सरकारी सूचना
कुल 917 खबरें
Narayanpur School Keinta: वनांचलों में 2 हजार से ज्यादा बच्चों ने भरा नामांकन, शिक्षा की बदली तस्वीर
Narayanpur School Keinta: नारायणपुर में स्कूल केईन्ता अभियान के तहत दुर्गम वनांचलों के बच्चों को गांव में ही शिक्षा की सुविधा मिल रही है। अभियान से अब तक 2 हजार से अधिक बच्चे शिक्षा से जुड़े हैं। घमंडी गांव में 22 बच्चों को जाति प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए, जिससे उन्हें सरकारी योजनाओं और शैक्षणिक सुविधाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा।
KTU Raipur: केटीयू में भानुप्रतापपुर के पत्रकारिता विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण
KTU Raipur: भानुप्रतापपुर के महर्षि वाल्मीकि कॉलेज के पत्रकारिता विद्यार्थियों ने केटीयू, रायपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया। छात्रों ने टीवी स्टूडियो, कम्युनिटी रेडियो, कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय और एआई व मीडिया रिसर्च लैब का अवलोकन कर जनसंचार की बारीकियां समझीं। उन्होंने ‘संवाद 98.2 एफएम’ में संदेश रिकॉर्ड किए और मीडिया विशेषज्ञों से संवाद किया।
Mahtari Vandan Yojana: 31वीं किस्त बनी रक्षाबंधन की खुशियों का सहारा
Mahtari Vandan Yojana: महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की राशि खाते में पहुंचने से मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले की सीमा की रक्षाबंधन की खुशियां बढ़ गईं। उन्होंने बताया कि आर्थिक सहायता से राखी, मिठाई और फल खरीदने में सुविधा होगी। सीमा ने योजना को महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का प्रभावी माध्यम बताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया।
Girls Hostel Inspection: महासमुंद में मंत्री रामविचार नेताम ने आदिवासी छात्रावास का किया निरीक्षण
Girls Hostel Inspection: महासमुंद जिले में आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम ने पोस्ट मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास का औचक निरीक्षण कर साफ-सफाई, भोजन, पेयजल, सुरक्षा और अन्य मूलभूत सुविधाओं की जांच की। उन्होंने छात्राओं से स्वास्थ्य, पढ़ाई और करियर पर संवाद किया तथा अधिकारियों को छात्रावासों की व्यवस्थाएं नियमित रूप से बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।
Mahtari Vandan Yojana: 30वीं किस्त से गनिता बोदले हुईं खुश
Mahtari Vandan Yojana: मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले की गनिता बोदले के लिए महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त त्योहार की खुशियों के साथ आर्थिक सहारा भी लेकर आई। हर माह मिलने वाली ₹1,000 की सहायता राशि से वे घरेलू जरूरतों और बेटी की देखभाल में सहयोग करती हैं। रक्षाबंधन पर मिली राशि से वे भाइयों के लिए राखी और मिठाई खरीदेंगी। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को ‘विष्णु भैया’ कहते हुए योजना के लिए आभार जताया।
National Rural Livelihood Mission: बस्तर की महिलाओं ने बदली तस्वीर, कैंटीन से हर माह 40 हजार तक आमदनी
National Rural Livelihood Mission: पेड़ना महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं ने छोटी बचत से शुरू किया सफर आज सफल कैंटीन संचालन और भोजन आपूर्ति के कारोबार तक पहुंचा दिया है। एनआरएलएम के मार्गदर्शन और बैंक ऋण की मदद से समूह को हर माह करीब 35 से 40 हजार रुपये की आमदनी हो रही है। इससे महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक आत्मनिर्भरता का अवसर मिला है।
PM E-Bus Sewa: छत्तीसगढ़ के 4 शहरों में दौड़ेंगी 240 ई-बसें
PM E-Bus Sewa: छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत 240 इलेक्ट्रिक बसें संचालित होंगी। अधिकारियों ने रूट प्लानिंग, डिपो, चार्जिंग स्टेशन, बस स्टॉप और कमांड-कंट्रोल सिस्टम की तैयारियों की समीक्षा की।
Vijay Sharma: कवर्धा के 171 मेधावी विद्यार्थियों को मिला सम्मान
Vijay Sharma: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि समय और संसाधनों की कमी सफलता की राह में बाधा नहीं बननी चाहिए। उन्होंने शिक्षकों के सम्मान और पढ़ाई पर ध्यान देने की सीख दी। समारोह में मेधावी विद्यार्थियों के साथ प्राचार्य और शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्षों को भी सम्मानित किया गया।
OP Chaudhary: नवा रायपुर में जमीन पर बैठ लिया देसी खाने का स्वाद
OP Chaudhary: नवा रायपुर की अम्मा की रसोई में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जमीन पर बैठकर देसी भोजन का स्वाद लिया। उन्होंने कहा कि माटी, देशी स्वाद, अपनापन और सादगी ही छत्तीसगढ़ की असली पहचान है। इस दौरान छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल एवं अधोसंरचना विकास के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव भी मौजूद रहे।
Raksha Bandhan: शहीद की पत्नी ने CM साय को बांधी राखी
Raksha Bandhan: रायपुर में आयोजित ‘स्नेह की डोर’ कार्यक्रम में शहीद उप निरीक्षक युगल किशोर वर्मा की पत्नी माधुरी वर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को राखी बांधी। भावुक हुए CM साय ने शहीद परिवार को अपना परिवार बताते हुए हर सुख-दुःख में साथ देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने शहीद युगल किशोर वर्मा के सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए कहा कि वीर जवानों का त्याग छत्तीसगढ़ की आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की नींव है।
Chhattisgarh Hockey League: देश की पहली राज्य स्तरीय हॉकी लीग, छह टीमें दिखाएंगी अपना दम
Chhattisgarh Hockey League: हॉकी इंडिया से मान्यता प्राप्त देश की पहली राज्य स्तरीय पेशेवर हॉकी लीग आयोजित होगी। रायपुर में प्रस्तावित इस प्रतियोगिता में छह टीमें हिस्सा लेंगी। लीग का लोगो, टैगलाइन चलव रे संगी, हॉकी खेलबो और शुभंकर ‘बघवा’ लॉन्च किया गया है। सभी मुकाबलों में दर्शकों का प्रवेश निःशुल्क रहेगा।
Eye Donation: रायपुर केंद्रीय जेल में बंदियों का निःशुल्क नेत्र परीक्षण, 41वें नेत्रदान पखवाड़े का शुभारंभ
Eye Donation: रायपुर केंद्रीय जेल में राष्ट्रीय अंधत्व एवं अल्पदृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम के तहत बंदियों के लिए निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। इसी के साथ जिले में 41वें नेत्रदान पखवाड़े की शुरुआत हुई। चिकित्सकों ने नेत्रदान से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करते हुए बंदियों और जेल कर्मचारियों को नेत्रदान के लिए प्रेरित किया।