"राष्ट्रपति से मुलाकात" के लिए 10 परिणाम मिले
राज्य सरकार
Chhattisgarh News: राष्ट्रपति से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के विद्यार्थी, CM साय से साझा किए यादगार अनुभव
Chhattisgarh News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के सात प्रतिभावान विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भेंट कर राष्ट्रपति भवन की यादगार यात्रा के अनुभव साझा किए। इस दौरान विद्यार्थियों ने सुवा नृत्य की प्रस्तुति देकर प्रदेश की लोक संस्कृति की झलक भी दिखाई।
जगदलपुर (बस्तर)
बस्तर की लोकसंस्कृति की गूंज दिल्ली तक, राष्ट्रपति से मुलाकात करेगा जनजातीय दल
बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और विकास की नई तस्वीर देश के सामने रखने के उद्देश्य से 164 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल दिल्ली रवाना हुआ। दल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर बस्तर की लोकसंस्कृति, सामाजिक व्यवस्था और बदलते स्वरूप की जानकारी देगा।
राज्य सरकार
Chhattisgarh Culture: राष्ट्रपति भवन में गूंजी छत्तीसगढ़ की शिल्पकला, 50 कलाकारों से मिलीं द्रौपदी मुर्मु
Chhattisgarh Culture: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ के कोंडागांव और रायगढ़ से पहुंचे 50 बेलमेटल शिल्पकारों से मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश की प्रसिद्ध ढोकरा कला और पारंपरिक हस्तशिल्प को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली।
राज्य सरकार
Bastar Dussehra: ऐतिहासिक मुरिया दरबार में आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, जनजातीय संस्कृति को मिलेगा राष्ट्रीय गौरव
Bastar Dussehra: 23 अक्टूबर को जगदलपुर के ऐतिहासिक सिरहासार भवन में आयोजित बस्तर दशहरा के पारंपरिक मुरिया दरबार में शामिल होंगी। बस्तर के मांझी दल और युवाओं के आमंत्रण को स्वीकार करने के बाद राष्ट्रपति का यह दौरा जनजातीय संस्कृति, सदियों पुरानी परंपराओं और बस्तर की विशिष्ट सामाजिक व्यवस्था को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
कांग्रेस
INDIA Alliance: चुनाव आयोग के खिलाफ रणनीति बनाने दिल्ली में जुटे INDIA गठबंधन के दिग्गज, सेव डेमोक्रेसी मार्च का ऐलान
INDIA Alliance: गठबंधन की बैठक में चुनाव आयोग, SIR विवाद और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा हुई। विपक्ष ने देशभर में आंदोलन और संसद में मुद्दा उठाने की योजना बनाई है।
राज्य सरकार
Chhattisgarh News: धमतरी में विकास कार्यों का मैदानी निरीक्षण, आयुक्त तारन प्रकाश ने अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
Chhattisgarh News: धमतरी के कुरूद में आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने ग्राम पंचायतों का निरीक्षण कर विकास कार्यों, प्रधानमंत्री आवास योजना और ग्रामीण आजीविका गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने स्थानीय जरूरतों के अनुसार कार्ययोजना बनाने और योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश दिए।
शिक्षा
Mahasamund Students: प्रतिभावान विद्यार्थियों ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान, राष्ट्रपति से की मुलाकात
Mahasamund Students: प्रतिभावान विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर विज्ञान, नवाचार और छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति का प्रदर्शन कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात के साथ Mission ShakthiSAT, नीति आयोग की Exposure Visit और अटल इनक्यूबेशन सेंटर जैसी गतिविधियों में हिस्सा लिया।
राज्य सरकार
Chhattisgarh News: जल संचय अभियान में छत्तीसगढ़ ने हासिल किया पहला स्थान
Chhattisgarh News: जल संचय जन भागीदारी अभियान के तीसरे चरण में छत्तीसगढ़ ने देश में पहला स्थान हासिल किया है। राज्य के सूरजपुर, महासमुंद, बालोद, बलौदाबाजार-भाटापारा और कबीरधाम जिले भी जल संरक्षण के क्षेत्र में देश के शीर्ष 10 जिलों में शामिल हुए हैं।
राज्य सरकार
Chhattisgarh Mahila Kosh: सरगुजा की महिलाओं ने लिखी आत्मनिर्भरता की कहानी, एक लाख के ऋण से शुरू हुआ कारोबार
Chhattisgarh Mahila Kosh: सरगुजा की ग्राम पंचायत मेंड्राकला की हरमनिया देवी राजवाड़े ने छत्तीसगढ़ महिला कोष से मिले एक लाख रुपये के ऋण की मदद से किराना और सिंगार सामग्री की दुकान शुरू कर अपने स्व-सहायता समूह की महिलाओं के लिए नियमित आय का जरिया बनाया। इस पहल से परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ महिलाओं का आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी बढ़ी है।
विदेश
मिडिल ईस्ट के तनाव के बीच भारत-यूएई की कूटनीतिक सक्रियता तेज
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच भारत और यूएई के बीच कूटनीतिक संपर्क तेज हो गया है। एनएसए अजीत डोभाल की यह मुलाकात न सिर्फ रणनीतिक साझेदारी को मजबूती देने का संकेत है, बल्कि ऊर्जा सुरक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता को लेकर दोनों देशों की साझा चिंता और सहयोग को भी दर्शाती है।