Saturday, 24 Oct 2026 भारत

छत्तीसगढ़

धान का कटोरा: घने जंगल, ऊँचे जलप्रपात, प्राचीन मंदिर और इस्पात-कोयले की धरती

कुल 5985 खबरें

कवर्धा में वृद्ध महिलाओं से गहने लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार
कवर्धा में वृद्ध महिलाओं से गहने लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार
कवर्धा में वृद्ध महिलाओं से सोने-चांदी के आभूषण छीनने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। कबीरधाम साइबर थाना और पिपरिया पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3.41 लाख रुपए का सामान बरामद किया है।
कीर्तिमान डेस्क 07 Aug 2026
तुमगांव स्वास्थ्य केंद्र की सुविधाएं होंगी बेहतर, जीवन दीप समिति की बैठक में लिए गए अहम फैसले
तुमगांव स्वास्थ्य केंद्र की सुविधाएं होंगी बेहतर, जीवन दीप समिति की बैठक में लिए गए अहम फैसले
महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा की अध्यक्षता में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तुमगांव में जीवन दीप समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अस्पताल की सुविधाओं के विस्तार, निर्माण कार्य, सुरक्षा व्यवस्था और मरीजों को बेहतर सेवाएं देने सहित कई मुद्दों पर चर्चा की गई।
कीर्तिमान डेस्क 07 Aug 2026
शक और विवाद ने उजाड़ा परिवार, पति की मौत मामले में पत्नी हिरासत में
शक और विवाद ने उजाड़ा परिवार, पति की मौत मामले में पत्नी हिरासत में
चरित्र शंका को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मामला चरचा थाना क्षेत्र के तिलवन डांड के पिपरपारा गांव का है, जहां पत्नी बबली को अपने पति जयवीर के पड़ोस की महिला से संबंध होने का शक था। विवाद के दौरान धक्का लगने से जयवीर पत्थर पर गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। मौत की वास्तविक वजह का खुलासा पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद होगा।
कीर्तिमान डेस्क 07 Aug 2026
राहत: 15 अगस्त से मिलेगा 10 किलो की गैस सिलेंडर, 4 घंटे में डिलीवरी का दावा
राहत: 15 अगस्त से मिलेगा 10 किलो की गैस सिलेंडर, 4 घंटे में डिलीवरी का दावा
छत्तीसगढ़ में 15 अगस्त से पहली बार 10 किलो का एलपीजी कंपोजिट सिलेंडर शुरू होने जा रहा है। इसकी रीफिल कीमत करीब 715 से 730 रुपये होगी। मोबाइल ऐप से बुकिंग के बाद 4 घंटे के भीतर होम डिलीवरी का दावा किया गया है।
कीर्तिमान डेस्क 07 Aug 2026
रायगढ़ में 2 साल की बच्ची से दुष्कर्म, फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा
रायगढ़ में 2 साल की बच्ची से दुष्कर्म, फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा
रायगढ़ जिले में 2 साल की मासूम से दुष्कर्म के मामले में फास्ट ट्रैक पॉक्सो कोर्ट ने आरोपी राजू महतो को दोषी ठहराते हुए अंतिम सांस तक आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने 7 हजार रुपए का जुर्माना लगाया और पीड़िता को 6 लाख रुपए क्षतिपूर्ति देने की अनुशंसा की है।
कीर्तिमान डेस्क 07 Aug 2026
पिथौरा में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, गुणवत्ता सुधार और मूलभूत सुविधाओं पर दिया जोर
पिथौरा में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, गुणवत्ता सुधार और मूलभूत सुविधाओं पर दिया जोर
महासमुंद के पिथौरा में आयोजित शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर शामिल हुए। उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता सुधार, बेहतर शैक्षणिक वातावरण, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने पर जोर दिया। बैठक में शिक्षा विभाग के अधिकारी और विकासखंड के सभी प्राचार्य उपस्थित रहे।
कीर्तिमान डेस्क 07 Aug 2026
35 बैगा परिवार दूषित पानी पीने को मजबूर, ग्रामीणों ने उठाई स्थायी पेयजल व्यवस्था की मांग
35 बैगा परिवार दूषित पानी पीने को मजबूर, ग्रामीणों ने उठाई स्थायी पेयजल व्यवस्था की मांग
कवर्धा जिले के बेलापानी गांव में बैगा जनजाति के करीब 35 परिवार दूषित नदी का पानी पीने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने कई बार प्रशासन और उपमुख्यमंत्री तक समस्या पहुंचाई, लेकिन अब तक स्थायी पेयजल व्यवस्था नहीं हो सकी है। उन्होंने जल्द हैंडपंप लगाने और साफ पानी उपलब्ध कराने की मांग की है।
कीर्तिमान डेस्क 07 Aug 2026
आत्मविश्वास: रैंप पर उतरीं 9 पुनर्वासित महिलाएं, तालियों से गूंज उठा ऑडिटोरियम
आत्मविश्वास: रैंप पर उतरीं 9 पुनर्वासित महिलाएं, तालियों से गूंज उठा ऑडिटोरियम
राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के फैशन शो में 9 पुनर्वासित महिलाओं ने पहली बार रैंप वॉक किया। कभी नक्सलवाद से जुड़ी रहीं ये महिलाएं अब सरकार की पुनर्वास नीति के सहारे आत्मनिर्भरता और नई पहचान की ओर बढ़ रही हैं। फेमिना मिस इंडिया छत्तीसगढ़ 2026 अनुष्का सोन के साथ उनके रैंप पर उतरते ही पूरा ऑडिटोरियम तालियों से गूंज उठा।
कीर्तिमान डेस्क 07 Aug 2026
बीजापुर में शराब दुकान का विरोध तेज, महिलाओं-बच्चों ने सड़क पर उतरकर किया प्रदर्शन
बीजापुर में शराब दुकान का विरोध तेज, महिलाओं-बच्चों ने सड़क पर उतरकर किया प्रदर्शन
बीजापुर जिले के भोपालपटनम विकासखंड अंतर्गत ग्राम संगमपल्ली (मद्देड) में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब दुकान को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे सड़क पर उतर आए और दुकान हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
कीर्तिमान डेस्क 07 Aug 2026
VIP रोड पर मलबा फेंकना पड़ा महंगा, कारोबारी पर 25 हजार का जुर्माना
VIP रोड पर मलबा फेंकना पड़ा महंगा, कारोबारी पर 25 हजार का जुर्माना
रायपुर के VIP रोड स्थित बेबीलान टावर के पास सड़क किनारे निर्माण मलबा फेंकने की शिकायत सही पाए जाने पर नगर निगम ने कार्रवाई की। स्वास्थ्य विभाग ने कारोबारी जसवीर सिंह खनूजा पर 25 हजार रुपए का ई-जुर्माना लगाया और दोबारा मलबा फेंकने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
कीर्तिमान डेस्क 07 Aug 2026
सस्ता सोना दिलाने का झांसा देकर 90 लाख की ठगी, एक महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
सस्ता सोना दिलाने का झांसा देकर 90 लाख की ठगी, एक महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
सक्ती जिले में बैंक में गिरवी रखा सोना कम कीमत पर दिलाने के नाम पर 90 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की गई है।
कीर्तिमान डेस्क 07 Aug 2026
महिला शिक्षिकाओं की शिकायत पर प्रभारी प्रधान पाठक निलंबित
महिला शिक्षिकाओं की शिकायत पर प्रभारी प्रधान पाठक निलंबित
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के भरूहीबांस पूर्व माध्यमिक शाला के प्रभारी प्रधान पाठक मनोज कुमार गुप्ता को दो महिला शिक्षिकाओं की गंभीर शिकायतों के बाद निलंबित कर दिया गया है। शिक्षिकाओं ने अनुचित व्यवहार और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए थे। जिला शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर संभागीय संयुक्त संचालक ने कार्रवाई की।
कीर्तिमान डेस्क 07 Aug 2026
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें