Monday, 19 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Tiger Shroff Attack Case: मुंबई पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, कोटा रेलवे स्टेशन और बॉर्डर से 4 संदिग्ध दबोचे गए UP Politics: कन्नौज बैठक में खाली कुर्सियां देख भड़के अखिलेश, पूरी जिला कार्यकारिणी भंग Bhilai Steel Plant: अडानी समूह के टेकओवर की खबरों को प्रबंधन ने बताया भ्रामक, राजनीतिक बयानबाजी तेज Raipur Hospital Fire: स्वास्तिक नर्सिंग होम के ऑपरेशन थिएटर में AC ब्लास्ट, मची अफ़रा-तफ़री, 12 मरीज सुरक्षित शिफ्ट Obscene Video Case: नहाते समय लड़कियों के वीडियो बनाकर दोस्तों को भेजे, रायपुर में 2 युवक गिरफ्तार Jashpur News: सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी पड़ी भारी, जशपुर में हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र पोस्ट करने वाला शिक्षक गिरफ्तार Tiger Shroff Attack Case: मुंबई पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, कोटा रेलवे स्टेशन और बॉर्डर से 4 संदिग्ध दबोचे गए UP Politics: कन्नौज बैठक में खाली कुर्सियां देख भड़के अखिलेश, पूरी जिला कार्यकारिणी भंग Bhilai Steel Plant: अडानी समूह के टेकओवर की खबरों को प्रबंधन ने बताया भ्रामक, राजनीतिक बयानबाजी तेज Raipur Hospital Fire: स्वास्तिक नर्सिंग होम के ऑपरेशन थिएटर में AC ब्लास्ट, मची अफ़रा-तफ़री, 12 मरीज सुरक्षित शिफ्ट Obscene Video Case: नहाते समय लड़कियों के वीडियो बनाकर दोस्तों को भेजे, रायपुर में 2 युवक गिरफ्तार Jashpur News: सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी पड़ी भारी, जशपुर में हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र पोस्ट करने वाला शिक्षक गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › राजनांदगांव › प्रशासन का प्रहार : 150 एकड़ की अवैध प्लाटिंग पर …
अवैध प्लाटिंग पर प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई।
अवैध प्लाटिंग पर प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई।
राजनांदगांव

प्रशासन का प्रहार : 150 एकड़ की अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर, राजनांदगांव प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

राजनांदगांव जिले के ग्राम मनगट्टा में लगभग 150 एकड़ भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देश पर राजस्व विभाग और प्रशासनिक टीम ने बुलडोजर चलाकर अवैध रूप से बनाए गए रास्ते, गेट और अन्य निर्माण हटाए। जांच में बिना अनुमति कृषि भूमि का डायवर्सन और प्लाटिंग किए जाने की पुष्टि हुई। प्रशासन ने नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी देते हुए लोगों से जमीन खरीदने से पहले दस्तावेजों की जांच करने की अपील की है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 20 May 2026, 03:48 PM · अपडेट: 03 Oct 2026, 01:53 AM
राजनांदगांव
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

राजनांदगांव जिले में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार विकासखंड के ग्राम मनगट्टा में लगभग 150 एकड़ भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग पर प्रशासनिक टीम ने बुलडोजर चलाया। सुबह से ही मौके पर राजस्व विभाग, प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई शुरू की गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से विकसित किए गए मार्ग, प्रवेश द्वार, मिट्टी समतलीकरण और अन्य निर्माण कार्यों को बुलडोजर के माध्यम से हटाया। 

बताया जा रहा है कि संबंधित भूमि पर बिना वैधानिक अनुमति और स्वीकृति के बड़े पैमाने पर प्लाट काटे जा रहे थे। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कृषि भूमि का बिना अनुमति डायवर्सन कर व्यावसायिक उपयोग करना नियमों का गंभीर उल्लंघन है।

शिकायत मिलने के बाद हुई जांच

प्रशासन को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि ग्राम मनगट्टा क्षेत्र में नियमों को दरकिनार कर अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही है। इसके बाद राजस्व विभाग की टीम ने स्थल निरीक्षण किया, जहां कई अनियमितताएं सामने आईं। जांच में पाया गया कि संबंधित भूमि पर न तो वैधानिक अनुमति ली गई थी और न ही निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया गया था। इसके बाद प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई का निर्णय लिया। अधिकारियों ने कहा कि अवैध प्लाटिंग और बिना अनुमति भूमि उपयोग परिवर्तन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि इस मामले में संबंधित लोगों पर राजस्व और नगर नियोजन अधिनियम के तहत आगे भी कार्रवाई हो सकती है। साथ ही अन्य संदिग्ध परियोजनाओं की भी जांच की जा रही है।

जमीन खरीदने से पहले दस्तावेज जांचने की अपील

प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्लाट या भूमि की खरीदी करने से पहले उसकी वैधानिक स्थिति, डायवर्सन अनुमति, नक्शा स्वीकृति और दस्तावेजों की पूरी जांच अवश्य करें। बिना जांच के प्लाट खरीदने पर भविष्य में कानूनी और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। राजनांदगांव प्रशासन ने साफ कहा है कि जिले में अवैध प्लाटिंग, अतिक्रमण और राजस्व नियमों के उल्लंघन के मामलों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। आने वाले दिनों में भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन की इस कार्रवाई को अवैध कॉलोनाइजरों के खिलाफ बड़ा संदेश माना जा रहा है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें