सरगुजा संभाग
उत्तर छत्तीसगढ़ का पहाड़ी, वन-प्रधान अंचल: मैनपाट, रामगढ़ की गुफाएँ और चाय बागान
कुल 128 खबरें
- रामगढ़सीताबेंगरा और जोगीमारा की गुफाएँ
अंबिकापुर हत्याकांड : पोस्टमार्टम में हुआ खौफनाक खुलासा, डॉक्टर भी रह गए सन्न
अंबिकापुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी 3 माह की गर्भवती पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने पहले पत्नी को डंडे और पत्थर से घसीट-घसीटकर पीटा, फिर उसके प्राइवेट पार्ट में 10 इंच लंबी लोहे की रेती डाल दी। गंभीर हालत में वह पत्नी को मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचा और सड़क हादसा बताने की कोशिश की, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के दौरान महिला के शरीर पर 16 चोट के निशान और प्राइवेट पार्ट में लोहे की रेती मिलने से डॉक्टर भी सन्न रह गए। घटना के बाद फरार आरोपी पति को पुलिस ने 3 दिन बाद गिरफ्तार कर लिया।
शादी के 48 घंटे बाद उठा विवाद : दुल्हन के कथित पुराने रिश्ते ने मचाया बवाल, रिसेप्शन रद्द, मामला थाने तक पहुंचा
छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में शादी के सिर्फ दो दिन बाद बड़ा विवाद हो गया। दुल्हन का कथित बॉयफ्रेंड अचानक उसके ससुराल पहुंचा और दावा किया कि वह पिछले तीन साल से उसके साथ रिलेशनशिप में है। उसने अपने पास दोनों के फोटो और वीडियो होने की बात भी कही, जिससे घर में हंगामा मच गया।
शर्मनाक घटना : चोरी के आरोप में दो युवकों को सार्वजनिक रूप से किया अपमानित
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में दो युवकों पर खेत से समरसिबल पंप चोरी करने का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने उन्हें कथित तौर पर जूते-चप्पलों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पीड़ित युवकों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
खौफनाक वारदात : बेटे ने पिता को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, गांव में सनसनी
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के केरजू थाना क्षेत्र के ग्राम कुनमेरा में एक पारिवारिक विवाद ने दर्दनाक रूप ले लिया, जिसमें एक बेटे ने अपने ही पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक रामविलास सिंह और आरोपी उनका बड़ा बेटा धरम सिंह बताया गया है।जानकारी के मुताबिक, आरोपी की मां का निधन 2025 में हो गया था, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण परिवार उनकी मृत्यु के बाद होने वाले सामाजिक कर्म जैसे दशाकर्म को पूरा नहीं कर सका। इसी बात को लेकर बेटा लंबे समय से मानसिक तनाव में था और वह अपने पिता से इन रस्मों को पूरा करने की मांग कर रहा था।
सावधान... मनेन्द्रगढ़ में झोलाछाप डॉक्टरों पर चला स्वास्थ्य विभाग का डंडा, अवैध क्लीनिक सील, सामान जप्त
मनेन्द्रगढ़ के ग्राम भौता में स्वास्थ्य विभाग ने एक फर्जी डॉक्टर के अवैध क्लीनिक पर छापा मारकर उसे सील कर दिया। CMHO डॉ. अविनाश खरे के निर्देश पर गठित टीम को जांच में कोई वैध मेडिकल डिग्री या दस्तावेज नहीं मिले। मौके से इस्तेमाल की गई दवाइयां और इंजेक्शन जब्त किए गए। विभाग ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और जिले में ऐसे अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही है।
रेत की तस्करी : महानदी पर रेत माफिया का कब्जा प्रशासन की चुप्पी से बढ़ा संकट
बलरामपुर जिले के धंधापुर क्षेत्र में महानदी से बड़े पैमाने पर अवैध रेत खनन किया जा रहा है। रेत माफिया रोजाना सैकड़ों वाहनों के जरिए रेत की तस्करी कर करोड़ों रुपये का कारोबार कर रहे हैं। प्रशासन, खनिज विभाग और पुलिस की निष्क्रियता के कारण यह अवैध काम लगातार बढ़ता जा रहा है। सरकारी योजनाओं के नाम पर रेत निकालकर खुले बाजार में बेची जा रही है। अवैध खनन से महान नदी पर बना करोड़ों रुपये का पुल भी खतरे में आ गया है और उसके पीलर कमजोर पड़ने लगे हैं। मामले में राजपुर एसडीएम ने कार्रवाई और संयुक्त टीम बनाकर रेत तस्करी रोकने का आश्वासन दिया है।
सरकारी योजनाओं की बलि : कागजों पर बना शौचालय और मकान, खौफ के साए में जी रही माझी जनजाति
मैनपाट (छत्तीसगढ़) के माझी जनजाति क्षेत्र में स्वच्छ भारत मिशन और प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन को लेकर गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया गया है। कई जगह शौचालय या तो बने ही नहीं या बहुत घटिया गुणवत्ता के हैं, जिससे ग्रामीणों को आज भी खुले में शौच जाना पड़ता है और खासकर महिलाओं को बरसात में भारी असुरक्षा झेलनी पड़ती है। इसी तरह प्रधानमंत्री आवास योजना में भी कई घर कागज़ों पर पूरे दिखाए गए, जबकि वास्तविकता में लोग अब भी झोपड़ियों में रह रहे हैं। कुछ मामलों में राशि बिचौलियों तक पहुँचने और प्रशासनिक मिलीभगत के आरोप भी लगाए गए हैं।
मानवता शर्मसार : शादी से लौट रही दो नाबालिग छात्राओं से सामूहिक दुष्कर्म, चार पर मामला दर्ज
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले (सीतापुर थाना क्षेत्र) में 23 अप्रैल 2026 की रात को दो नाबालिग आदिवासी छात्राओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई। सातवीं और आठवीं में पढ़ने वाली चार सहेलियाँ शादी समारोह से घर लौट रही थीं, तभी बाइक सवार युवकों ने उनका अपहरण कर लिया।
सरगुजा में जमीन विवाद के बीच पटवारी से मारपीट, भाजपा नेता गिरफ्तार
सरगुजा जिले के कंठी क्षेत्र में जमीन विवाद से जुड़े मामले में भाजपा आदिवासी मोर्चा के एक पदाधिकारी पर पटवारी के साथ मारपीट और धमकी देने के आरोप लगे हैं। घटना का सीसीटीवी वीडियो वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना से राजस्व विभाग के कर्मचारी नाराज हैं और उन्होंने सुरक्षा की मांग करते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है।
मैनपाट के नर्मदापुर पंचायत में लाखों की हेराफेरी, सरपंच ने सचिव पर लगाए फर्जी हस्ताक्षर और ओटीपी दुरुपयोग के आरोप
मैनपाट क्षेत्र के नर्मदापुर ग्राम पंचायत में सरपंच ललिता बाई ने पंचायत सचिव पर फर्जी हस्ताक्षर कर 5 लाख रुपये से अधिक की हेराफेरी और ओटीपी के जरिए ऑनलाइन भुगतान में गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं। मामले में शिकायत के बावजूद अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने भी फर्जी बिल, चेक बाउंस और घटिया निर्माण कार्यों की शिकायत की है, जिससे लंबे समय से वित्तीय अनियमितताओं की आशंका जताई जा रही है। अब जिला स्तर पर जांच की मांग तेज हो गई है।