Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम पंचायत दौरा : लखपति दीदियों से संवाद, चौपाल में न…
आम पेड़ों के नीचे लगी सीएम की चौपाल
आम पेड़ों के नीचे लगी सीएम की चौपाल

पंचायत दौरा : लखपति दीदियों से संवाद, चौपाल में नामकरण और विकास घोषणाएँ

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कबीरधाम जिले के पंडरिया स्थित लोखान पंचायत के बैगा बाहुल्य कमराखोल में औचक दौरा किया और आम के पेड़ों के नीचे चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने पीएम जनमन योजना के कार्यों का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से योजनाओं के लाभ की जानकारी ली। चौपाल में लखपति दीदियों ने अपने-अपने आजीविका अनुभव साझा किए, जिनमें महुआ संग्रह, निर्माण कार्य, सामग्री आपूर्ति और सब्जी उत्पादन शामिल रहा। मुख्यमंत्री ने महिलाओं की आर्थिक प्रगति की सराहना करते हुए उन्हें आगे और सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 05 May 2026, 05:07 PM · अपडेट: 25 May 2026, 11:30 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

मई की तपती गर्मी में आज लगातार दूसरे दिन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दूरस्थ गांवों के औचक दौरे पर रहे। कबीरधाम ज़िले के पंडरिया स्थित लोखान पंचायत में आज मुख्यमंत्री का आगमन हुआ। इस अवसर पर वे बैगा बाहुल्य कमराखोल में पीएम जनमन योजना के तहत हुए कार्यों का निरीक्षण किए और वहीं पास में आम के पेड़ों के नीचे अपनी चौपाल लगा लिए। अपने बीच मुख्यमंत्री को देख ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। बीरनमाला, कमल के फूल से मुख्यमंत्री का आत्मीय अभिनंदन करते हुए ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे।

लखपति दीदियों से संवाद और आजीविका की झलक

इस दौरान महतारी शक्ति को सामने बैठा देख मुख्यमंत्री ने पूछ लिया कितनी महतारी यहाँ लखपति हो गई हैं एक साथ अनेक हाथ हवा में उठ गए। मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त करते सबको करोड़पति बनने की दिशा में आगे बढ़ने कहा। उन्होंने बारी-बारी से लखपति दीदियों से बातचीत की।

यहाँ जंगल से बीन कर लाए महुआ और चार को मुख्यमंत्री साय को उपहार के रूप में देते हुए कुकदूर की लखपति दीदी कचरा तेलगाम ने मुख्यमंत्री से कहा कि महुआ का पौष्टिक लड्डू बनाकर खाइएगा, वरना मैं बना कर दूँगी। मुख्यमंत्री भी उनकी आत्मीयता देख भाव विभोर होकर मुस्कुराते हुए बोले कि घर जाकर बनवाकर खाऊँगा। कचरा तेलगाम दीदी आस पास के गांवों में बन रहे प्रधानमंत्री आवासों में सेंट्रिंग प्लेट लगाती हैं और इससे उन्हें एक साल में 80 हज़ार की आय हुई है।

वहीं डीलर दीदी रजमत बाई धुर्वे ने बताया कि वे प्रधानमंत्री आवासों के लिए मटेरियल सप्लाई का काम करती हैं और उन्हें सालाना 2.50–3 लाख का मुनाफा हुआ है। लखपति पशु सखी शिवरानी पटेल ने बताया कि समूह से जुड़कर सीआईएफ से लिए ऋण से उन्होंने सब्जी-भाजी की खेती शुरू की और सालाना डेढ़ लाख की आय हो रही है। सभी ने मुख्यमंत्री को सब्जियां और उपहार भेंट किए। मुख्यमंत्री ने सभी को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। ज्ञात हो कि लोखन पंचायत में 58 लखपति दीदियां हैं जो विभिन्न व्यवसाय से जुड़कर आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। 

चौपाल में नवजात का नामकरण और आशीर्वाद

आज अपने नौनिहाल बच्चे के साथ ऋषि बघेल भी चौपाल पहुँचीं। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपने बच्चे का नामकरण करने की गुहार लगाई। मुख्यमंत्री ने बच्चे को गोद में लेकर पूछा कि जन्म कब हुआ है, जिस पर बताया गया कि रविवार के दिन जन्म हुआ है।

मुख्यमंत्री ने बच्चे को स्नेहपूर्वक देखते हुए उसका नाम “रविशंकर बघेल” रखा और आशीर्वाद स्वरूप 500 रुपए दिए। पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने भी 500 रुपए प्रदान किए। नामकरण होते ही चौपाल में तालियाँ गूंज उठीं।

मेधावी विद्यार्थियों से मुलाकात और प्रोत्साहन

चौपाल में पहुंचे मेधावी छात्र राजेंद्र मसराम और उनके पिता भी वहीं रुक गए। बातचीत में पता चला कि छात्र ने हाई स्कूल में 94.5% अंक प्राप्त कर जिले में नौवां स्थान हासिल किया है। मुख्यमंत्री ने उन्हें पेन भेंट कर आगे की पढ़ाई के लिए शुभकामनाएँ दीं और पूछा कि वह आगे क्या बनना चाहते हैं। छात्र ने आईएएस बनने की इच्छा व्यक्त की।

इसी दौरान कक्षा 9 की छात्रा हेम कुमारी भी मुख्यमंत्री से मिली, जिसने 75% अंक प्राप्त किए थे। मुख्यमंत्री ने उसे भी प्रोत्साहित किया और पेन भेंट कर आगे मन लगाकर पढ़ने की सलाह दी।

बैगा बाहुल्य कमराखोल में विकास कार्यों की घोषणाएँ

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने चौपाल में शासकीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और संतोष व्यक्त किया कि दूरस्थ अंचल तक योजनाओं का लाभ पहुँच रहा है। ग्रामीणों की मांग पर उन्होंने कई घोषणाएँ कीं—मिशन तालाब गहरीकरण (ट्यूबवेल सहित), 6 किलोमीटर मिट्टी-मुरुम सड़क निर्माण, सामुदायिक भवन, मुक्तिधाम शेड निर्माण तथा महतारी सदन की स्वीकृति।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव, विशेष सचिव, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें