Tuesday, 22 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Bear Entered Municipality: नगर पालिका परिसर में घुसा भालू, कर्मचारियों और लोगों में मचा हड़कंप CISF Job Fraud: फर्जी दस्तावेजों से CISF में नौकरी पाने वाला आरोपी गिरफ्तार MP Police Social Media Guidelines: आलोचना, AI का इस्तेमाल और पर्सनल ब्रांडिंग पर लगी रोक Mahadev Betting App Case: EaseMyTrip के सह-संस्थापक निशांत पिट्टी पर ED का शिकंजा, 59.60 करोड़ के शेयर अटैच Delhi Crime News: आस्था कुंज पार्क में नाबालिग से दरिंदगी, एनकाउंटर के बाद एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी Odisha Student Protes: 380 करोड़ की किताबों में गलतियों का मुद्दा गहराया, आज विधानसभा घेराव की तैयारी, छात्रों के आंदोलन में कूदी CJP Bear Entered Municipality: नगर पालिका परिसर में घुसा भालू, कर्मचारियों और लोगों में मचा हड़कंप CISF Job Fraud: फर्जी दस्तावेजों से CISF में नौकरी पाने वाला आरोपी गिरफ्तार MP Police Social Media Guidelines: आलोचना, AI का इस्तेमाल और पर्सनल ब्रांडिंग पर लगी रोक Mahadev Betting App Case: EaseMyTrip के सह-संस्थापक निशांत पिट्टी पर ED का शिकंजा, 59.60 करोड़ के शेयर अटैच Delhi Crime News: आस्था कुंज पार्क में नाबालिग से दरिंदगी, एनकाउंटर के बाद एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी Odisha Student Protes: 380 करोड़ की किताबों में गलतियों का मुद्दा गहराया, आज विधानसभा घेराव की तैयारी, छात्रों के आंदोलन में कूदी CJP
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय संसद का मॉनसून सत्र : दिल्ली पुलिस ने जारी की नई …
मुख्य रास्तों पर आवाजाही बंद
मुख्य रास्तों पर आवाजाही बंद
राष्ट्रीय

संसद का मॉनसून सत्र : दिल्ली पुलिस ने जारी की नई ट्रैफिक एडवाइजरी, देखें बंद रास्ते

संसद का मॉनसून सत्र 20 जुलाई 2026 से शुरू हो रहा है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने नई एडवाइजरी जारी कर कई रास्तों पर डायवर्जन और मेट्रो इस्तेमाल की सलाह दी है।

प्रकाशित: 20 Jul 2026, 11:14 AM · अपडेट: 22 Sep 2026, 07:37 AM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

20 जुलाई 2026 से शुरू हो रहे संसद का मॉनसून सत्र को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी के लोगों के लिए नई ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी है। लुटियंस दिल्ली और आसपास के इलाकों में सुरक्षा कारणों से कई मुख्य रास्तों पर गाड़ियों की आवाजाही को रोका या डायवर्ट किया जा सकता है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए वे केवल बेहद जरूरी होने पर ही नई दिल्ली के इन चुनिंदा रास्तों का रुख करें।  

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार रफी मार्ग, मोतीलाल नेहरू मार्ग, मौलाना आजाद रोड, के कामराज मार्ग, रायसीना रोड, राजेंद्र प्रसाद रोड, पार्लियामेंट स्ट्रीट, अशोका रोड, तालकटोरा रोड, पंडित पंत मार्ग और रकाबगंज गुरुद्वारा रोड पर गाड़ियों का सबसे ज्यादा दबाव रहेगा। इसके अलावा विजय चौक, बोट क्लब, पटेल चौक, रेल भवन, सुनहरी मस्जिद, बूटा सिंह और जीआरजी गोलचक्कर के पास सुरक्षा जांच और वीआईपी गाड़ियों के आने-जाने से रफ्तार काफी धीमी रह सकती है। इन सभी मुख्य पॉइंट पर पुलिस की टीमें तैनात कर दी गई हैं।

नई दिल्ली क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा 

हर साल संसद सत्र के दौरान नई दिल्ली क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया जाता है, ताकि सांसदों और मंत्रियों का आना-जाना बिना किसी रुकावट के हो सके। इस बार जंतर-मंतर से कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन और संसद मार्च के ऐलान को देखते हुए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में चल रहे विरोध-प्रदर्शनों को ध्यान में रखते हुए इस सत्र में संसद परिसर के आसपास सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किए गए हैं।

किन रास्तों का करें इस्तेमाल?

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि मॉनसून सत्र के दौरान सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी और हालात के अनुसार किसी भी समय ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया जा सकता है। पुलिस ने लोगों की सहूलियत के लिए जनपथ, मान सिंह रोड, अकबर रोड, तीन मूर्ति मार्ग, शांति पथ, कमाल अतातुर्क मार्ग, पंचशील मार्ग, बाबा खड़क सिंह मार्ग, मदर टेरेसा क्रेसेंट और सरदार पटेल मार्ग जैसे वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। किसी भी तरह की मदद या जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 1095, 011-25844444 और व्हाट्सएप नंबर 8750871493 जारी किया गया है।

आम जनता पर असर और ट्रैफिक से बचने के उपाय

नई दिल्ली और सेंट्रल दिल्ली के दफ्तरों में काम करने वाले हजारों कर्मचारियों पर इस नई व्यवस्था का सीधा असर पड़ेगा। सुबह और शाम के व्यस्त समय में गाड़ियों की लंबी कतारें लग सकती हैं। इससे बचने के लिए पुलिस ने लोगों को अपनी गाड़ियों की जगह दिल्ली मेट्रो या अन्य सार्वजनिक साधनों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। मेट्रो और बसों का प्रयोग करने से सड़कों पर गाड़ियों का दबाव कम होगा और लोग सही समय पर अपने काम पर पहुंच सकेंगे।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें