Monday, 05 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Abhanpur Road Accident: मंडी रोड पर दर्दनाक हादसा, एक्टिवा सवार 16 वर्षीय किशोर की मौत Food Inspection: प्रिंस ढाबा में नगर निगम की जांच, खाद्य सामग्री और सफाई व्यवस्था खंगाली Raigarh Bike Theft: चोरी की स्कूटी से फिर बाइक चुराने निकले थे आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार Raipur Crime News: छत पर विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, 16 साल के किशोर को नीचे फेंका Kharora News: अडानी फैक्ट्री परिसर में शराब बिक्री को लेकर भारी बवाल, पुलिस पर भी पथराव POCSO Act: रायगढ़ में 14 साल की नाबालिग को शादी का झांसा, आरोपी टाटानगर के पास गिरफ्तार Abhanpur Road Accident: मंडी रोड पर दर्दनाक हादसा, एक्टिवा सवार 16 वर्षीय किशोर की मौत Food Inspection: प्रिंस ढाबा में नगर निगम की जांच, खाद्य सामग्री और सफाई व्यवस्था खंगाली Raigarh Bike Theft: चोरी की स्कूटी से फिर बाइक चुराने निकले थे आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार Raipur Crime News: छत पर विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, 16 साल के किशोर को नीचे फेंका Kharora News: अडानी फैक्ट्री परिसर में शराब बिक्री को लेकर भारी बवाल, पुलिस पर भी पथराव POCSO Act: रायगढ़ में 14 साल की नाबालिग को शादी का झांसा, आरोपी टाटानगर के पास गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Employment Opportunities: 8 हजार से अधिक पदों पर …
Image Source:Keertiman
Image Source:Keertiman
राज्य सरकार

Employment Opportunities: 8 हजार से अधिक पदों पर लगेगा रोजगार मेला

Employment Opportunities: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर है। रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में 7 और 8 अक्टूबर 2026 को राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन होगा। मेले में तकनीकी और गैर-तकनीकी क्षेत्रों के 8 हजार से अधिक रिक्त पदों पर नौकरी के अवसर मिलेंगे।

स
प्रकाशित: 05 Oct 2026, 03:17 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Employment Opportunities: प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अधिकाधिक अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा 7 एवं 8 अक्टूबर 2026 को राजधानी रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में और कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की अध्यक्षता में आयोजित इस रोजगार मेले में तकनीकी एवं गैर-तकनीकी क्षेत्रों के 8 हजार से अधिक रिक्त पदों पर युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।

रोजगार मेले में निजी कंपनियों की भागीदारी

सचिव कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग ड. बसवराजू  एस. ने बताया कि द्वारा रोजगार मेले में प्रदेश के वृहद उद्योगों एवं निजी प्रतिष्ठानों की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है, ताकि विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध रिक्त पदों के लिए युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें। इच्छुक युवा मतवरहंत.बह.हवअ.पद (ई-रोजगार पोर्टल) पर उपलब्ध रिक्तियों की जानकारी प्राप्त करने के साथ रोजगार मेले के लिए अपना पंजीयन भी करा सकते हैं। राज्य एवं जिला स्तरीय रोजगार मेलों में चयनित आवेदकों को कार्यक्रम के दौरान ऑफर लेटर प्रदान किए जाने की भी तैयारी की गई है। 

युवाओं को नौकरी के आवेदन का मौका

इसके साथ ही रोजगार मेले में आने वाले युवाओं को विभिन्न प्रतिष्ठानों एवं उद्योगों में उपलब्ध रोजगार के अवसरों की जानकारी प्राप्त करने और अपनी योग्यता के अनुरूप रोजगार के लिए आवेदन करने का अवसर मिलेगा। रोजगार मेले में अधिकाधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों सहित विभिन्न माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। संबंधित विभागों एवं जिलों को भी युवाओं तक रोजगार मेले की जानकारी पहुंचाने और उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

युवाओं को निजी कंपनियों से जुड़ने का मौका

राज्य शासन द्वारा आयोजित यह रोजगार मेला प्रदेश के युवाओं को निजी क्षेत्र के प्रतिष्ठित संस्थानों एवं उद्योगों से सीधे जुड़ने का अवसर प्रदान करेगा। शासन ने आयोजन को सफल बनाने तथा अधिकाधिक युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए सभी संबंधित विभागों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें