Wednesday, 15 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
रफ्तार का कहर : कार की टक्कर से हवा में उछले बाइक सवार 3 युवक, CCTV में कैद हादसा कांग्रेस में बगावत की आग : राहुल-खरगे की इमरजेंसी मीटिंग, भूपेश बघेल दिल्ली तलब सड़क सुरक्षा अभियान : NH-49 पर अवैध कब्जों पर कार्रवाई, 41 वाहन चालकों से वसूला गया जुर्माना एक्शन : मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ दुर्ग पुलिस सख्त, युवक पर 5 हजार जुर्माना मुरैना में दावों की खुली पोल : दलदल लांघकर कलेक्ट्रेट पहुंचे नौनिहाल, कैलारस में 3 महीने में ही उखड़ी सड़क रायपुर में गूंजेगी शिक्षकों की आवाज : आज विधानसभा घेराव की तैयारी पूरी, DEO को सौंपा ज्ञापन रफ्तार का कहर : कार की टक्कर से हवा में उछले बाइक सवार 3 युवक, CCTV में कैद हादसा कांग्रेस में बगावत की आग : राहुल-खरगे की इमरजेंसी मीटिंग, भूपेश बघेल दिल्ली तलब सड़क सुरक्षा अभियान : NH-49 पर अवैध कब्जों पर कार्रवाई, 41 वाहन चालकों से वसूला गया जुर्माना एक्शन : मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ दुर्ग पुलिस सख्त, युवक पर 5 हजार जुर्माना मुरैना में दावों की खुली पोल : दलदल लांघकर कलेक्ट्रेट पहुंचे नौनिहाल, कैलारस में 3 महीने में ही उखड़ी सड़क रायपुर में गूंजेगी शिक्षकों की आवाज : आज विधानसभा घेराव की तैयारी पूरी, DEO को सौंपा ज्ञापन
W 𝕏 f
होम जशपुर जशपुर में विकास की गूंज: हर गांव-शहर तक पहुंचेगी …
जशपुर में विकास की गूंज: हर गांव-शहर तक पहुंचेगी नई रफ्तार
जशपुर में विकास की गूंज: हर गांव-शहर तक पहुंचेगी नई रफ्तार
जशपुर

जशपुर में विकास की गूंज: हर गांव-शहर तक पहुंचेगी नई रफ्तार

19.51 करोड़ के कार्यों से बदलेगा जशपुर का इंफ्रास्ट्रक्चर, सड़कों से लेकर ऑडिटोरियम तक मिलेगा आधुनिक स्वरूप

कीर्तिमान ब्यूरो
कीर्तिमान ब्यूरो
20 Mar 2026, 12:42 PM
रायपुर

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जशपुर को विकास की एक और बड़ी सौगात देते हुए कुल 19 करोड़ 51 लाख 78 हजार रुपए की लागत से 6 महत्वपूर्ण विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। पुलिस लाइन हेलीपैड के समीप आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने प्रदेश के समग्र और संतुलित विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि विकास का लाभ शहरों के साथ-साथ गांवों तक समान रूप से पहुंचे। उन्होंने स्पष्ट किया कि बुनियादी ढांचे को मजबूत करना ही आत्मनिर्भर और समृद्ध छत्तीसगढ़ की नींव है।

शहर को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं

इस मौके पर नगर पालिका जशपुर के वार्ड क्रमांक 18 भागलपुर में 35.46 लाख रुपए की लागत से मुक्तिधाम निर्माण कार्य और वार्ड क्रमांक 16 में 6.76 करोड़ रुपए की लागत से आधुनिक ऑडिटोरियम का भूमिपूजन किया गया।
इन परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद शहरवासियों को बेहतर सामाजिक, सांस्कृतिक और सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। खासकर ऑडिटोरियम बनने से जशपुर में सांस्कृतिक आयोजनों और सामाजिक कार्यक्रमों को नया मंच मिलेगा।

सड़कों से गांवों को मिलेगी नई पहचान

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन को आसान बनाने के लिए चार प्रमुख सड़कों के निर्माण कार्यों का भी भूमिपूजन किया।
इनमें शामिल हैं—
- 2.89 करोड़ रुपए से चटकपुर-रेंगारबहार मार्ग
- 3.01 करोड़ रुपए से कुनकुरी-औंरीजोर-मतलूटोली-पटेल पारा मार्ग
- 3.29 करोड़ रुपए से रानीबंध-चिड़ाटांगर-उपरकछार मार्ग
- 3.18 करोड़ रुपए से धुरीअम्बा-कटुखोसा मार्ग
इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी, जिससे व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान बनेगी। साथ ही स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

संतुलित विकास की दिशा में बड़ा कदम

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सरकार शहरी क्षेत्रों में आधुनिक सुविधाओं का विस्तार करने के साथ-साथ ग्रामीण अंचलों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दे रही है।
उन्होंने विश्वास जताया कि इन सभी विकास कार्यों के पूर्ण होने के बाद जशपुर जिले के सामाजिक और आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी और क्षेत्र के लोगों का जीवन स्तर बेहतर होगा।

जनप्रतिनिधियों की रही उपस्थिति

इस अवसर पर विधायक श्रीमती गोमती साय, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री यश प्रताप सिंह जूदेव सहित अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें