बीजापुर
इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान: राज्य पशु वन भैंसे का घर
कुल 25 खबरें
- इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यानवन भैंसे का प्रमुख आवास
ठिकानों पर छिपेमारी : बीजापुर में माओवादियों के 6 गुप्त डंप ध्वस्त, IED बनाने का जखीरा बरामद
बीजापुर के पीड़िया-हिरमगुंडा जंगल में सुरक्षा बलों ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान माओवादियों के छह गुप्त डंप नष्ट किए। कार्रवाई में आईईडी विस्फोटक, डिटोनेटर, कॉर्डेक्स वायर, गन पाउडर और रेडियो सेट समेत बड़ी मात्रा में सामग्री बरामद हुई।
सड़क के अभाव में जिंदगी की जंग : रायगुड़ा में 7 किमी तक खाट पर मरीज को लेकर पहुंचे लोग
बीजापुर जिले के उसूर विकासखंड के रायगुड़ा गांव में सड़क नहीं होने के कारण बीमार मरीज को समय पर एंबुलेंस नहीं मिल सकी। ग्रामीणों ने मरीज को खाट पर लिटाकर करीब 7 किलोमीटर तक पैदल चलकर मुख्य सड़क तक पहुंचाया, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया।
बड़ी सफलता : नक्सली हमले की तैयारी नाकाम, सुरक्षाबलों का ऑपरेशन सफल, नक्सलियों को बड़ा झटका
बीजापुर के एंड्री गांव के जंगलों में सुरक्षाबलों ने नक्सल विरोधी अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की है। संयुक्त टीम ने नक्सलियों के 8 छिपे डंप बरामद कर आईईडी सामग्री, विस्फोटक, डेटोनेटर समेत 69 प्रकार का सामान जब्त किया है।
विशेष सत्र : डीआरजी जवानों को दिया गया मेडिटेशन और स्वास्थ्य का प्रशिक्षण
जिला मुख्यालय में ब्रह्मकुमारी आश्रम द्वारा डीआरजी जवानों के लिए मेडिटेशन एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रशिक्षकों ने जवानों को ध्यान की विभिन्न विधियों का अभ्यास कराते हुए मानसिक शांति, आत्मबल और सकारात्मक सोच के महत्व की जानकारी दी। साथ ही तनाव प्रबंधन, संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के सुझाव भी दिए गए।
अग्निकांड : बीजापुर में तेंदूपत्ता गोदाम जलकर खाक, प्रशासनिक कार्रवाई में DFO सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के इटपाल स्थित तेंदूपत्ता गोदाम में 25 मई को लगी भीषण आग से लगभग 10 करोड़ रुपये तक के नुकसान का अनुमान है। आग में विभिन्न समितियों का संग्रहित तेंदूपत्ता जलकर नष्ट हो गया। घटना के बाद वन विभाग की सुरक्षा व्यवस्था और कार्यप्रणाली पर सवाल उठे। सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2013 बैच के IFS अधिकारी और तत्कालीन बीजापुर DFO रमेश कुमार जांगड़े को सस्पेंड कर दिया है।
बड़ा अभियान : सड़क पर स्टंट और तेज रफ्तार अब पड़ेगी भारी, पुलिस ने शुरू की सख्त कार्रवाई
जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव के निर्देशन और यातायात प्रभारी केशव ठाकुर के नेतृत्व में तेज रफ्तार, प्रेशर हॉर्न, बिना नंबर प्लेट और बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान 23 प्रकरण दर्ज कर 17,100 रुपये जुर्माना वसूला गया। साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
अभियान : अंदरूनी इलाकों में बुनियादी सुविधाओं की कमी उजागर, विधायक ने किया व्यापक दौरा
विधायक विक्रम मंडावी ने बीजापुर जिले के उसूर और गंगालूर विकासखंड के 33 अंदरूनी गांवों का चार दिवसीय दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी प्रमुख समस्याएं सुनीं, जिनमें स्कूल, अस्पताल, सड़क, पेयजल, बिजली, आंगनबाड़ी केंद्र और रोजगार की कमी शामिल रही। विधायक ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि सभी मांगों को गंभीरता से लेकर सरकार तक पहुंचाया जाएगा और क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए ठोस प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि दुर्गम इलाकों में विकास की बड़ी जरूरत है और रोजगार सृजन पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
नई रोशनी : इंद्रावती पार कर पहुंची स्वास्थ्य टीम, स्वास्थ्य सेवाओं का सफल अभियान
कलेक्टर विश्वदीप और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला बीजापुर के नेतृत्व में भैरमगढ़ विकासखंड के दुर्गम क्षेत्र नूगुर और उसके आस-पास के गांवों में यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य टीम ने कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और इंद्रावती नदी पार कर लगभग 90 किलोमीटर की दूरी तय की।
स्वास्थ्य महाअभियान : दूर-दराज गांवों तक पहुंच रही स्वास्थ्य सुविधाएं, गमपुर में सफल रहा यूनिवर्सल हेल्थ सर्वेक्षण
दूरस्थ ग्राम गमपुर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग सर्वेक्षण अभियान चलाकर 771 ग्रामीणों की जांच की गई। अभियान के दौरान 05 मलेरिया मरीज, 02 संभावित टीबी मरीज और 01 हाई रिस्क प्रेग्नेंसी केस की पहचान कर उपचार एवं रेफरल की कार्रवाई की गई। साथ ही बीपी और एनीमिया मरीजों को दवाएं व स्वास्थ्य परामर्श दिया गया। स्वास्थ्य टीम ने ग्रामीणों को साफ-सफाई, पोषण और बीमारियों से बचाव के प्रति भी जागरूक किया।
युवती से दुष्कर्म : अटल आवास में युवती से जबरदस्ती का आरोप, बीजापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
बीजापुर में आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष सतीश मंडावी को दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने वोटर आईडी कार्ड देने के बहाने उसे अपने घर बुलाकर दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। सखी सेंटर की मदद से युवती ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
सर्च ऑपरेशन : माओवादियों की रणनीति पर फिर पानी, सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिला में सुरक्षा बलों ने एक बड़े सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों की साजिश को नाकाम कर दिया। थाना गंगालूर क्षेत्र के डोडीतुमनार (पटेलपारा) की पहाड़ियों में पुलिस और सुरक्षा बलों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए जमीन के नीचे छिपाकर बनाए गए एक गुप्त बंकर का पता लगाया और उसे ध्वस्त कर दिया। इस बंकर से भारी मात्रा में विस्फोटक, हथियार और तकनीकी उपकरण बरामद किए गए, जिससे यह संकेत मिलता है कि माओवादी इसका उपयोग हथियार बनाने या मरम्मत के लिए कर रहे थे। खुफिया सूचना के आधार पर चलाए गए इस अभियान में पुलिस सहायता केंद्र पीडिया और थाना गंगालूर की टीम ने कठिन जंगल और पहाड़ी इलाके में लगातार सर्चिंग की।