📅 Thursday, 21 May 2026 भारत
W 𝕏 f 🔗
होम शिक्षा/करियर बिलासपुर रेलवे डिवीजन : 1191 पदों पर भर्ती, बिना …
रेलवे भर्ती
रेलवे भर्ती
शिक्षा/करियर ⭐ Featured

बिलासपुर रेलवे डिवीजन : 1191 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगा मौका

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर डिवीजन ने 1191 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। 10वीं और ITI पास उम्मीदवार 11 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती में किसी प्रकार की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा, चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

कीर्तिमान ब्यूरो
कीर्तिमान ब्यूरो
18 May 2026, 09:27 AM
📍 बिलासपुर

South East Central Railway ने 1191 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती बिलासपुर डिवीजन में विभिन्न ट्रेडों के लिए की जाएगी। खास बात यह है कि भर्ती प्रक्रिया में किसी प्रकार की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा। उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इस भर्ती के तहत चयनित अभ्यर्थियों को एक साल की अप्रेंटिस ट्रेनिंग दी जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार 11 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

किन पदों पर होगी भर्ती

भर्ती अभियान के तहत फिटर, इलेक्ट्रीशियन, कोपा, वायरमैन, प्लंबर, वेल्डर, स्टेनो, डीजल मैकेनिक समेत कई ट्रेडों में नियुक्तियां की जाएंगी। सबसे ज्यादा 350 पद कोपा और 223 पद फिटर ट्रेड के लिए निर्धारित किए गए हैं।

पदों का विवरण

पदसंख्या
कोपा350
फिटर223
इलेक्ट्रीशियन206
वायरमैन125
चित्रकार41
मैकेनिक RAC40
बढ़ई38
स्टेनो अंग्रेजी36
प्लंबर30
स्टेनो हिंदी25
वेल्डर20
ट्रैक मशीन/बीएसपी17
ड्राफ्ट्समैन (सिविल)12
डीजल मैकेनिक8
अन्य पद20
कुल पद1191

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। साथ ही संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट होना चाहिए।

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु : 15 वर्ष
  • अधिकतम आयु : 24 वर्ष
  • OBC उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट
  • SC/ST उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट

कैसे होगा चयन

भर्ती में उम्मीदवारों का चयन 10वीं और ITI में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट होगा।

मिलेगा स्टाइपेंड

चयनित अप्रेंटिस को छत्तीसगढ़ सरकार के नियमों के अनुसार स्टाइपेंड दिया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार RRB Apply Portal पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  • होमपेज पर Apply Online लिंक पर क्लिक करें
  • New Registration पर जाकर जरूरी जानकारी भरें
  • लॉगिन कर आवेदन फॉर्म पूरा करें
  • फॉर्म सबमिट कर प्रिंट आउट सुरक्षित रखें
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
📱 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए सरकारी सूचना राजनीति अतिथि
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश विदेश
ग्लैमर
शिक्षा/करियर सेहत खेल कारोबार पर्यटन धर्म राशिफल/ज्योतिष 🌙 डार्क/लाइट मोड ✍️ डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
🎬
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

⚠️
सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
🔔
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें