रायपुर संभाग
राजधानी क्षेत्र: महानदी का उद्गम, राजिम का त्रिवेणी संगम और सिरपुर की धरोहर
कुल 712 खबरें
Teacher Honor Ceremony: शिक्षिका कविता वर्मा को लगातार दूसरे साल मिला शिक्षक सम्मान, चोवा राम कोसले प्रधान पाठक भी हुए सम्मानित
Teacher Honor Ceremony: आरंग विकासखंड स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में कुरूद (बाराडेरा) स्कूल की शिक्षिका कविता वर्मा को लगातार दूसरे वर्ष शिक्षक सम्मान से नवाजा गया। वहीं प्रधानपाठक चोवा राम कोसले को भी उत्कृष्ट शैक्षणिक सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।
Retired Teachers Felicitation: सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान, प्रतिभावान छात्रा भी हुई सम्मानित
Retired Teachers Felicitation: आरंग के रीवां में शिक्षक दिवस के अवसर पर झेरिया साहू समाज द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ सेवानिवृत्त शिक्षकों को शाल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।
Ganpati Festival Preparations: गणेश चतुर्थी की तैयारी तेज, आरंग में अंतिम रूप ले रहीं गणपति की प्रतिमाएं
Ganpati Festival Preparations: गणेश चतुर्थी पर्व से पहले आरंग में गणपति प्रतिमाओं की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गई है। मूर्तिकार अपनी कला और मेहनत से प्रतिमाओं को आकर्षक रूप देने में जुटे हैं। रंग-रोगन और सजावट के बाद अब बप्पा की प्रतिमाएं घरों और पंडालों में विराजने के लिए तैयार हो रही हैं।
Chhattisgarh Culture: गांवों में गूंजेगी पर्वों की रौनक, आस्था के रंग में रंगेगा आरंग
Chhattisgarh Culture: आरंग क्षेत्र के गांवों में पोला, कड़ू भात, तीजा और गणेश चतुर्थी जैसे प्रमुख पर्वों को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इन त्योहारों के जरिए ग्रामीण अंचल में लोकपरंपरा, आस्था, रिश्तों की मिठास और छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।
International Literacy Day: खमतराई में बच्चों ने निकाली साक्षरता रैली, ग्रामीणों को दिया शिक्षा का संदेश
International Literacy Day: खमतराई में उल्लास नवभारत साक्षरता पखवाड़े के तहत विद्यार्थियों ने साक्षरता जागरूकता रैली निकाली। बच्चों ने ग्रामीणों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराते हुए गांव को शत-प्रतिशत साक्षर बनाने का संदेश दिया।
Addiction Campaign: भक्त माता कर्मा महाविद्यालय व गणेश राम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नशा मुक्ति अभियान का गूंजा संदेश
Addiction Campaign: आरंग क्षेत्र के शासकीय भक्त माता कर्मा महाविद्यालय समोदा और गणेश राम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुल्लू में ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई और उन्हें नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई।
International Literacy Day: मानव श्रृंखला से छात्राओं ने रचा उल्लास, दिया साक्षरता का संदेश
International Literacy Day: आरंग के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोढ़ी की छात्राओं ने उल्लास–नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत मानव श्रृंखला बनाकर ‘उल्लास’ शब्द की आकृति तैयार की। इस रचनात्मक पहल के जरिए विद्यार्थियों ने शिक्षा, साक्षरता और आजीवन सीखने का संदेश दिया।
Damaged Irrigation Outlet Repair: सुशासन तिहार में ध्यानाकर्षण के बाद भी सिंचाई नाली का मरम्मत नहीं, पानी की दरकार
Damaged Irrigation Outlet Repair: आरंग के टेकारी क्षेत्र में सिंचाई नाली के क्षतिग्रस्त क्रासिंग डीसी की मरम्मत नहीं होने से करीब 80-90 एकड़ खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। किसानों ने सुशासन तिहार में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन 114 दिन बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ।
Farmers Irrigation Problems: महानदी मुख्य नहर में पानी की मात्रा बढ़ाने की मांग खेत सूखने लगे, निदाई दवा छिड़काव प्रभावित होने की आशंका
Farmers Irrigation Problems: आरंग क्षेत्र में धान की फसल के लिए सिंचाई की जरूरत बढ़ने के बाद किसानों ने महानदी मुख्य नहर में पानी की मात्रा बढ़ाने की मांग की है। किसानों का कहना है कि कम पानी के कारण आउटलेट और कुलापों तक पर्याप्त जल नहीं पहुंच पा रहा है, जिससे फसल की देखभाल प्रभावित हो सकती है।
New Raipur Development: विकास कार्यों को रफ्तार देने की कवायद, सरपंचों संग बैठक कराने CEO को पत्र
New Raipur Development: नवा रायपुर में विकास कार्यों को गति देने और प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय बनाने के लिए जिला पंचायत सदस्य भीनू सुजीत घिदौड़े ने CEO को पत्र लिखा है। उन्होंने नवा रायपुर सरपंच संघ के साथ संयुक्त बैठक आयोजित करने का आग्रह किया है ।
Addiction Campaign: स्कूलों में गूंजा नशामुक्ति का संकल्प, 500 विद्यार्थियों ने ली प्रतिज्ञा
Addiction Campaign: आरंग के स्कूलों में ब्रह्माकुमारी संस्था के नशामुक्ति अभियान के तहत 500 विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने और समाज को जागरूक करने की शपथ ली।
LPG Consumer News: गैस बुकिंग का अंतराल 45 से घटकर 25 दिन करने का ललिता वर्मा ने किया स्वागत
LPG Consumer News: घरेलू गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। सभी ऑयल कंपनियों ने गैस सिलेंडर की अगली बुकिंग के बीच का अंतराल 45 दिन से घटाकर 25 दिन कर दिया है। अब उपभोक्ता 25 दिन बाद ही दोबारा सिलेंडर बुक करा सकेंगे।