Friday, 13 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पुलिस की कार्रवाई, लंबे समय से फरार आरोपी गिरफ्तार Raigarh News: जिला अस्पताल की मर्चुरी में लापरवाही, पोस्टमार्टम से पहले शव हुआ डीकंपोज Jagdalpur News: बाल संरक्षण गृह से छोटी दिवाली की रात भागे 5 नाबालिग, ग्रिल काटकर निकले बाहर, सुरक्षा पर उठे सवाल BTI Road: गड्ढे में फंसी पिकअप, शास्त्री चौक पर लगा जाम, लोग परेशान Chhattisgarh News: सीमेंट प्लांट में बड़ा हादसा, ड्यूटी के दौरान 57 वर्षीय कर्मचारी की मौत Fraud Case: खुद को सुप्रीम कोर्ट की वकील और सिविल जज बताकर सहेली से ऐंठे 1.88 लाख रुपए Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पुलिस की कार्रवाई, लंबे समय से फरार आरोपी गिरफ्तार Raigarh News: जिला अस्पताल की मर्चुरी में लापरवाही, पोस्टमार्टम से पहले शव हुआ डीकंपोज Jagdalpur News: बाल संरक्षण गृह से छोटी दिवाली की रात भागे 5 नाबालिग, ग्रिल काटकर निकले बाहर, सुरक्षा पर उठे सवाल BTI Road: गड्ढे में फंसी पिकअप, शास्त्री चौक पर लगा जाम, लोग परेशान Chhattisgarh News: सीमेंट प्लांट में बड़ा हादसा, ड्यूटी के दौरान 57 वर्षीय कर्मचारी की मौत Fraud Case: खुद को सुप्रीम कोर्ट की वकील और सिविल जज बताकर सहेली से ऐंठे 1.88 लाख रुपए
W 𝕏 f
होम › रायपुर › Raipur News: धान खरीदी पर सरकार को घेरा, भूपेश बघ…
Former Chief Minister Bhupesh Baghel during a press conference(Image Source: social media)
Former Chief Minister Bhupesh Baghel during a press conference(Image Source: social media)
रायपुर

Raipur News: धान खरीदी पर सरकार को घेरा, भूपेश बघेल बोले- किसानों को पकड़ा रहे झुनझुना

Raipur News: भूपेश बघेल ने रायपुर में प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा सरकार पर निशाना साधा। धान खरीदी की तैयारियों, जातिगत जनगणना और भिलाई नगर निगम की मतदाता सूची में गड़बड़ियों को लेकर सरकार से जवाब मांगा।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 13 Nov 2026, 03:33 PM · 4 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
 Raipur News: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता कर प्रदेश की भाजपा सरकार और पार्टी के नेताओं पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने धान खरीदी, जातिगत जनगणना और भिलाई नगर निगम की मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों को लेकर सरकार को घेरा। इस दौरान बघेल ने भाजपा की राजनीतिक स्थिति पर तंज कसते हुए कहा कि अगर आज चुनाव हो जाएं तो भाजपा के नेता एक इनोवा गाड़ी में ही आ जाएंगे। भूपेश बघेल ने भाजपा नेता नितिन नवीन को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 15 नवंबर को छठ पर्व है, लेकिन नितिन नवीन बिहार नहीं जा रहे हैं। बिहार उपचुनाव में हार के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ आना पड़ रहा है। भाजपा की प्रदेश में स्थिति ठीक नहीं है। तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा को सिर्फ ज्ञानेश कुमार ही चुनाव जिता सकते हैं। अगर ज्ञानेश कुमार रहेंगे तो भाजपा 90 में 91 सीटें भी जीत जाएगी।

धान खरीदी को लेकर सरकार से मांगा जवाब 

धान खरीदी के मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की तैयारियों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि धान खरीदी 1 नवंबर से शुरू हो जानी चाहिए थी, लेकिन सरकार की व्यवस्था में ढिलाई नजर आ रही है। प्रति एकड़ आदान सहायता देने के फैसले को उन्होंने कांग्रेस की पूर्ववर्ती योजना को आगे बढ़ाने वाला कदम बताया। बघेल का आरोप है कि भाजपा सरकार ने आखिरकार कांग्रेस की नीति को ही अपनाया है। उन्होंने कहा कि आदान सहायता के नाम पर किसानों को झुनझुना पकड़ा दिया गया है और सरकार किसानों का पूरा धान खरीदने की मंशा नहीं दिखा रही है। बघेल ने सरकार से सवाल किया कि क्या धान खरीदी के लिए पर्याप्त बारदाने और भंडारण की व्यवस्था कर ली गई है? किसानों को भुगतान करने के लिए पर्याप्त राशि उपलब्ध है या नहीं? उन्होंने राइस मिलर्स के पास पिछले वर्ष के चावल के उठाव और जमा करने की स्थिति पर भी सवाल उठाए। बघेल ने पूछा कि यदि मिलर्स ने पिछले साल का पूरा चावल जमा नहीं किया है तो नए धान के उठाव के लिए डीओ कैसे जारी होंगे? उन्होंने कहा कि धान खरीदी को लेकर सरकार की तैयारियां स्पष्ट नहीं हैं।
जनगणना-2027 को लेकर भी भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जातिगत जनगणना से जुड़े बयानों पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस संबंध में किए जा रहे दावे सही नहीं हैं। बघेल के मुताबिक, राजपत्र में जातिगत जनगणना का स्पष्ट उल्लेख नहीं है और ओबीसी वर्ग को गणना से बाहर रखा गया है। उन्होंने मांग की कि जनगणना में ओबीसी वर्ग के साथ-साथ एससी और एसटी वर्ग के भीतर आने वाले ओबीसी समुदायों की भी गणना होनी चाहिए।

भिलाई नगर निगम की मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप 

भिलाई नगर निगम चुनाव को लेकर भी कांग्रेस ने मतदाता सूची पर सवाल खड़े किए हैं। भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि निगम क्षेत्र की मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां हैं और नए मतदाताओं के नाम शामिल नहीं किए गए हैं। उन्होंने दावा किया कि भिलाई नगर निगम क्षेत्र में 5 हजार से अधिक नए मतदाता सूची से बाहर हैं, जबकि पूरे छत्तीसगढ़ में यह संख्या करीब 25 हजार है। बघेल ने इसे जेन-जी मतदाताओं के साथ अन्याय बताते हुए निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि युवा मतदाताओं के नाम नहीं जोड़ना एक बड़ी साजिश का हिस्सा है। कांग्रेस की मांग है कि मतदाता सूची की जांच कर छूटे हुए नए मतदाताओं के नाम जल्द से जल्द जोड़े जाएं। प्रेसवार्ता के दौरान भूपेश बघेल ने प्रदेश सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि किसानों से लेकर युवाओं तक, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सरकार को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें