Saturday, 03 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur kidnapping case: ट्रांसपोर्ट कारोबारी का अपहरण, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस Illegal Liquor: डोंगरगढ़ में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 45 पेटी शराब के साथ स्कॉर्पियो जब्त Ganja Smuggling: 50 किलो गांजा तस्करी का मुख्य सप्लायर ओडिशा से गिरफ्तार, क्रेटा में लगी थी फर्जी नंबर प्लेट Bhilai Drug Case: नशीली गोलियों की जब्ती मामले में बड़ा उलटफेर, पुलिस जांच में मिलीं 11 गंभीर खामियां, कोर्ट ने आरोपी को किया बरी Cyber Fraud: कमीशन का लालच देकर खुलवाते थे खाते, साइबर ठगी नेटवर्क का सरगना पकड़ा गया CG Crime News: मुंगेली में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप, नशीला इंजेक्शन लगाकर की दरिंदगी Raipur kidnapping case: ट्रांसपोर्ट कारोबारी का अपहरण, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस Illegal Liquor: डोंगरगढ़ में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 45 पेटी शराब के साथ स्कॉर्पियो जब्त Ganja Smuggling: 50 किलो गांजा तस्करी का मुख्य सप्लायर ओडिशा से गिरफ्तार, क्रेटा में लगी थी फर्जी नंबर प्लेट Bhilai Drug Case: नशीली गोलियों की जब्ती मामले में बड़ा उलटफेर, पुलिस जांच में मिलीं 11 गंभीर खामियां, कोर्ट ने आरोपी को किया बरी Cyber Fraud: कमीशन का लालच देकर खुलवाते थे खाते, साइबर ठगी नेटवर्क का सरगना पकड़ा गया CG Crime News: मुंगेली में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप, नशीला इंजेक्शन लगाकर की दरिंदगी
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › VB-G RAM G Yojana: गांधी जयंती पर सोनपुरी में विश…
Special Gram Sabha in Sonpuri (Image Source: CGDPR)
Special Gram Sabha in Sonpuri (Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

VB-G RAM G Yojana: गांधी जयंती पर सोनपुरी में विशेष ग्राम सभा का आयोजन

VB-G RAM G Yojana: खैरागढ़ जिले के राज्यपाल के गोद ग्राम सोनपुरी में गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर विशेष ग्राम सभा आयोजित हुई। बैठक में VB–G RAM G योजना, रोजगार, विकास कार्यों की प्राथमिकता और ग्रामीणों की जनभागीदारी पर चर्चा की गई।

य
प्रकाशित: 03 Oct 2026, 05:09 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
VB-G RAM G Yojana: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जन्मजयंती के अवसर पर खैरागढ़ जिले में माननीय राज्यपाल के गोद ग्राम सोनपुरी में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में केंद्र सरकार की VB–G RAM G योजना के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई तथा ग्राम की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्ययोजना तैयार करने पर चर्चा की गई। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए विभिन्न विकास कार्यों के संबंध में अपने सुझाव प्रस्तुत किए।

VB–G RAM G योजना और विकास कार्यों पर चर्चा

ग्राम सभा के दौरान VB–G RAM G योजना के उद्देश्यों, ग्रामीण विकास में जनभागीदारी तथा ग्राम की आवश्यकताओं के अनुरूप कार्यों की प्राथमिकता तय करने पर चर्चा हुई। ग्रामीणों ने रोजगार के अवसर बढ़ाने, आवश्यक विकास कार्यों की पहचान करने तथा पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने से संबंधित सुझाव दिए। अधिकारियों ने योजना की जानकारी साझा करते हुए कार्ययोजना निर्माण में ग्रामीणों की सहभागिता को महत्वपूर्ण बताया। ग्राम सभा में महिलाओं की भी सक्रिय सहभागिता रही। महिला स्व-सहायता समूहों, स्वच्छता दीदियों एवं लखपति दीदियों ने ग्राम विकास से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखे। इस दौरान ग्राम स्वराज, स्वावलंबन और जनभागीदारी की भावना के अनुरूप सामूहिक प्रयासों से सोनपुरी के विकास को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें