जशपुर
20 खबरें
गांजा तस्करी : आम के ट्रे में छिपाकर ले जा रहा था करोड़ों का गांजा, जशपुर पुलिस ने पकड़ी बड़ी खेप
जशपुर पुलिस ने “ऑपरेशन आघात” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए आम के ट्रे में छिपाकर ले जाए जा रहे 207 किलो गांजा को जब्त किया है। दोकड़ा चौकी क्षेत्र में नाकेबंदी के दौरान पुलिस ने पिकअप वाहन को पकड़कर एक आरोपी प्रेम नाथ सिंह को गिरफ्तार किया। बरामद गांजे की कीमत 1 करोड़ 3 लाख 50 हजार रुपए बताई गई है। आरोपी ओडिशा के सुंदरगढ़ से गांजा लाकर अंबिकापुर के रास्ते उत्तर प्रदेश भेजने की तैयारी में था। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।
सरकार की प्राथमिकता : कलिबा में मुख्यमंत्री ने किया विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण
छत्तीसगढ़ के कुनकुरी विकासखंड के ग्राम पंचायत कलिबा में मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने लगभग 16.05 करोड़ रुपये की लागत से 12 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इनमें सड़क, पुल, स्कूल भवन और हाट बाजार जैसे कई बुनियादी ढांचे शामिल हैं। मुख्य रूप से 12.86 करोड़ रुपये के 8 नए विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया, जिनमें दो बड़े पुल, हाट बाजार और विद्यालय भवन शामिल हैं।
सनसनी: तालाब में दो बच्चों की लाश मिलने से
जशपुर जिले के बिसबहरी गांव में शनिवार से लापता दो मासूम बच्चों, गोल्डी टोप्पो (7) और अनीस टोप्पो (8), का शव रविवार को गांव के तालाब में मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, बच्चे तालाब में नहाने गए थे, जबकि पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। पूरे गांव में शोक की लहर है !
अंधविश्वास: जादू-टोना के शक में 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या
जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र, ग्राम गितारी पानी में 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला फूलमइत बाई की जादू-टोना के शक में हत्या कर दी गई। महिला लकवाग्रस्त थी और अकेली रहती थी। घटना 3 अप्रैल की रात हुई, जबकि परिजनों को 4 अप्रैल सुबह इसकी जानकारी मिली।
जशपुर में विकास की गूंज: हर गांव-शहर तक पहुंचेगी नई रफ्तार
19.51 करोड़ के कार्यों से बदलेगा जशपुर का इंफ्रास्ट्रक्चर, सड़कों से लेकर ऑडिटोरियम तक मिलेगा आधुनिक स्वरूप