सरकारी सूचना
कुल 1354 खबरें
Chhattisgarh Education News: जनजातीय गौरव ज्ञान प्रतियोगिता में बस्तर के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, 94 अंक हासिल कर किया टॉप
Chhattisgarh Education News: जनजातीय गौरव सप्ताह के तहत आयोजित ज्ञान प्रतियोगिता में स्कूली और महाविद्यालयीन विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। स्कूली वर्ग में प्रयास आवासीय विद्यालय जगदलपुर की उत्पला ने 94 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं सीनियर वर्ग में रिंकी नेताम 297 अंकों के साथ अव्वल रहीं।
Navodaya Vidyalaya Admission: 6वीं प्रवेश परीक्षा की तारीख तय, 28 नवंबर को होगा एग्जाम
जवाहर नवोदय विद्यालय दुधली में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 28 नवंबर को आयोजित होगी। परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। किसी भी तकनीकी समस्या या जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 9907175081 पर संपर्क किया जा सकता है।
Bastar Paddy Procurement: 5 नवंबर से धान खरीदी, अवैध धान की आवक रोकने 7 सीमावर्ती नाकों पर 24 घंटे निगरानी
Bastar Paddy Procurement: खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत 15 नवंबर से 15 जनवरी 2027 तक समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जाएगी। दूसरे राज्यों से अवैध धान की आवक रोकने के लिए जिला प्रशासन ने सात सीमावर्ती नाकों पर 24 घंटे निगरानी की व्यवस्था की है। कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देश पर राजस्व, मण्डी, वन विभाग और होमगार्ड के अधिकारी-कर्मचारियों की तीन पालियों में ड्यूटी लगाई गई है।
Vishnu Deo Sai: मुख्यमंत्री ने दिव्या पुरी को दी शुभकामनाएं, बेटी की शिक्षा पर दिया जोर
Vishnu Deo Sai: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य स्थापना दिवस पर छात्रा दिव्या पुरी को पत्र लिखकर उन्हें और उनके परिवार को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने दिव्या को मन लगाकर पढ़ाई करने, आत्मनिर्भर बनने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया। नोनी सशक्तिकरण योजना की राशि का उपयोग शिक्षा में होने पर भी खुशी जताई।
Student Safety: कोचिंग सेंटरों पर लगेगा शिकंजा, 20 छात्रों वाले संस्थानों का पंजीकरण अनिवार्य
Student Safety: छत्तीसगढ़ सरकार ने कोचिंग संस्थानों को नियंत्रित करने के लिए कोचिंग सेंटर (नियंत्रण एवं विनियमन) विधेयक 2026 का प्रारूप तैयार किया है। इसमें 20 या अधिक विद्यार्थियों वाले कोचिंग सेंटरों का पंजीकरण अनिवार्य करने, फीस में पारदर्शिता, शुल्क वापसी, छात्र सुरक्षा, मानसिक स्वास्थ्य परामर्श और 24 घंटे हेल्पलाइन जैसे प्रावधान प्रस्तावित हैं
Employee Health Insurance: CM विष्णुदेव साय के फैसले से लाखों कर्मचारियों को राहत, कैशलेस इलाज को मिली मंजूरी
Employee Health Insurance: छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद से सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों व उनके आश्रित परिजनों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा को मंजूरी मिलने पर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताया।
Chhattisgarh News: डॉ. जयमती कश्यप को मुख्यमंत्री की विष्णु की पाती, सामाजिक कार्यों के लिए मिला प्रोत्साहन
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोक साहित्यकार एवं समाजसेवी डॉ. जयमती कश्यप को ‘विष्णु की पाती’ भेजकर उनके सामाजिक योगदान की सराहना की। मुख्यमंत्री ने बच्चों की शिक्षा, पोषण, महिला सशक्तिकरण और गोंडी भाषा-साहित्य के संरक्षण के लिए किए जा रहे उनके प्रयासों को सराहा।
Chhattisgarh Sports News: बस्तर ओलंपिक में महिलाओं ने मारी बाजी, 6 लाख से अधिक खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन
Chhattisgarh Sports News: छत्तीसगढ़ में आयोजित हो रहे तीसरे बस्तर ओलंपिक के लिए सात जिलों से 6 लाख 492 खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया है। खास बात यह है कि 3.83 लाख से अधिक महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लेने के लिए पंजीयन कराया है, जो पुरुषों की संख्या से काफी ज्यादा है।
Chhattisgarh News: 97 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरत के अनुसार सहायक उपकरणों का होगा वितरण
Chhattisgarh News: जिला स्तरीय आकलन शिविर में 97 दिव्यांग बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें से 17 बच्चों को उनकी जरूरत के अनुसार सहायक उपकरणों के लिए चुना गया है। दिसंबर में आयोजित वितरण शिविर में उन्हें उपकरण दिए जाएंगे। साथ ही पात्र बच्चों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र और UDID कार्ड बनाने की प्रक्रिया भी पूरी की गई।
NeVA Training Program: छत्तीसगढ़ विधानसभा का होगा डिजिटल कायाकल्प, पेपरलेस व्यवस्था लागू करने की तैयारी
NeVA Training Program: राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) के जरिए छत्तीसगढ़ विधानसभा को पूरी तरह डिजिटल और पेपरलेस बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों को डिजिटल मॉड्यूल के संचालन की जानकारी दी गई।
Chhattisgarh Paddy Procurement: 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, 7 नए केंद्र खुलने से किसानों को मिलेगी राहत
Chhattisgarh Paddy Procurement: सरगुजा जिले में 15 नवंबर से खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत धान खरीदी शुरू होगी। इसके लिए जिले में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस वर्ष 62,471 किसानों ने पंजीयन कराया है। किसानों की सुविधा के लिए 7 नए धान उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं, जिससे जिले में केंद्रों की संख्या बढ़कर 61 हो गई है।
Krishak Unnati Yojana: किसानों को अनुदान देने की तैयारी तेज, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
Krishak Unnati Yojana: छत्तीसगढ़ सरकार ने कृषक उन्नति योजना खरीफ-2026 के क्रियान्वयन की तैयारी तेज कर दी है। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में किसानों को अनुदान देने की प्रक्रिया, पात्रता और डिजिटल सत्यापन पर चर्चा हुई।