📅 Thursday, 14 May 2026 भारत
ब्रेकिंग
छतमार गिरोह का भंडाफोड़ : राजनांदगांव पुलिस ने जेल से खींच निकाला मास्टरमाइंड रील का शौक : दोस्त बनाता रहा रील और नदी में समा गया युवक, कोरबा में दिल दहला देने वाला हादसा शिविर में विवाद : 16 पंचायतों का बड़ा फैसला, तहसीलदार को हटाने तक आंदोलन की चेतावनी गांजा तस्करी : आम के ट्रे में छिपाकर ले जा रहा था करोड़ों का गांजा, जशपुर पुलिस ने पकड़ी बड़ी खेप हादसा : मिट्टी में दबकर 3 मजदूरों की मौत, जांच के बाद कार्रवाई तेज भड़की आग : गतौरा स्टेशन के पास कोयला लदी मालगाड़ी में लगी आग, मचा हड़कंप छतमार गिरोह का भंडाफोड़ : राजनांदगांव पुलिस ने जेल से खींच निकाला मास्टरमाइंड रील का शौक : दोस्त बनाता रहा रील और नदी में समा गया युवक, कोरबा में दिल दहला देने वाला हादसा शिविर में विवाद : 16 पंचायतों का बड़ा फैसला, तहसीलदार को हटाने तक आंदोलन की चेतावनी गांजा तस्करी : आम के ट्रे में छिपाकर ले जा रहा था करोड़ों का गांजा, जशपुर पुलिस ने पकड़ी बड़ी खेप हादसा : मिट्टी में दबकर 3 मजदूरों की मौत, जांच के बाद कार्रवाई तेज भड़की आग : गतौरा स्टेशन के पास कोयला लदी मालगाड़ी में लगी आग, मचा हड़कंप
W 𝕏 f 🔗
होम सरकारी सूचना धान निराकरण और खरीफ तैयारी पर फोकस, सहकारिता समित…
सहकारिता समिति की बैठक
सहकारिता समिति की बैठक
सरकारी सूचना

धान निराकरण और खरीफ तैयारी पर फोकस, सहकारिता समिति की बैठक में अधिकारियों को निर्देश

महासमुंद में जिला सहकारिता एवं उद्योग विकास समिति की बैठक में उपार्जित धान के निराकरण, अंतिम लेखा मिलान तथा खरीफ सीजन की तैयारियों की समीक्षा की गई। सभापति रामदुलारी सिन्हा और कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने अधिकारियों को किसानों से जुड़े मामलों का समय-सीमा में निराकरण करने तथा खाद-बीज का वितरण शासन के निर्देशों के अनुरूप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कीर्तिमान ब्यूरो
कीर्तिमान ब्यूरो
14 May 2026, 06:18 PM
📍 महासमुंद

खरीफ सीजन की तैयारियों और किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर गुरुवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला सहकारिता एवं उद्योग विकास समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति की सभापति  रामदुलारी सिन्हा ने की। बैठक में उपार्जित धान के निराकरण, अंतिम लेखा मिलान, खाद-बीज भंडारण एवं वितरण व्यवस्था सहित सहकारिता और कृषि विभाग से जुड़े विभिन्न विषयों की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक में कलेक्टर  विनय कुमार लंगेह, उपायुक्त सहकारिता, महाप्रबंधक उद्योग विकास निगम महासमुंद, जिला विपणन अधिकारी, सहायक खनिज अधिकारी, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर के अधिकारी, शाखा प्रबंधक और जिले की प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के प्रबंधक मौजूद रहे।

मामलों को जल्द निपटाने के निर्देश

बैठक के दौरान उपार्जित धान के निराकरण और अंतिम लेखा मिलान की प्रगति पर चर्चा की गई। सभापति रामदुलारी सिन्हा ने अधिकारियों और समिति प्रबंधकों को धान खरीदी से संबंधित सभी प्रक्रियाएं समय-सीमा में पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लेखा मिलान कार्य में पारदर्शिता और सटीकता बनाए रखना जरूरी है। किसानों से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और लंबित प्रकरणों का जल्द निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

खरीफ सीजन की तैयारियां के निर्देश

कलेक्टर  विनय कुमार लंगेह ने विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खरीफ सीजन को देखते हुए सभी जरूरी तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। कलेक्टर ने समिति प्रबंधकों से किसानों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने और शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने को कहा।

खाद और बीज वितरण व्यवस्था पर भी हुई चर्चा

बैठक में आगामी खरीफ सीजन के लिए खाद और बीज के भंडारण एवं वितरण व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। कृषि विभाग के अधिकारियों ने फसल अनुरूप खाद के प्रकार और निर्धारित मात्रा की जानकारी दी। समिति प्रबंधकों को निर्देशित किया गया कि किसानों को शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप ही खाद और बीज उपलब्ध कराया जाए।

अधिकारियों ने कहा कि किसानों को समय पर कृषि आदान उपलब्ध कराना प्राथमिकता है, ताकि खेती-किसानी का कार्य प्रभावित न हो। बैठक में सहकारी समितियों की कार्यप्रणाली और किसानों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर भी चर्चा की गई।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
📱 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
सरकारी सूचना राजनीति अतिथि
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश विदेश
ग्लैमर
शिक्षा/करियर सेहत खेल कारोबार पर्यटन धर्म राशिफल/ज्योतिष 🌙 डार्क/लाइट मोड ✍️ डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
🎬
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

⚠️
सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
🔔
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें