांग की है।
राज्यसभा सांसद : सागरिका घोष को धमकी भरे कॉल, दिल्ली पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग
राज्यसभा सांसद सागरिका घोष को तीन अलग-अलग नंबरों से धमकी भरे फोन कॉल मिलने का मामला सामने आया है। सांसद ने इसे गंभीर बताते हुए दिल्ली पुलिस से तत्काल जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर नंबर साझा करते हुए औपचारिक शिकायत दर्ज कराने की बात कही है। इस घटना के बाद राजनीतिक हलकों और सोशल मीडिया पर जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा को लेकर चिंता और बहस तेज हो गई है।