"राष्ट्रीय सम्मान" के लिए 15 परिणाम मिले
राज्य सरकार
Tasar Silk Farming: भूमिहीन मजदूर से बने कोसा उत्पादक, ललित गुप्ता की मेहनत को मिला राष्ट्रीय सम्मान
Tasar Silk Farming: रायगढ़ जिले के तमनार विकासखंड के आमाघाट निवासी ललित गुप्ता ने टसर कृमिपालन और बीज निर्माण को अपनाकर अपनी आर्थिक स्थिति बदल दी। तीन वर्षों में करीब 4.50 लाख रुपये की अतिरिक्त आय अर्जित कर उन्होंने बेटी का विवाह कराया, घर पक्का कराया और परिवार को आर्थिक मजबूती दी। वर्ष 2024-25 में 1.05 लाख टसर कोसा उत्पादन के लिए उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ टसर कोसा उत्पादक का सम्मान भी मिला।
राज्य सरकार
Chhattisgarh Tourism: छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान, IATO सम्मेलन में बना ‘Best Emerging Tourist Destination’
Chhattisgarh Tourism: विशाखापट्टनम में आयोजित 41वें IATO वार्षिक सम्मेलन में छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक, सांस्कृतिक और जनजातीय पर्यटन संभावनाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली। प्रदेश को Best Emerging Tourist Destination सम्मान से नवाजा गया।
राजनांदगांव
सम्मान: प्रो. लवली शर्मा बनीं टॉप ग्रेड आर्टिस्ट, संगीत साधना को मिला राष्ट्रीय सम्मान
राजकुमारी इन्दिरा सिंह कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ की कुलपति एवं प्रसिद्ध सितार वादक प्रो. लवली शर्मा को दिल्ली आकाशवाणी ने प्रतिष्ठित टॉप ग्रेड आर्टिस्ट का दर्जा प्रदान किया है। वह यह सम्मान पाने वाली आगरा की पहली कलाकार बनी हैं। वर्षों की साधना, भारतीय शास्त्रीय संगीत में उत्कृष्ट योगदान और विश्वविद्यालय में शैक्षणिक व सांस्कृतिक विकास के लिए किए गए कार्यों ने उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान दिलाई है।
राज्य सरकार
मन की बात : जल संरक्षण अभियान को मिला राष्ट्रीय सम्मान, पीएम मोदी ने किया जिक्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 136वें एपिसोड में कोरबा नगर निगम के कैच द रेन अभियान और वर्षा जल संरक्षण मॉडल की सराहना की। इसरो की तकनीक से बने रिचार्ज वेल, अनिवार्य रेन वाटर हार्वेस्टिंग और जनभागीदारी आधारित प्रयासों ने कोरबा को जल संरक्षण के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है।
राज्य सरकार
DP World Nava Raipur Open 2026: छत्तीसगढ़ में पहली बार दिखा प्रोफेशनल गोल्फ का बड़ा मंच
नवा रायपुर में आयोजित DP World Nava Raipur Open 2026 के साथ छत्तीसगढ़ ने प्रोफेशनल गोल्फ के क्षेत्र में नई पहचान बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह आयोजन प्रदेश को देश-दुनिया के प्रमुख गोल्फ डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने में अहम भूमिका निभाएगा। प्रतियोगिता में 132 प्रोफेशनल खिलाड़ी शामिल हुए, जिनमें 18 विदेशी खिलाड़ी भी हैं
राज्य सरकार
Jashpur tourism: जनजातीय संस्कृति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा, जशपुर में बनेंगे नए होमस्टे
Jashpur tourism: प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान (PM-JUGA) के तहत जशपुर जिले के बगीचा-मयाली-जशपुर क्लस्टर में 30 नए होमस्टे विकसित किए जाएंगे। करीब 1.80 करोड़ रुपए की इस परियोजना से जनजातीय परिवारों को पर्यटन से जोड़कर रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
राज्य सरकार
Teacher Samman Ceremony: बेमेतरा में शिक्षकों का गौरव सम्मान, CM साय ने कहा- गुरु ही बनाते हैं नई पीढ़ी का भविष्य
Teacher Samman Ceremony: बेमेतरा में आयोजित जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 81 सेवानिवृत्त शिक्षकों और 42 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बेमेतरा के विकास के लिए गौरव पथ और विद्युत सब-स्टेशन जैसी योजनाओं की घोषणा भी की।
राज्य सरकार
राष्ट्रीय मंच पर छाया छत्तीसगढ़ का मांदरी नृत्य, धमतरी के कलाकारों की शानदार प्रस्तुति
स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हॉल में धमतरी जिले के सरईटोला के जय गढ़िया बाबा आदिवासी लोक मांदरी नृत्य दल ने पारंपरिक मांदरी नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। कलाकारों ने मांदर की थाप, पारंपरिक वेशभूषा और जनजातीय संस्कृति के माध्यम से छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला को राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाई।
धमतरी
नया दौर : गांव-गांव पहुंचेगी स्मार्ट खेती की तकनीक, धमतरी के ड्रोन मॉडल की राष्ट्रीय पहचान
धमतरी जिले के PACS आधारित ड्रोन कृषि सेवा मॉडल को कोलकाता में आयोजित CSC ई-गवर्नेंस के राष्ट्रीय समारोह में सम्मान मिला। जिले की 10 सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को ड्रोन से उर्वरक छिड़काव, कृषि यंत्रीकरण और डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। यह पहल ग्रामीण कृषि को आधुनिक तकनीक से जोड़ने और किसानों की लागत कम करने की दिशा में देश के लिए प्रेरणादायक मॉडल बन रही है।
महासमुंद
राष्ट्रीय समारोह : शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर बसना के चार शिक्षक राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित
रायपुर में आयोजित स्वर्गीय हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह 2026 में देशभर के 250 उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस समारोह में बसना विकासखंड के चार शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, नवाचार और समाज सेवा के लिए राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान प्रदान किया गया।
राज्य सरकार
गौरव : अनिमेष कुजूर की उपलब्धि पर मुख्यमंत्री साय ने जताया गर्व
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम की 134वीं कड़ी का श्रवण किया। कार्यक्रम के बाद उन्होंने कहा कि इस बार मन की बात छत्तीसगढ़ के लिए गर्व और प्रेरणा का अवसर बना, क्योंकि प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय मंच से प्रदेश की प्रतिभाओं और सांस्कृतिक पहचान का उल्लेख किया।
रायपुर
चिंता की लहर : मशहूर लोकगायिका तीजन बाई एम्स अस्पताल में भर्ती
पद्म विभूषण से सम्मानित और छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध पंडवानी गायिका तीजन बाई की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें रायपुर एम्स के MICU में भर्ती कराया गया है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है। लंबे समय से लकवा और याददाश्त संबंधी बीमारी से जूझ रहीं तीजन बाई के जल्द स्वस्थ होने की कामना उनके प्रशंसक कर रहे हैं।