📅 Sunday, 19 Apr 2026 भारत
W 𝕏 f 🔗
होम महासमुंद कृषि विभाग द्वारा अधिक यूरिया खपत की शिकायतों की …
जांच में पहुचे कर्मचारी
जांच में पहुचे कर्मचारी
महासमुंद

कृषि विभाग द्वारा अधिक यूरिया खपत की शिकायतों की जांच

कृषि विभाग ने भारत सरकार के उर्वरक मंत्रालय और कृषि उत्पादन आयुक्त के निर्देश पर 06 अप्रैल को अधिक यूरिया खपत की शिकायतों की जांच शुरू की। इस दौरान ग्राम हथखोज, जिला गरियाबंद में कृषक श्री बालमुकुंद निषाद के यहां भौतिक सत्यापन किया गया। जांच में पाया गया कि कृषक ने अपनी 3.5 एकड़ कृषि भूमि के लिए सभी खरीदे गए उर्वरकों का उपयोग कर लिया है और आगामी खरीफ सीजन के लिए कोई यूरिया शेष नहीं है। उप संचालक कृषि श्री एफ आर कश्यप ने कृषकों से अपील की कि वे उर्वरकों का संतुलित उपयोग करें ताकि अनियमितता से बचा जा सके।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
07 Apr 2026, 11:56 AM
📍 महासमुंद
06 अप्रैल भारत सरकार के उर्वरक मंत्रालय एवं कृषि उत्पादन आयुक्त के निर्देशानुसार अधिक यूरिया खपत की शिकायतों के सत्यापन हेतु कृषि विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज ग्राम हथखोज, जिला गरियाबंद के कृषक बालमुकुन्द निषाद के यहां भौतिक सत्यापन किया गया।
उप संचालक कृषि महासमुंद एफ आर कश्यप द्वारा मौके पर पहुंचकर कृषक द्वारा खरीदे गए उर्वरकों की जांच की गई। जांच में पाया गया कि कृषक के पास कुल 3.5 एकड़ कृषि भूमि है। उन्होंने सहकारी समिति पोखरा से 5 बोरी यूरिया एवं 5 बोरी डीएपी खरीदा था, साथ ही ओंकार कृषि केंद्र बम्हनी से 2 बोरी यूरिया भी क्रय किया गया था।
सत्यापन के दौरान यह पाया गया कि कृषक द्वारा खरीदे गए समस्त यूरिया एवं डीएपी उर्वरक का उपयोग अपनी खेती में कर लिया गया है तथा उनके पास आगामी खरीफ सीजन के लिए कोई भी यूरिया शेष नहीं है। निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय कृषि अधिकारी श्रीमती गणेश्वरी बंजारे एवं उर्वरक निरीक्षक श्री उमेश चन्द्राकर भी उपस्थित रहे।
उप संचालक कृषि कश्यप ने जिले के कृषकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने कृषि रकबे एवं आवश्यकता के अनुसार ही उर्वरकों का क्रय एवं उपयोग करें, ताकि उर्वरकों का संतुलित उपयोग सुनिश्चित किया जा सके और किसी प्रकार की अनियमितता से बचा जा सके।

📱 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
सरकारी सूचना राजनीति अतिथि
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश विदेश धर्म समाज खेल 🌙 डार्क/लाइट मोड ✍️ डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
🎬
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

⚠️
सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
🔔
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें