Wednesday, 09 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Swine Flu Case: छत्तीसगढ़ में 298 मरीज स्वाइन फ्लू पॉजिटिव, रायपुर बना हॉटस्पॉट, 50 एक्टिव केस से बढ़ी चिंता Janjgir Champa Crime News: कोसा हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग विवाद में अमित भंडारी की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार Narayanpur News: सिस्टम से हारकर ग्रामीणों ने खुद बनाया रास्ता, लकड़ी के सहारे उठाया ह्यूम पाइप Accident News: तालाब में डूबने से मासूम की मौत, हॉस्टल प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल Online Fraud: IPO में पैसा दोगुना करने का झांसा, असिस्टेंट मैनेजर से 23.30 लाख की ऑनलाइन ठगी Truck Accident Chhattisgarh: सरगोड़ नाले में गिरा सीमेंट भरा ट्रक, अंधेरे और बिना रेलिंग की पुलिया लील रही जिंदगियां Swine Flu Case: छत्तीसगढ़ में 298 मरीज स्वाइन फ्लू पॉजिटिव, रायपुर बना हॉटस्पॉट, 50 एक्टिव केस से बढ़ी चिंता Janjgir Champa Crime News: कोसा हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग विवाद में अमित भंडारी की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार Narayanpur News: सिस्टम से हारकर ग्रामीणों ने खुद बनाया रास्ता, लकड़ी के सहारे उठाया ह्यूम पाइप Accident News: तालाब में डूबने से मासूम की मौत, हॉस्टल प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल Online Fraud: IPO में पैसा दोगुना करने का झांसा, असिस्टेंट मैनेजर से 23.30 लाख की ऑनलाइन ठगी Truck Accident Chhattisgarh: सरगोड़ नाले में गिरा सीमेंट भरा ट्रक, अंधेरे और बिना रेलिंग की पुलिया लील रही जिंदगियां
W 𝕏 f
होम पत्नी मायके गई तो बौखलाया पति, 150 फीट ऊंचे टॉवर …
0:00
युवक 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ गया

पत्नी मायके गई तो बौखलाया पति, 150 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ा; 2.5 घंटे चला ड्रामा, पुलिस ने समझाइश देकर उतारा

कोरबा में पत्नी के मायके जाने से नाराज युवक 150 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ गया। ढाई घंटे तक चले ड्रामे के बाद पुलिस ने पत्नी से बात कराकर उसे सुरक्षित नीचे उतारा।

कीर्तिमान ब्यूरो
कीर्तिमान ब्यूरो
05 May 2026, 10:53 AM
कोरबा

पत्नी के मायके जाने से नाराज एक युवक ने ऐसा कदम उठा लिया, जिसने पूरे गांव को दहशत में डाल दिया। युवक 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ गया और ऊपर से जोर-जोर से चिल्लाने लगा। करीब ढाई घंटे तक चले इस हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस की समझाइश से मामला शांत हुआ।

फिल्मी सीन जैसा मंजर

यह पूरा मामला कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र के करमंदी गांव का है। घटना ने लोगों को फिल्म शोले के उस सीन की याद दिला दी, जिसमें वीरू पानी की टंकी पर चढ़कर बसंती से शादी की जिद करता है। यहां भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, लेकिन दांव पर युवक की जान थी।

रोज-रोज के झगड़े से तंग आ चुकी थी पत्नी

जानकारी के मुताबिक, करमंदी निवासी मुकेश सांडे का अपनी पत्नी से अक्सर विवाद होता था। लगातार झगड़ों से परेशान होकर पत्नी मायके चली गई थी। युवक ने उसे मनाने की कोशिश की, लेकिन वह वापस आने को तैयार नहीं हुई।

नशे में टॉवर पर चढ़ा, जान देने की दी धमकी

सोमवार शाम युवक नशे की हालत में करीब 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ गया। ऊपर पहुंचकर वह चिल्लाने लगा और कई बार करंट प्रवाहित तार को छूने की कोशिश भी की। यह देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

मोबाइल पर हुई बात, पत्नी को बुलाना पड़ा

मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी नवीन पटेल और उनकी टीम ने पहले युवक से संवाद करने की कोशिश की, लेकिन ऊंचाई ज्यादा होने के कारण आवाज स्पष्ट नहीं पहुंच पा रही थी। इसके बाद मोबाइल के जरिए बातचीत शुरू की गई। युवक ने साफ कह दिया कि जब तक उसकी पत्नी घर लौटने के लिए तैयार नहीं होगी, वह नीचे नहीं उतरेगा।

शर्त मानी गई, तब जाकर उतरा नीचे

पुलिस ने युवक की पत्नी से संपर्क किया। काफी समझाइश के बाद पत्नी ने शर्त रखी कि पति आगे विवाद नहीं करेगा, तभी वह लौटेगी। युवक ने यह शर्त मान ली। इसके बाद करीब ढाई घंटे तक चले ड्रामे का अंत हुआ और युवक सुरक्षित नीचे उतर आया। नीचे उतरने के बाद पुलिस ने एहतियात के तौर पर युवक को अस्पताल भेजा। फिलहाल उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें