📅 Thursday, 21 May 2026 भारत
W 𝕏 f 🔗
होम रायपुर पहल : पक्षियों के लिए संवेदना की मिसाल बना वक्ता …
पक्षी मित्र अभियान का शुभारंभ
पक्षी मित्र अभियान का शुभारंभ
रायपुर

पहल : पक्षियों के लिए संवेदना की मिसाल बना वक्ता मंच, वक्ता मंच का अभियान

अग्रणी सामाजिक व साहित्यिक संस्था “वक्ता मंच” ने नगर निगम मुख्यालय व्हाइट हाउस के समक्ष निःशुल्क सकोरा वितरण कर पक्षी मित्र अभियान की शुरुआत की। संस्था द्वारा 100 से अधिक सकोरे वितरित कर लोगों से पक्षियों के लिए दाना-पानी रखने की अपील की गई। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक, साहित्यिक और प्रशासनिक क्षेत्रों से जुड़े प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। वक्ताओं ने भीषण गर्मी में पक्षियों की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के लिए इस पहल को सराहनीय बताया। आगामी दिनों में शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर भी यह अभियान जारी रहेगा।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
18 May 2026, 01:04 PM
📍 रायपुर

अग्रणी सामाजिक व साहित्यिक संस्था "वक्ता मंच" द्वारा आज नगर निगम मुख्यालय व्हाइट हाउस के समक्ष निःशुल्क सकोरा वितरण कर पक्षी मित्र अभियान का शुभारंभ किया गया। वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते ने जानकारी दी कि संस्था विगत 10 वर्षों से गर्मियों में यह जनसेवा कार्य लगातार करती आ रही है। इस क्रम में आज 100 से अधिक सकोरे आम राहगीरों को वितरित किए गए तथा उनसे घर की मुंडेर या छत पर पक्षियों के लिए दाना-पानी रखने का अनुरोध किया गया। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर भी सकोरा वितरण अभियान जारी रहेगा।

आज के कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार डॉ. पी.के. तिवारी, एयरटेल के उप महाप्रबंधक यतीश श्रीवास्तव, लोक भवन में उपसचिव डॉ. रूपेंद्र कवि, वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते, संयोजक शुभम साहू, चेतन भारती, राजेंद्र रायपुरी, दुर्गेश साहू, डॉ. गोपा शर्मा, डॉ. भारती अग्रवाल, अतल ओम शुक्ला, अंकुर शुक्ला, भुविक शुक्ला, सुनीता चंसोरिया, डॉ. इंद्रदेव यदु, प्रभात यदु, शिवानी मैत्रा, परम कुमार, रत्ना पाण्डेय, डॉ. सीमा श्रीवास्तव, हिरेंद्र यदु, मो. हुसैन, कमल सूर्यवंशी, हेमलाल पटेल, दुष्यंत साहू, चंद्रशेखर साहू, विमल किशोर, अजीत श्रीवास्तव, दीपा यादव, धानी कवि सहित अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

मूक प्राणियों की सेवा का संदेश

अभियान का शुभारंभ करते हुए लोक भवन के उपसचिव डॉ. रूपेंद्र कवि ने कहा कि भीषण गर्मी के इस दौर में पक्षियों के लिए जल एवं दाना-पानी की व्यवस्था करना पुण्य का कार्य है। उन्होंने जनमानस से आग्रह किया कि अपने घरों और आसपास के स्थानों पर सकोरे रखकर मूक प्राणियों की सेवा में सहभागी बनें तथा अभियान को सफल बनाएं। वरिष्ठ पत्रकार डॉ. पी.के. तिवारी ने कहा कि वक्ता मंच की यह पहल न केवल पक्षियों को राहत देगी बल्कि समाज में पर्यावरण और जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने में भी सहायक सिद्ध होगी। वहीं समाजसेवी यतीश श्रीवास्तव ने कहा कि पक्षियों की लगातार कम होती संख्या चिंता का विषय है और उनकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

सकोरा वितरण का किया शुभारंभ

साहित्यकार डॉ. गोपा शर्मा ने सकोरा वितरण अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया। कार्यक्रम के अंत में वक्ता मंच के संयोजक शुभम साहू ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आगामी दिनों में शहर के विभिन्न चौराहों पर यह अभियान निरंतर जारी रखा जाएगा।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
📱 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए सरकारी सूचना राजनीति अतिथि
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश विदेश
ग्लैमर
शिक्षा/करियर सेहत खेल कारोबार पर्यटन धर्म राशिफल/ज्योतिष 🌙 डार्क/लाइट मोड ✍️ डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
🎬
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

⚠️
सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
🔔
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें