Friday, 02 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG Crime News: कबीरधाम में युवक-युवती की संदिग्ध मौत, एक ही फंदे पर मिले शव Ganja Destruction: NDPS मामलों में कार्रवाई, रायगढ़ में जब्त गांजा-दवाइयों का नष्टीकरण Ganja Smuggling: मिर्ची की बोरियों में छिपाकर ले जा रहे थे 440 किलो गांजा, दो आरोपी गिरफ्तार Hostel Accident: छात्रावास में गर्म दाल से झुलसे दो बच्चे, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप Chhattisgarh Coal Scam: देवेंद्र यादव को EOW का नोटिस, 5 अक्टूबर को कोर्ट में पेशी Pakistan infiltrators: पंजाब सीमा पर BSF की बड़ी कार्रवाई, तरनतारन में 2 पाकिस्तानी घुसपैठिये ढेर, एक फरार CG Crime News: कबीरधाम में युवक-युवती की संदिग्ध मौत, एक ही फंदे पर मिले शव Ganja Destruction: NDPS मामलों में कार्रवाई, रायगढ़ में जब्त गांजा-दवाइयों का नष्टीकरण Ganja Smuggling: मिर्ची की बोरियों में छिपाकर ले जा रहे थे 440 किलो गांजा, दो आरोपी गिरफ्तार Hostel Accident: छात्रावास में गर्म दाल से झुलसे दो बच्चे, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप Chhattisgarh Coal Scam: देवेंद्र यादव को EOW का नोटिस, 5 अक्टूबर को कोर्ट में पेशी Pakistan infiltrators: पंजाब सीमा पर BSF की बड़ी कार्रवाई, तरनतारन में 2 पाकिस्तानी घुसपैठिये ढेर, एक फरार
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Mahasamund News: गांधी जयंती पर कुष्ठ जागरूकता सप…
Leprosy Awareness Week in Mahasamund ( Image Source - PRO )
Leprosy Awareness Week in Mahasamund ( Image Source - PRO )
राज्य सरकार

Mahasamund News: गांधी जयंती पर कुष्ठ जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ, कलेक्टर ने किया एमसीआर चप्पल का वितरण

Mahasamund News: महासमुंद में गांधी जयंती पर 2 से 8 अक्टूबर तक कुष्ठ जागरूकता सप्ताह शुरू किया गया। अभियान के तहत लोगों को कुष्ठ रोग के लक्षण, जांच और उपचार की जानकारी दी जाएगी।

क
प्रकाशित: 02 Oct 2026, 07:51 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Mahasamund News: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर जिले में 02 से 08 अक्टूबर तक कुष्ठ जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ यूपीएचसी महासमुंद में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने महात्मा गांधी जी के चलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर कुष्ठ रोग से प्रभावित हितग्राहियों को एमसीआर (Micro Cellular Rubber) चप्पल वितरित की गई। एमसीआर चप्पल पैरों को चोट एवं दबाव से बचाने में सहायक होती हैं।

संदिग्ध लक्षण दिखें तो तुरंत जांच कराएं

कलेक्टर लंगेह ने कहा कि कुष्ठ रोग को लेकर समाज में व्याप्त भ्रांतियों और झिझक को दूर करना जरूरी है। समय पर पहचान और नियमित उपचार से कुष्ठ रोग पूरी तरह ठीक हो सकता है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि संदिग्ध लक्षण दिखाई देने पर बिना संकोच स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं और समाज में जागरूकता बढ़ाने में सहयोग करें।

सप्ताहभर चलेगा जागरूकता अभियान 

कुष्ठ जागरूकता सप्ताह के दौरान जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में माइकिंग, जागरूकता शिविर, हैंडबिल वितरण तथा घर-घर संपर्क के माध्यम से कुष्ठ रोग के लक्षण, जांच एवं उपचार की जानकारी दी जाएगी। मितानिनों एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा संभावित मरीजों की पहचान कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ा जाएगा। सीएमएचओ डॉ. रामकिशोर कुशवाहा ने जिलेवासियों से अपील की है कि त्वचा पर ऐसा कोई दाग-धब्बा जिसमें सूनापन हो अथवा गर्म-ठंडे का एहसास न हो, उसे नजरअंदाज न करें। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र या जिला अस्पताल में जांच कराएं। उन्होंने कहा कि कुष्ठ रोग छिपाने की नहीं, समय पर पहचान और उपचार कराने की बीमारी है। शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में कुष्ठ रोग की जांच एवं उपचार निःशुल्क उपलब्ध है। उन्होंने लोगों से कुष्ठ रोग से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने, जागरूकता बढ़ाने और कुष्ठ मुक्त महासमुंद के निर्माण में सहभागी बनने की अपील की।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संभाली जागरूकता की कमान

कार्यक्रम में जिला नोडल कुष्ठ कार्यक्रम डॉ. वी.पी. सिंह, बीएमओ तुमगांव डॉ. विकास चंद्राकर, डीपीएम नीलू धृत लहरे, जिला मीडिया अधिकारी हरिशंकर साहू, जिला सलाहकार एकेश्वर शुक्ला एवं सुपरवाइजर दीपक तिवारी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। जागरूकता सप्ताह के दौरान जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में माइकिंग, जागरूकता शिविर, हैंडबिल वितरण तथा घर-घर संपर्क के माध्यम से संभावित मरीजों की पहचान एवं परामर्श दिया जाएगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें