कभी मासूमियत से दर्शकों का दिल जीतने वाली ‘रूही’ अब ग्लैमर की दुनिया में अपना अलग जलवा बिखेर रही हैं। ये है मोहब्बतें से पहचान बनाने वाली रुहानिका धवन का लेटेस्ट फोटोशूट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
इन
तस्वीरों में रुहानिका का अंदाज़ पहले से कहीं ज्यादा बोल्ड और कॉन्फिडेंट नजर आता
है। कभी बेड पर लेटकर तो कभी बैठकर दिए गए उनके पोज़ यह साफ बताते हैं कि वह अब
सिर्फ चाइल्ड आर्टिस्ट नहीं रहीं,
बल्कि स्टाइल और स्क्रीन प्रेजेंस में बड़ी एक्ट्रेसेस को टक्कर
देने लगी हैं।

18 साल की रुहानिका ने इस फोटोशूट में बेहद सिंपल लेकिन इम्पैक्टफुल लुक
चुना। उन्होंने बेसिक व्हाइट रिब्ड टैंक टॉप पहना, जो
बॉडी-हगिंग फिट के साथ उनके सिल्हूट को स्लीक और क्लीन लुक देता है। बिना किसी
भारी प्रिंट या डिजाइन के भी यह आउटफिट उन्हें स्टाइलिश बना रहा है।
इस टॉप के
साथ उन्होंने लाइट वॉश डेनिम शॉर्ट्स कैरी किए, जिनका रिप्ड हेम लुक में हल्की सी एड्जी और प्लेफुल वाइब
जोड़ता है। यही कॉम्बिनेशन उनके पूरे लुक को रिलैक्स्ड, डे-फ्रेंडली
और साथ ही सिज़लिंग बना देता है।
सबसे खास
बात यह है कि इस फोटोशूट में कोई ओवर-स्टाइलिंग नहीं दिखती न ज्यादा मेकअप, न भारी एक्सेसरीज़। सिर्फ कॉन्फिडेंस,
एक्सप्रेशन और सही पोज़िंग ने ही इस लुक को वायरल बना दिया।
तस्वीरें सामने आते ही फैंस कमेंट सेक्शन में तारीफों की बौछार कर रहे हैं। साफ है रुहानिका धवन अब सिर्फ ‘रूही’ नहीं रहीं, बल्कि नए दौर की स्टाइल आइकन बनने की ओर तेजी से बढ़ रही हैं।
