Sunday, 30 Aug 2026 भारत
W 𝕏 f
होम राजनांदगांव बूढ़ादेव पहाड़ी में भीषण आग, 4 घंटे बाद पहुंचा प्…
जंगल मे आग
जंगल मे आग
राजनांदगांव

बूढ़ादेव पहाड़ी में भीषण आग, 4 घंटे बाद पहुंचा प्रशासन

बूढ़ादेव पहाड़ी में शुक्रवार शाम लगी भीषण आग तेजी से फैल गई और आसपास के घनी आबादी वाले क्षेत्रों के लिए खतरा बन गई। स्थानीय लोगों ने शुरुआती प्रयास किए, लेकिन संसाधनों की कमी के कारण आग पर काबू नहीं पा सके। करीब चार घंटे बाद प्रशासन और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रात में आग को नियंत्रित किया गया। घटना के बाद प्रशासन की देर से प्रतिक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं, हालांकि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

कीर्तिमान ब्यूरो
कीर्तिमान ब्यूरो
29 Mar 2026, 10:59 AM
डोंगरगढ़
प्राचीन बूढ़ादेव पहाड़ी में शुक्रवार शाम भीषण आग लग गई. घटना से क्षेत्र में चिंता का माहौल है. शाम करीब चार बजे पहाड़ी में लगी आग तेजी से फैलती गई, लेकिन लंबे समय तक प्रशासनिक अमला मौके से नदारद रहा, जिससे हालात बिगड़ते चले गए. स्थिति तब बदली जब घटना को प्रमुखता से उठाया गया. इसके बाद प्रशासन हरकत में आया और रात करीब नौ बजे जिम्मेदार अधिकारी व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. टीम के लगातार प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया गया. 
जनहानि की आशंका 
आगजनी इसलिए भी गंभीर मानी जा रही है क्योंकि बूढ़ादेव पहाड़ी के चारों ओर घनी आबादी बसी हुई है. बुधवारी पारा, केदारबाड़ी, मज़ार पारा और दंतेश्वरी पारा जैसे क्षेत्रों में हजारों की संख्या में लोग निवास करते हैं. ऐसे में आग के रिहायशी इलाकों तक पहुंचने का खतरा बना हुआ था और जनहानि की आशंका भी बनी रही. आग लगने के शुरुआती घंटों में स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन संसाधनों की कमी और आग की तीव्रता के चलते स्थिति काबू में नहीं आ सकी. 
आग पर नियंत्रण 
बाद में पहुंची वन विभाग की टीम ने लगातार प्रयास कर आग पर नियंत्रण पाया. हालांकि, प्रशासन अब स्थिति को नियंत्रण में बता रहा है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि आखिर चार घंटे तक जिम्मेदार तंत्र मौके से दूर क्यों रहा. यदि समय पर कार्रवाई की जाती तो नुकसान को और कम किया जा सकता था.गौरतलब है कि इससे पहले नवरात्र के पंचमी के दिन ऊपर मां बम्लेश्वरी पहाड़ी के पीछे भी इसी तरह आगजनी की घटना सामने आई थी, जिसमें पुलिस अमले ने तत्परता दिखाते हुए समय रहते आग पर काबू पा लिया था.
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें