Monday, 05 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur Crime News: छत पर विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, 16 साल के किशोर को नीचे फेंका Kharora News: अडानी फैक्ट्री परिसर में शराब बिक्री को लेकर भारी बवाल, पुलिस पर भी पथराव POCSO Act: रायगढ़ में 14 साल की नाबालिग को शादी का झांसा, आरोपी टाटानगर के पास गिरफ्तार Surajpur Elephant Attack: कबरा हाथी का खौफ, ग्रामीण के घर तक पहुंचा हाथी, CCTV में कैद घटना Bilaspur Crime News: सास को कोल्ड ड्रिंक में जहर देने का आरोप, सिम्स में वेंटिलेटर पर रही पीड़िता, मायके भागी बहू Surajpur News: जमीन विवाद में महिला को टोनही कहकर प्रताड़ित करने का आरोप, 4 गिरफ्तार Raipur Crime News: छत पर विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, 16 साल के किशोर को नीचे फेंका Kharora News: अडानी फैक्ट्री परिसर में शराब बिक्री को लेकर भारी बवाल, पुलिस पर भी पथराव POCSO Act: रायगढ़ में 14 साल की नाबालिग को शादी का झांसा, आरोपी टाटानगर के पास गिरफ्तार Surajpur Elephant Attack: कबरा हाथी का खौफ, ग्रामीण के घर तक पहुंचा हाथी, CCTV में कैद घटना Bilaspur Crime News: सास को कोल्ड ड्रिंक में जहर देने का आरोप, सिम्स में वेंटिलेटर पर रही पीड़िता, मायके भागी बहू Surajpur News: जमीन विवाद में महिला को टोनही कहकर प्रताड़ित करने का आरोप, 4 गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Tailik Samaj: केशर काकू के योगदान को साव ने किया …
Arun Sao at Tailik Samaj meeting(Image Source: CGDPR)
Arun Sao at Tailik Samaj meeting(Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

Tailik Samaj: केशर काकू के योगदान को साव ने किया याद, जयदत्त क्षीरसागर की सराहना

Tailik Samaj: उप मुख्यमंत्री ने तैलिक महासभा की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष केशर काकू के संगठन को मजबूत बनाने में दिए योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि उनके कार्यों और संकल्पों को आगे बढ़ाने का काम वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जयदत्त क्षीरसागर कर रहे हैं।

स
प्रकाशित: 05 Oct 2026, 12:54 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Tailik Samaj: उप मुख्यमंत्री अरुण साव महाराष्ट्र के बीड में आयोजित अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक और सामान्य सभा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। देशभर से आए पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों ने राष्ट्रीय अधिवेशन में समाज के विकास और सामाजिक हित पर चर्चा की। साव ने वहां काकू स्मृति स्थल में स्वर्गीय केशरबाई क्षीरसागर ‘केशर काकू’ को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके योगदान को नमन किया।

साव की मौजूदगी में तैलिक समाज की राष्ट्रीय बैठक

उप मुख्यमंत्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक में समाज हित के विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई, संगठन की गतिविधियों और सामाजिक हित से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। साव ने कहा कि तैलिक समाज अपने परिश्रम और ईमानदारी की वजह से देश का प्रतिष्ठित और व्यापक समाज है, हमें समाज के हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ने और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने, शिक्षा के क्षेत्र में समाज को प्रभावी रूप से जोर देना चाहिए, इस तरह के मंच संवाद और सहभागिता को मजबूत करते हैं।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव तैलिक समाज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक में पदाधिकारियों और समाज के सदस्यों के साथ।

’केशर काकू को  दी श्रद्धांजलि, योगदान को किया याद’

सोनाजीराव क्षीरसागर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज परिसर में साव ने स्वर्गीय केशरबाई क्षीरसागर श्केशर काकूश् के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी, साव ने ष्केशर काकूष् को समाज के नींव के रूप में स्मरण किया। केशर काकू महाराष्ट्र विधानसभा में विधायक के रूप में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। तैलिक समाज के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष के दायित्व के दौरान उन्होंने देशभर की इकाईयों को एक छत के नीचे एकजुट कर समाज के उत्थान में हर वर्ग को किस तरह अपनी भूमिका निभानी चाहिए, इस पर जोर दिया, समाज की महिलाओं को सभी क्षेत्रों में अपनी भूमिका सुनिश्चित कर समाज के हित में कार्य करने प्रेरित किया। साव ने श्केशर काकूश् की स्मृति में आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया।

केशर काकू के योगदान को साव ने किया याद

साव ने कहा कि महासभा की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष केशर काकू ने संगठन को मजबूत बनाने में कैसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, इससे सभी पदाधिकारियों को सीखना चाहिए। वर्तमान में उनके सुपुत्र महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री जयदत्त क्षीरसागर समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष की भूमिका निभाते हुए समाज को एकजुट कर बेहतर कार्य कर रहे हैं। केशर काकू के कार्यों और संकल्पों को पूरा करने का कार्य जयदत्त क्षीरसागर कर रहे हैं।

’सामान्य सभा में एकजुटता के साथ आगे बढ़ने पर चर्चा’

अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा की सामान्य सभा में साव ने वरिष्ठ पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों के साथ सहभागिता की। इस दौरान समाज के विकास और सामाजिक हित के विभिन्न विषयों पर महत्वपूर्ण चर्चा की गई। साथ ही सामाजिक एकजुटता और समाज के उत्थान के लिए मिलकर कार्य करने पर विचार मंथन किया गया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें