Tuesday, 29 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur Crime News: होर्डिंग पोल से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस Road Accident: मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 14 घायल, सोयाबीन कटाई से लौट रहे थे सभी मजदूर Durg Drowning Case: नहाने गए युवक की डूबने से मौत, SDRF की टीम ने बाहर निकाला शव Raigarh Gang Rape Case: आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म के चर्चित मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, 2 दोषियों को उम्रकैद, 4 को 20-20 साल की सजा Indravati River Flood: ओडिशा से छोड़े गए पानी ने बढ़ाई बस्तर की मुसीबत, इंद्रावती के जलस्तर में फिर आ सकता है उफान Shahi Masjid Ujjain: सड़क चौड़ीकरण के दौरान हंगामा, पथराव के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, 5 इन्फ्लुएंसर्स समेत 10 पर FIR Raipur Crime News: होर्डिंग पोल से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस Road Accident: मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 14 घायल, सोयाबीन कटाई से लौट रहे थे सभी मजदूर Durg Drowning Case: नहाने गए युवक की डूबने से मौत, SDRF की टीम ने बाहर निकाला शव Raigarh Gang Rape Case: आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म के चर्चित मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, 2 दोषियों को उम्रकैद, 4 को 20-20 साल की सजा Indravati River Flood: ओडिशा से छोड़े गए पानी ने बढ़ाई बस्तर की मुसीबत, इंद्रावती के जलस्तर में फिर आ सकता है उफान Shahi Masjid Ujjain: सड़क चौड़ीकरण के दौरान हंगामा, पथराव के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, 5 इन्फ्लुएंसर्स समेत 10 पर FIR
W 𝕏 f
होम › शिक्षा › CG Naukri: रायपुर में लगेगा राज्य स्तरीय रोजगार म…
Raipur Rojgar Mela(Image Source: AI Photo)
Raipur Rojgar Mela(Image Source: AI Photo)
शिक्षा

CG Naukri: रायपुर में लगेगा राज्य स्तरीय रोजगार मेला, 8,720 पदों पर भर्ती का मौका

CG Naukri: युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर सामने आया है। रायपुर में 7 और 8 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय रोजगार मेले में 8,720 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। इस मेले में 10वीं पास से लेकर MBA, MCA और इंजीनियरिंग डिग्री धारक युवा आवेदन कर सकेंगे। कई बड़ी कंपनियां तकनीकी और गैर-तकनीकी क्षेत्रों में नौकरी के अवसर उपलब्ध कराएंगी। इच्छुक अभ्यर्थी ई-रोजगार पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

क
प्रकाशित: 29 Sep 2026, 11:13 AM · 4 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

CG Naukri: कौशल विकास तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग की ओर से राज्य स्तरीय रोजगार मेला 2026 का आयोजन किया जा रहा है, नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है, यह रोजगार मेला 7 और 8 अक्टूबर 2026 को सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, रायपुर में आयोजित होगा, इस रोजगार मेले के जरिए प्रदेश के युवाओं को 8,720 से अधिक विभिन्न पदों पर नौकरी पाने का अवसर मिलेगा। मेले में तकनीकी और गैर-तकनीकी दोनों क्षेत्रों की कंपनियां शामिल होंगी। रोजगार मेले के लिए आवेदन प्रक्रिया ई-रोजगार पोर्टल पर शुरू हो चुकी है, जहां इच्छुक अभ्यर्थी अपना बायोडाटा जमा कर आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, विभाग की ओर से आवेदन शुरू होने की सटीक तारीख की जानकारी साझा नहीं की गई है। रोजगार मेले के दूसरे दिन यानी 8 अक्टूबर 2026 को चयनित अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री की उपस्थिति में ऑफर लेटर प्रदान किए जाएंगे। इस मेले में 10वीं पास से लेकर स्नातकोत्तर, MBA और MCA तक की योग्यता रखने वाले युवा भाग ले सकेंगे।

36 कंपनियां देंगी रोजगार का मौका

रोजगार मेले के लिए अब तक 36 नियोजकों से कुल 8,720 रिक्त पदों की जानकारी प्राप्त हुई है, इन रिक्तियों को ई-रोजगार पोर्टल पर उपलब्ध कराया जा रहा है, मेले में कई प्रमुख कंपनियां और संस्थाएं शामिल होंगी, जिनमें क्वेस कॉर्प, रैडस्टैड इंडिया, वर्धमान टेक्सटाइल्स, जेनस पावर, एयरटेल पेमेंट बैंक, इंस्टाकार्ट, एनआईआईटी, आइसेक्ट और स्वतंत्र माइक्रोफाइनेंस जैसी कंपनियां शामिल हैं।

कौन-कौन कर सकता है आवेदन?

इस रोजगार मेले में अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इनमें शामिल हैं:-

क्रमांक

योग्यता

1

10वीं पास

2

12वीं पास

3

ITI अभ्यर्थी

4

डिप्लोमा धारक

5

इंजीनियरिंग छात्र

6

BE/B.Tech उम्मीदवार

7

B.Sc एग्रीकल्चर

8

स्नातक और स्नातकोत्तर

9

MBA और MCA उम्मीदवार

किन पदों पर होगी भर्ती?

रोजगार मेले में विभिन्न क्षेत्रों के पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें प्रमुख रूप से:-
  • मशीन ऑपरेटर 
  • इलेक्ट्रिशियन 
  • मैकेनिकल इंजीनियर 
  • सेल्स एग्जीक्यूटिव 
  • कंप्यूटर ऑपरेटर 
  • नर्सिंग स्टाफ 
  • सिक्योरिटी गार्ड 
  • डिलीवरी बॉय
सहित कई अन्य पद शामिल हैं।

कैसे करें आवेदन?

इच्छुक उम्मीदवार ई-रोजगार पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को अपना पूरा बायोडाटा और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करनी होगी। आवेदन प्राप्त होने के बाद संबंधित कंपनियां उम्मीदवारों की प्रोफाइल के आधार पर प्राथमिक चयन करेंगी। इसके बाद योग्य उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया जाएगा और चयनित अभ्यर्थियों को नौकरी का अवसर मिलेगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें