सरकारी सूचना
कुल 1354 खबरें
Seva Sankalp Camp: नक्सलवाद के दौर से निकल रहा बस्तर, विकास और सेवा पर जोर
Seva Sankalp Camp: छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा जगदलपुर (पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार) में आयोजित जिला स्तरीय सेवा संकल्प शिविर में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि बस्तर अंचल नक्सलवाद के दौर से निकलकर अब शांति, सुरक्षा और समृद्धि की राह पर आगे बढ़ रहा है।
CM Vishnu Deo Sai: सिंगापुर की दिग्गज कंपनी एनर्जी कैपिटल Global के साथ ₹41,750 करोड़ की बड़ी डील
CM Vishnu Deo Sai: ₹43,250 करोड़ की कुल FDI: सिंगापुर में आयोजित प्रथम सिंगापुर-इंडिया नेटवर्क फॉर ग्रोथ (SING) फोरम 2026 में छत्तीसगढ़ को ₹43,250 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) की प्रतिबद्धताएं प्राप्त हुईं।
Rural Bus Service: ग्रामीण बस सेवा से आसान हुआ सिम्मी का स्कूल सफर
Rural Bus Service: ग्रामीण बस सेवा से सूरजपुर के ग्राम छिंदिया की छात्रा सिम्मी पावले समेत ग्रामीणों को स्कूल, कॉलेज, अस्पताल और जरूरी कामों के लिए आवागमन में राहत मिली है।
Service Sankalp Abhiyan: स्वास्थ्य जागरूकता के लिए लगा शिविर, हुआ रक्तदान
Service Sankalp Abhiyan: स्वास्थ्य शिविर और रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंत्री राजवाड़े ने नियमित स्वास्थ्य जांच और सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने की अपील की।
Road Construction: गुणवत्ता और सुरक्षा पर राज्यों के मंत्रियों-अधिकारियों का मंथन
Road Construction: राष्ट्रीय चिंतन शिविर में सड़क निर्माण, राष्ट्रीय राजमार्गों की डिजाइन, गुणवत्ता, रोड सेफ्टी और परियोजना प्रबंधन पर चर्चा हुई। छत्तीसगढ़ की ओर से उप मुख्यमंत्री अरुण साव समेत लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
Housing Scheme: किफायती आवास मॉडल के लिए छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय सम्मान
Housing Scheme: ईडब्ल्यूएस-एलआईजी परिवारों के लिए भूमि आरक्षण और एएचपी मॉडल के जरिए किफायती आवास उपलब्ध कराने की कार्यप्रणाली को केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय स्तर पर ‘बेस्ट प्रैक्टिस’ के रूप में सम्मानित किया है।
Seva Sankalp Abhiyan: 7 अक्टूबर को निकलेगी सेवा ज्योति यात्रा, 500 लोग बाइक रैली में होंगे शामिल
Seva Sankalp Abhiyan: सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा ज्योति यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में करीब 500 लोगों की बाइक रैली के साथ पदयात्रा भी होगी। कलेक्टर कुन्दन कुमार ने बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की और आयोजन को व्यवस्थित बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।
Seva Sankalp Abhiyan: ज्योति कलश यात्रा, दिग्गज नेता होंगे शामिल
Seva Sankalp Abhiyan: जन सेवा ही प्रभु सेवा’ के तहत सेवा ज्योति कलश यात्रा आयोजित की जाएगी। यात्रा में राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, पूर्व सांसद सरोज पांडेय और चंद्रहास चंद्राकर अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
Employment Opportunities: 8 हजार से अधिक पदों पर लगेगा रोजगार मेला
Employment Opportunities: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर है। रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में 7 और 8 अक्टूबर 2026 को राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन होगा। मेले में तकनीकी और गैर-तकनीकी क्षेत्रों के 8 हजार से अधिक रिक्त पदों पर नौकरी के अवसर मिलेंगे।
New Hope for Women: लेमन ग्रास की खेती से लखपति दीदी बनने की राह पर अमारू की महिलाएं
New Hope for Women: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ग्राम अमारू में बिहान योजना से जुड़ी 10 महिला स्वसहायता समूहों की महिलाएं करीब 20 एकड़ में लेमन ग्रास की सामूहिक खेती कर रही हैं। खेती से प्राप्त तेल को बाजार और औषधीय संस्थानों तक पहुंचाने की तैयारी है। सरकारी आर्थिक सहायता, बैंक लिंकेज और प्रशिक्षण के साथ महिलाएं बकरी पालन, मुर्गी पालन, सब्जी बाड़ी, किराना और टेंट हाउस जैसे अन्य व्यवसाय भी कर रही हैं।
IED Blast: पीड़ितों के लिए लगेंगे दिव्यांग सेवा शिविर, मिलेंगे कृत्रिम अंग
IED Blast: उप मुख्यमंत्री के अनुसार बस्तर संभाग में आईईडी विस्फोटों से प्रभावित दिव्यांगजनों की मदद के लिए अक्टूबर में दो बड़े निःशुल्क दिव्यांग सेवा शिविर लगाए जाएंगे। पहला शिविर 5 से 7 अक्टूबर तक जगदलपुर और दूसरा 15 से 17 अक्टूबर तक दंतेवाड़ा में आयोजित होगा। जगदलपुर शिविर के लिए बस्तर, कांकेर, नारायणपुर और कोंडागांव के 2,953 दिव्यांगजन चिन्हांकित किए गए हैं।
Tailik Samaj: केशर काकू के योगदान को साव ने किया याद, जयदत्त क्षीरसागर की सराहना
Tailik Samaj: उप मुख्यमंत्री ने तैलिक महासभा की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष केशर काकू के संगठन को मजबूत बनाने में दिए योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि उनके कार्यों और संकल्पों को आगे बढ़ाने का काम वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जयदत्त क्षीरसागर कर रहे हैं।