📅 Thursday, 14 May 2026 भारत
ब्रेकिंग
CBSE 12वीं रिजल्ट : छत्तीसगढ़ के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, रायपुर रीजन का रिजल्ट 80.88%, लड़कियां फिर रहीं आगे यूरिया वितरण में गड़बड़ी : 4 उर्वरक विक्रेताओं पर FIR के निर्देश छत्तीसगढ़ BJP के कोर ग्रुप में बड़ा फेरबदल : विजय शर्मा-ओपी चौधरी की एंट्री, बृजमोहन-रामविचार बाहर पुलिस की कार्रवाई : गूगल मैप के भरोसे चला ट्रक, 1500 पेटी शराब सहित थाने पहुंचा CBSE 12वीं रिजल्ट : छत्तीसगढ़ के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, रायपुर रीजन का रिजल्ट 80.88%, लड़कियां फिर रहीं आगे यूरिया वितरण में गड़बड़ी : 4 उर्वरक विक्रेताओं पर FIR के निर्देश छत्तीसगढ़ BJP के कोर ग्रुप में बड़ा फेरबदल : विजय शर्मा-ओपी चौधरी की एंट्री, बृजमोहन-रामविचार बाहर पुलिस की कार्रवाई : गूगल मैप के भरोसे चला ट्रक, 1500 पेटी शराब सहित थाने पहुंचा
W 𝕏 f 🔗
होम छत्तीसगढ़ ड्रामा : 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती, 40 म…
होर्डिंग पर चढ़ी युवती को रेस्क्यू करती पुलिस टीम
वीडियो देखें
होर्डिंग पर चढ़ी युवती को रेस्क्यू करती पुलिस टीम
छत्तीसगढ़ ⭐ Featured

ड्रामा : 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती, 40 मिनट चला रेस्क्यू ऑपरेशन

रायपुर के शंकर नगर इलाके में सोमवार सुबह एक युवती 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 40 मिनट तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने सुरक्षा जाली और लंबी सीढ़ी की मदद से युवती को सुरक्षित नीचे उतारा। फिलहाल पुलिस युवती से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

कीर्तिमान ब्यूरो
कीर्तिमान ब्यूरो
13 May 2026, 12:30 PM
📍 रायपुर

रायपुर के शंकर नगर इलाके में  आज उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती अचानक सड़क किनारे लगे करीब 35 फीट ऊंचे विज्ञापन होर्डिंग पर चढ़ गई। युवती काफी देर तक ऊंचाई पर बैठी रही, जिससे इलाके में लोगों की भारी भीड़ जुट गई और सड़क पर यातायात भी प्रभावित हुआ। घटना खम्हारडीह थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। करीब 40 मिनट तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

नीचे बिछाई सुरक्षा जाली

रेस्क्यू के दौरान किसी तरह की अनहोनी से बचने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम ने होर्डिंग के नीचे सुरक्षा जाली बिछाई। वहीं युवती तक पहुंचने के लिए लंबी सीढ़ी का सहारा लिया गया। पुलिसकर्मी लगातार युवती से बातचीत करते रहे और उसे शांत रहने के लिए समझाते रहे।

मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक युवती अचानक होर्डिंग पर चढ़ गई थी। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात करना पड़ा।

स्थानीय लोगों की मदद से नीचे उतारी गई युवती

करीब 40 मिनट की मशक्कत और समझाइश के बाद पुलिस, फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों की मदद से युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। इसके बाद पुलिस उसे अपने साथ थाने ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक युवती मानसिक रूप से अस्थिर नजर आ रही थी। हालांकि पूछताछ में उसने किसी भी तरह के विवाद या परेशानी से इनकार किया है।

पुलिस कर रही जांच

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि युवती आखिर किस वजह से होर्डिंग पर चढ़ी और उसके पीछे क्या कारण था। घटना के दौरान इलाके में काफी देर तक लोगों की भीड़ लगी रही और हाईवोल्टेज ड्रामे को देखने वालों का जमावड़ा लगा रहा।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
📱 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
सरकारी सूचना राजनीति अतिथि
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश विदेश
ग्लैमर
शिक्षा/करियर सेहत खेल कारोबार पर्यटन धर्म राशिफल/ज्योतिष 🌙 डार्क/लाइट मोड ✍️ डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
🎬
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

⚠️
सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
🔔
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें