Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम विदेश फ्रांस से मुकाबला : लक्ष्य सेन की दमदार वापसी से …
AI फोटो
AI फोटो
विदेश

फ्रांस से मुकाबला : लक्ष्य सेन की दमदार वापसी से भारत थॉमस कप 2026 सेमीफाइनल में

भारत ने थॉमस कप 2026 में चीनी ताइपे को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया और अपना मेडल पक्का कर लिया है। टीम की जीत का सबसे बड़ा आकर्षण लक्ष्य सेन रहे, जिन्होंने चोउ तिएन-चेन के खिलाफ 88 मिनट तक चले रोमांचक मुकाबले में 18-21, 22-20, 21-17 से जीत दर्ज की और मैच में शानदार वापसी की। इस जीत के साथ भारत अब सेमीफाइनल में फ्रांस से भिड़ेगा, जहां उसका लक्ष्य फाइनल में पहुंचकर 2022 की तरह एक और ऐतिहासिक खिताब जीतना है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 02 May 2026, 04:06 PM · अपडेट: 08 May 2026, 09:26 PM
डेनमार्क
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
भारत ने थॉमस कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए चीनी ताइपे को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इस जीत के साथ ही भारत का मेडल पक्का हो गया है। अब सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला फ्रांस से होगा। भारतीय टीम ने एकतरफा अंदाज में मुकाबला जीतकर अपनी मजबूती का प्रदर्शन किया। इस जीत के हीरो रहे लक्ष्य सेन, जिन्होंने पहले मैच में जबरदस्त वापसी करते हुए चो टिएन चेन को 18-21, 22-20, 21-17 से हराया।
लक्ष्य सेन का बेहतरीन प्रदर्शन 
पहला गेम हारने के बाद लक्ष्य सेन ने धैर्य और रणनीति का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए , दूसरे गेम में तीन मैच प्वाइंट बचाकर उन्होंने मैच में वापसी की और निर्णायक गेम में पूरी तरह नियंत्रण बनाते हुए जीत हासिल की। यह मुकाबला करीब 88 मिनट तक चला, जिसने दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
थॉमस कप
थॉमस कप पुरुषों की विश्व टीम बैडमिंटन चैंपियनशिप है, जिसका आयोजन बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेसन द्वारा किया जाता है। यह टूर्नामेंट बैडमिंटन का सबसे प्रतिष्ठित टीम इवेंट माना जाता है। वहीं महिलाओं के लिए इसी तरह का टूर्नामेंट उबर कप होता है।
भारत का इस टूर्नामेंट में सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में टीम ने शानदार प्रगति की है—
भारत ने अब तक एक बार जीत थॉमस कप
भारत ने अब तक केवल 1 बार 2022 में थॉमस कप का खिताब जीता है। 2022 बैंकॉक में भारत ने फाइनल में इंडोनेशिया को हराकर पहली बार स्वर्ण पदक जीता था । यह जीत ऐतिहासिक थी क्योंकि इससे पहले भारत कभी भी फाइनल तक नहीं पहुंच पाया था। सेमीफाइनल तक का सफर थॉमस कप में सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली टीमों को मेडल मिलता है। जिसमे भारत का रिकॉर्ड 1952 –सेमीफाइनल (ब्रॉन्ज), 1955 – सेमीफाइनल (ब्रॉन्ज),1979 – सेमीफाइनल (ब्रॉन्ज) ,2022 –  गोल्ड चैंपियन, 2026 – सेमीफाइनल में पहुंची है । 

स्वर्ण पदक 

पिछले कुछ वर्षों में बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेसन के इस बड़े मंच पर भारत ने तेजी से अपनी पहचान बनाई है। लक्ष्य सेन, किदांबी श्रीकांत और एचएस प्रणय जैसे खिलाड़ियों ने टीम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। 1952, 1955, 1979: भारत पहली बार सेमीफाइनल तक पहुंचा 2022: भारत ने इतिहास रचते हुए पहली बार थॉमस कप का खिताब जीता (43 साल बाद सेमीफाइनल से आगे बढ़ते हुए) 2026: एक बार फिर सेमीफाइनल में पहुँच चुकी है, 2022 की जीत भारतीय बैडमिंटन के लिए मील का पत्थर साबित हुई थी, जब भारत ने फाइनल में इंडोनेशिया को हराकर स्वर्ण पदक जीता था ।
थॉमस कप के इतिहास में इंडोनेशिया और चीन सबसे सफल टीमें रही हैं इन दोनों देशों ने सबसे अधिक बार खिताब अपने नाम किया है भारत अब धीरे-धीरे इस सूची में मजबूत दावेदार के रूप में उभर रहा है जहां पुरुष टीम ने शानदार प्रदर्शन किया, वहीं भारतीय महिला टीम उबर कप में ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई।

सेमीफाइनल की चुनौती

अब भारत और फ्रांस  का आमना सामना होगा।  भारतीय टीम का लक्ष्य है की फाइनल में पहुंचकर एक बार फिर खिताब जीतना है। खिलाड़ियों का आत्मविश्वास से लबा लब है और हाल ही में हुए मैच के  प्रदर्शन से उम्मीदें भी बढ़ गई हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें