Tuesday, 03 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG Accident: नींद की झपकी से पलटा लोहे के तारों से भरा ट्रक, सुपेला फ्लाईओवर पर लगा जाम CG Crime News: आपसी विवाद में युवक पर चाकू से हमला, CCTV में कैद हुई घटना CG Health Department: आयुष्मान योजना में गड़बड़ी, रायपुर के SK Care Hospital पर एक साल का प्रतिबंध Cyber Fraud: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार Cattle Smuggling: ओडिशा ले जाए जा रहे थे 6 गौवंश, पुलिस ने 19 वर्षीय युवक को पकड़ा CG Rajyotsav: रायपुर से नवा रायपुर तक अमित शाह का दौरा, राज्योत्सव में होंगे शामिल केंद्रीय गृह मंत्री CG Accident: नींद की झपकी से पलटा लोहे के तारों से भरा ट्रक, सुपेला फ्लाईओवर पर लगा जाम CG Crime News: आपसी विवाद में युवक पर चाकू से हमला, CCTV में कैद हुई घटना CG Health Department: आयुष्मान योजना में गड़बड़ी, रायपुर के SK Care Hospital पर एक साल का प्रतिबंध Cyber Fraud: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार Cattle Smuggling: ओडिशा ले जाए जा रहे थे 6 गौवंश, पुलिस ने 19 वर्षीय युवक को पकड़ा CG Rajyotsav: रायपुर से नवा रायपुर तक अमित शाह का दौरा, राज्योत्सव में होंगे शामिल केंद्रीय गृह मंत्री
W 𝕏 f
होम › खड़ी कार में आग : स्टार्ट करते ही भड़की लपटें, 20…
गुरुनानक चौक के पास खड़ी कार में लगी भीषण आग
गुरुनानक चौक के पास खड़ी कार में लगी भीषण आग

खड़ी कार में आग : स्टार्ट करते ही भड़की लपटें, 20 मिनट में 80% वाहन जलकर खाक

सराईपाली के गुरुनानक चौक के पास भीषण गर्मी में खड़ी एक वैगनआर कार में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। करीब 15–20 मिनट में कार का 80% हिस्सा जलकर खाक हो गया। पुलिस और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया, हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई।

कीर्तिमान ब्यूरो
प्रकाशित: 23 Apr 2026, 07:32 PM · अपडेट: 01 Nov 2026, 12:00 AM
सराईपाली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

गुरुवार दोपहर भीषण गर्मी के बीच शहर के व्यस्त गुरुनानक चौक के पास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब सड़क किनारे खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और करीब 15 से 20 मिनट में पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

 स्टार्ट करते ही इंजन से उठा धुआं, फिर भड़क उठी आग

जानकारी के अनुसार दुलारपाली निवासी 61 वर्षीय खेमलाल साहू बाजार करने सरायपाली आए थे। उन्होंने पदमपुर रोड स्थित गुरुनानक चौक के पास अपनी वैगनआर (CG-10 AN 5170) खड़ी की और पास ही मोची की दुकान पर जूता सिलवाने लगे। कुछ देर बाद जब वे लौटे और कार स्टार्ट करने की कोशिश की, तभी इंजन से अचानक धुआं निकलने लगा। पास में मौजूद मोची ने तुरंत उन्हें आगाह किया। खेमलाल ने बोनट खोलने की कोशिश की, लेकिन तब तक आग तेजी से फैल चुकी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुछ ही पलों में आग इंजन से होते हुए डीजल टैंक तक पहुंच गई और कार ने आग का गोला रूप ले लिया। करीब 20 मिनट के भीतर वाहन का लगभग 80% हिस्सा जलकर खाक हो गया।

पुलिस ने रास्ता किया बंद, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा के मद्देनजर जयस्तंभ चौक व दुर्गा मंदिर चौक की ओर से रास्ता बंद कर दिया गया। यातायात को डायवर्ट किया गया। नगर पालिका की फायर ब्रिगेड टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार बुरी तरह जल चुकी थी।

43 डिग्री तापमान बना हादसे की वजह

बताया जा रहा है कि क्षेत्र में पिछले कई दिनों से तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। विशेषज्ञों के अनुसार तेज धूप में लंबे समय तक वाहन खड़ा रहने से उसके इलेक्ट्रिकल सिस्टम पर असर पड़ता है, जिससे शॉर्ट सर्किट की संभावना बढ़ जाती है।

लोगों को दी गई सलाह

घटना के बाद प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि:

  • तेज धूप में वाहनों को लंबे समय तक खड़ा न करें
  • वाहन की नियमित सर्विसिंग कराते रहें
  • इंजन या वायरिंग में खराबी को नजरअंदाज न करें
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें